उपासना अपोलो हॉस्पिटल्स के एग्जीक्यूटिव चेयरमैन प्रताप सी रेड्डी की पोती और साउथ सुपरस्टार चिरंजीवी की बहू हैं। चिरंजीवी के बेटे रामचरण तेजा ने 14 जून, 2012 को हैदराबाद के टेम्पल ट्री फार्म हाउस में उपासना से शादी की थी।
मुंबई। 90's में आई फिल्म 'बेखुदी' में काजोल के हीरो रहे कमल सदाना 49 साल के हो गए हैं। कमल की पर्सनल लाइफ बेहद दुखभरी रही है। दरअसल, 21 अक्टूबर 1990 को कमल के 20वें बर्थडे पर उनके पिता बृज सदाना ने उनकी मां सईदा खान और बहन नम्रता की बड़ी ही बेरहमी से हत्या कर दी थी। कमल के मुताबिक, पिता ने उन पर भी गोली चलाई थी, लेकिन वे किसी तरह बच गए थे। बीवी और बेटी की हत्या करने से पहले कमल के पिता बृज सदाना का पत्नी के साथ झगड़ा हुआ था।
मुंबई। हेमा मालिनी की नातिन और ईशा देओल की बेटी राध्या 2 साल की हो गई हैं। रविवार को राध्या के दूसरे बर्थडे पर नानी हेमा मालिनी खुद उन्हें विश करने पहुंचीं। जुहू स्थित हेमा मालिनी के बंगले अद्वितीय में रखी गई बर्थडे पार्टी में सोहा अली खान अपनी बेटी इनाया नाओमी खेमू के साथ पहुंचीं। इसके साथ ही करीना के लाडले तैमूर भी पार्टी में पहुंचे। हालांकि तैमूर के साथ उनकी मां नजर नहीं आईं। तैमूर नैनी के साथ दिखे। इनके अलावा हेमा मालिनी की छोटी बेटी अहाना भी अपने पति वैभव और बेटे डेरियन वोहरा के साथ पहुंचीं। बर्थडे पार्टी के लिए तुषार कपूर, समीरा रेड्डी और दूसरे मेहमानों को भी इनवाइट किया गया है।
हॉलीवुड की मशहूर सिंगगर और एक्ट्रेस लेडी गागा ने रविवार को संस्कृत के एक श्लोक को अपने ट्विटर अकाउंट पर पोस्ट किया, जिसके बाद भारतीय यूजर्स खुश नजर आए और कुछ तो कंफ्यूज दिखे।
गीता की मौत के बाद शम्मी डिप्रेशन में चले गए थे। उन्होंने खुद का ध्यान रखना छोड़ दिया। वह कई बार खाना तक नहीं खाते थे। साथ ही गम भूलने के लिए उन्होंने शराब का सहारा लिया। हालांकि, बाद में शम्मी की नजदीकियां मुमताज से बढ़ी और उन्होंने एक्ट्रेस को प्रपोज किया।
मुंबई। रोडीज रोडीज और स्पिलट्सविला जैसे पॉपुलर शोज से मशहूर हुए प्रेजेंटर रघु राम जल्द पापा बनने वाले हैं। रघु की पत्नी नताली प्रेग्नेंट हैं। नतालिया और रघु ने अपने बेबीमून की फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। एक फोटो में रघु की वाइफ ब्लैक बिकिनी में बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। फोटो शेयर करते हुए रघु ने लिखा- Pregnant and Rocking it!! 😍 #Babymoon. बता दें कि रघु की वाइफ अभी 7 महीने की प्रेग्नेंट हैं और वो इसी साल दिसंबर में मां बन सकती हैं। नतालिया की प्रेग्नेंसी की खबर खुद रघु राम ने सोशल मीडिया पर शेयर की थी।
साजिद इससे पहले दिव्या भारती से शादी कर चुके थे। लेकिन शादी के कुछ महीनों बाद ही दिव्या की रहस्यमयी तरीके से मौत हो गई थी। इसके बाद प्रोड्यूसर ने साल 2000 में फिर से वर्धा से शादी की।
ऐश्वर्या और अमिताभ ने साथ में कई फिल्मों में काम किया है। इनमें मोहब्बतें, हम किसी से कम नहीं, खाकी, क्यूं हो गया न, बंटी और बबली, सरकार राज और टाइम मशीन प्रमुख हैं।
राजकुमार राव और मौनी रॉय इन दिनों अपकमिंग फिल्म 'मेड इन चाइना' का प्रमोशन करने में जोर-शोर से लगे हैं। अब ऐसे में हाल ही में दोनों की जोड़ी सलमान खान के टीवी रिएलिटी शो 'बिग बॉस' में पहुंचे। इसकी प्रोमो वीडियो राजकुमार राव ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है।
20वें आइफा अवॉर्ड 18 सितंबर, 2019 को मुंबई में आयोजित किए गए। आइफा अवॉर्ड का प्रसारण रविवार रात 8 बजे होगा। इवेंट से जुड़ा एक वीडियो सामने आया है, जिसमें ग्रीन कार्पेट पर एक डॉगी नजर आ रहा है।