• Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • ज्योतिष
  • Home
  • Entertainment
  • Other Entertainment News
  • दो एक्ट्रेस से अफेयर के बाद इन्हें दिल दे बैठे अनिल कपूर के भाई, बिजनेस से करोड़ों कमाती है पत्नी

दो एक्ट्रेस से अफेयर के बाद इन्हें दिल दे बैठे अनिल कपूर के भाई, बिजनेस से करोड़ों कमाती है पत्नी

मुंबई। अनिल कपूर के छोटे भाई संजय कपूर 54 साल के हो गए हैं। 17 अक्टूबर, 1965 को मुंबई में जन्मे संजय ने पेशे से मॉडल रहीं महीप संधू से शादी की। पंजाबी मूल की महीप NRI हैं और वो काफी समय तक ऑस्ट्रेलिया में रहीं। महीप ने 1994 में आए इला अरुण के म्यूजिक एलबम 'निगोड़ी कैसी जवानी है' में काम किया था। हालांकि इसके बाद भी उन्हें सफलता नहीं मिली। बाद में उन्होंने 2002 में अनिल कपूर के छोटे भाई संजय कपूर से शादी कर ली। महीप अब ज्वैलरी डिजाइन के बिजनेस से करोड़ों रुपए कमाती हैं। वहीं संजय कपूर कुछ दिनों पहले टीवी शो 'दिल संभल जा जरा' में नजर आए थे। हालांकि फरवरी, 2018 में उनका शो बंद हो गया था। 

Asianet News Hindi | Updated : Oct 17 2019, 02:11 PM
3 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
16
Asianet Image
शादी से पहले संजय का इन एक्ट्रेसेस से था अफेयर... महीप से शादी करने से पहले संजय का एक्ट्रेस तब्बू और सुष्मिता सेन से अफेयर रहा था। 1995 में आई फिल्म 'प्रेम' में तब्बू, संजय की हीरोइन थी। फिल्म तो फ्लॉप रही थी, लेकिन दोनों एक-दूसरे के करीब आ गए थे। संजय ने कुछ समय पहले दिए एक इंटरव्यू खुद कन्फेस किया था कि तब्बू पर उन्हें क्रश था। कहा जाता है कि संजय को लंबी औरतें पसंद थी। तब्बू के बाद उनका नाम सुष्मिता सेन के साथ भी जुड़ा। फिल्म 'सिर्फ तुम' की शूटिंग के दौरान संजय को सुष्मिता सेन से प्यार हो गया था। कुछ समय डेट करने के बाद दोनों अलग हो गए। सुष्मिता से ब्रेकअप के बाद संजय की मुलाकात महीप से हुई, जो अब उनकी वाइफ हैं।
26
Asianet Image
महीप की खूबसूरती पर फिदा हो गए थे संजय: एक इंटरव्यू में संजय कपूर ने बताया था कि महीप से उनकी पहली मुलाकात दिल्ली में हुई थी। उन्होंने जैसे ही महीप को देखा तो वो उनकी खूबसूरती और कॉन्फिडेंस पर फिदा हो गए थे। इसके बाद दोनों ने शादी करने का फैसला किया। संजय के दो बच्चे बेटी शनाया (17) और बेटा जहान (14) हैं।
36
Asianet Image
फैशन डिजाइनिंग में ग्रैजुएट हैं महीप : महीप ने ऑस्ट्रेलिया से फैशन डिजाइनिंग में ग्रैजुएशन किया है। इसके बाद उन्होंने कुछ साल मुंबई के डायमंड इंस्टिट्यूट में फॉर्मल ट्रेनिंग की। यहां उन्होंने ज्वेलरी स्केचिंग, डिजाइनिंग, के अलावा महंगे स्टोन्स और जेम्स का काम भी सीखा है।
46
Asianet Image
शाहरुख की वाइफ से फराह तक हैं महीप की क्लाइंट : आज के दौर में शाहरुख की वाइफ गौरी खान, कोरियोग्राफर फराह खान, चंकी पांडे की वाइफ भावना पांडे, कैटरीना कैफ, मलाइका अरोड़ा, दीया मिर्जा, मान्यता दत्त, कृति सेनन, उर्मिला जैसी प्रॉमिनेंट पर्सनैलिटी महीप की क्लाइंट हैं। महीप ने कई बॉलीवुड प्रोजेक्ट्स के लिए भी ज्वैलरी डिजाइन की हैं। इनमें फिल्म 'ओम शांति ओम' में दीपिका पादुकोण, 'कभी अलविदा ना कहना' के लिए रानी मुखर्जी और 'उमराव जान' के लिए ऐश्वर्या राय की डिजाइनर ज्वैलरी शामिल है।
56
Asianet Image
सलमान की बहन की वेडिंग ज्वैलरी भी डिजाइन कर चुकीं : महीप कपूर ने सलमान की बहन अर्पिता खान की वेडिंग ज्वैलरी भी डिजाइन की थी। इसके अलावा उन्होंने अर्पिता की शादी में खान फैमिली की सभी महिलाओं की ज्वैलरी डिजाइन की थी। अर्पिता ने 2014 में आयुष शर्मा से शादी की। आयुष की फिल्म 'लवयात्री' हाल ही में लॉन्च हुई है।
66
Asianet Image
बेटी शनाया और पत्नी महीप कपूर के साथ संजय कपूर।
Asianet News Hindi
About the Author
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories