अमिताभ बच्चन की टीवी रिएलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' के सीजन 11 का हाल में कर्मवीर 45वां एपिसोड टेलिकास्ट किया गया। शो में समाज सेविका सुनीता कृष्णन ने दस्तक दी। सुनीता ने कई सारी बच्चियों और महिलाओं को यौन तस्करी से मुक्त कराया।
अक्षय कुमार की फिल्म हाउसफुल 4 इसी महीने 25 अक्टूबर को रिलीज हो रही है। फिल्म में अक्षय के अलावा बॉबी देओल, रितेश देशमुख, कृति सेनन, पूजा हेगड़े, कृति खरबंदा, रंजीत और जॉनी लीवर जैसे एक्टर्स काम कर रहे हैं।
जेल में गर्मी के कारण सिद्धार्थ बेचैन हो गए और 'बिग बॉस' से लाइट की जगह पंखा देने की मांग करने लगे। जेल के अंदर का नजारा देख घर के सभी लोग मजा ले रहे थे और हंस रहे थे।
इंडियन आइडल के सेट पर हुए इस वाकये के बाद जज अनु मलिक समेत सभी लोग हैरान रह जाते हैं। हालांकि कंटेस्टेंट के इस तरह Kiss करने के बाद नेहा का रिएक्शन क्या होता है, ये अब तक सामने नहीं आया है।
मुंबई. पूरे देश से लेकर जहां बॉलीवुड से टीवी इंडस्ट्री में करवा चौथ की धूम देखने के लिए मिली वहीं, भोजपुरी भी पीछे नहीं रहा। इस त्योहार को मोनालिसा, रवि किशन की पत्नी समेत कई एक्ट्रसेस ने सेलिब्रेट किया। इस दिन महिलाओं ने पूरे दिन निर्जला व्रत किया और रात में चांद को देखकर पति के हाथ से पानी पीकर अपना व्रत तोड़ती हैं। ऐसे मौके पर भोजपुरी की उन एक्ट्रेस के बारे में बता रहे हैं, जिन्होंने करवा चौथ का सेलिब्रेशन किया।
मुंबई। गुरुवार (17 अक्टूबर) को करवा चौथ का त्योहार देशभर में धूमधाम के साथ मनाया गया। इस मौके पर आम लोगों से लेकर बॉलीवुड एक्ट्रेस ने भी अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखा। करवा चौथ पर शिल्पा शेट्टी लाल रंग की साड़ी में नजर आईं। उन्होंने मांग में सिंदूर, माथे पर बिंदी और मैचिंग कलर के कंगन से अपने लुक को कम्प्लीट किया। शाम को पूजा के दौरान शिल्पा ने चलनी से चांद देखने के बाद पति का दीदार किया। पूजा के बाद शिल्पा ने पति राज कुंद्रा के पैर छुए। राज ने भी शिल्पा को आशीर्वाद दिया। शिल्पा को देख एक सोशल मीडिया यूजर्स ने कहा- आज तो चांद खुद जमीं पर उतर आया है। बता दें कि शिल्पा और राज कुंद्रा के करवा चौथ के फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।
मुंबई. माधुरी और पति श्रीराम नेने ने गुरुवार को करवा चौथ के दिन अपनी शादी की 20वीं सालगिरह मनाई। दोनों 17 अक्टूबर 1999 को शादी के बंधन में बंधे थे। इस स्पेशल ऑकेशन को मनाने के लिए दोनों फिलहाल सेशल्स में वेकेशन पर गए हुए हैं। सोशल मीडिया पर दोनों अपनी तस्वीरें शेयर की और साथ में खूबसूरत कैप्शन भी लिखकर एक दूसरे को विश किया।
सलमान खान का हमेशा से विवादों में रहा टीवी रिएलिटी शो 'बिग बॉस' के 13वें सीजन में जल्द ही नई गेम देखने के लिए मिलेगी। आने वाले 'वीकेंड के वॉर' एपिसोड में 4 नोमिनेटिड मेल कंटेस्टेंट्स को दो टीम में बांटा जाएगा। इसमें फीमेल कंटेस्टेंट को अपनी मनपसंद टीम को डिफेंड कर बचाना होगा।
20वें आईफा अवॉर्ड 18 सितंबर, 2019 को मुंबई में आयोजित किए गए थे। इसमें 'राजी' बेस्ट फिल्म और आलिया भट्ट बेस्ट एक्ट्रेस चुनी गईं। वहीं, फिल्म 'पद्मावत' के लिए रणवीर सिंह को बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला था।
मुंबई. बॉलीवुड से हॉलीवुड तक का सफर तय करने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने गुरुवार को शादी के बाद अपना पहला करवा चौथ सेलिब्रेट किया। इस दिन उन्होंने निर्जला व्रत रखा और रात में चांद को देखने के बाद ही पति निक के हाथ से पानी पीकर अपना व्रत तोड़ा। परदेश में रहकर वो करवा चौथ का व्रत करना नहीं भूलीं।