मुंबई। 17 अक्टूबर को देशभर में करवा चौथ का त्योहार मनाया जा रहा है। ये त्योहार हर महिला के लिए खास रहता है क्योंकि ये जुड़ा होता है पति की लंबी उम्र से। जब पूरा देश इस त्योहार के लिए तैयारी करता है तो फिर बॉलीवुड एक्ट्रेसेस कैसे इसमें पीछे रह सकती हैं। ज्यादातर शादीशुदा एक्ट्रेस अपने पति की लंबी उम्र और सुख समृद्धि के लिए यह व्रत करती हैं। इस पैकेज में हम बता रहे हैं बॉलीवुड एक्ट्रेस के करवा चौथ एक्सपीरियंस के बारे में।
गौतम ने बताया कि वे केबीसी में अपनी पत्नी के सपने को पूरा करने आए थे। 7 करोड़ के सवाल का सही उत्तर ना पता होते हुए उन्होंने गेम से क्वीट कर लिया था। गौतम के धेर्य और नॉलेज को देख बिग बी भी उनसे काफी प्रभावित थे।
कृष्णा ने इंटरव्यू में गोविंदा से हुए झगड़े को लेकर कहा कि चीची मामा और उन्होंने 6 महीने पहले ही पैचअप कर लिया था। वो कई बार गोविंदा से मिलने उनके घर गए हैं।
मुंबई। अनिल कपूर के छोटे भाई संजय कपूर 54 साल के हो गए हैं। 17 अक्टूबर, 1965 को मुंबई में जन्मे संजय ने पेशे से मॉडल रहीं महीप संधू से शादी की। पंजाबी मूल की महीप NRI हैं और वो काफी समय तक ऑस्ट्रेलिया में रहीं। महीप ने 1994 में आए इला अरुण के म्यूजिक एलबम 'निगोड़ी कैसी जवानी है' में काम किया था। हालांकि इसके बाद भी उन्हें सफलता नहीं मिली। बाद में उन्होंने 2002 में अनिल कपूर के छोटे भाई संजय कपूर से शादी कर ली। महीप अब ज्वैलरी डिजाइन के बिजनेस से करोड़ों रुपए कमाती हैं। वहीं संजय कपूर कुछ दिनों पहले टीवी शो 'दिल संभल जा जरा' में नजर आए थे। हालांकि फरवरी, 2018 में उनका शो बंद हो गया था।
मुंबई. बॉलीवुड में 'सैफीना' के नाम से पॉपुलर सैफ-करीना की जोड़ी ने 2012 में 16 अक्टूबर को शादी की थी। शादी के सात बीत चुके हैं लेकिन इनके बीच प्यार आज भी वैसा ही बरकरार है। इनकी जोड़ी को आज हर कोई पसंद करता है। 16 अक्टूबर को दोनों ने अपनी शादी की एनिवर्सरी साथ में मनाई, जिसकी फोटोज फिल्म इंडस्ट्री की 'बेबो' ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की।
हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में स्मिता का करियर छोटा था लेकिन वे अपनी दमदार फिल्मों के कारण ही जानी जाती हैं। स्मिता इंडस्ट्री में आने से पहले एक न्यूज रीडर थीं।
स्मिता पाटिल की आज 64वीं बर्थ एनीवर्सरी है। उनका जन्म 17 अक्टूबर, 1955 को पुणे में हुआ था। लेकिन 31 साल की उम्र में उन्होंने 13 दिसंबर 1986 को दुनिया को अलविदा कह दिया था।
सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर करते हुए उन्होंने लिखा "और अब हम इंस्टाग्राम फ्रेंड्स भी बन गए हैं, हाय इंस्टाग्राम।" फोटो में फ्रेंड्स की पूरी कास्ट यानी मैथ्यू पेरी, मैट ले ब्लैंक, लीसा कुड्रो, डेविड श्विमर, कर्टनी कॉक्स सब दिखाई दे रहे हैं।
टीवी सीरियल 'एक वीर की अरदास वीरा' में नजर आ चुकी एक्ट्रेस दीगंगना सूर्यवंशी ने हाल में अपना 22वां बर्थडे सेलिब्रेट किया। उनका जन्म मुंबई में 15 अक्टूबर, 1997 में हुआ था।
मुंबई. बॉलीवुड में रिलीज होने वाली ढेरों फिल्में हैं, लेकिन इनमें से कुछ दर्शकों को याद नहीं होती हैं तो कुछ याद होती हैं। ऐसे में करण जौहर के डायरेक्शन में बना पहली मूवी थी। इस लव ट्रायंगल फिल्म ने इंडस्ट्री में बुधवार को 21 साल पूरे कर लिए हैं। इसे आज ही के दिन 16 अक्टूबर, 1998 को रिलीज किया था। इसमें शाहरुख-काजोल और रानी मुखर्जी ने लीड रोल प्ले किया था। ऐसे मौके पर फिल्म से जुड़ी इंटरेस्टिंग बातें बता रहे हैं...