मुंबई. बॉलीवुड के शोमैन राज कपूर की आज 95वीं बर्थ एनिवर्सरी है। 14 दिसंबर, 1924 को पेशावर (पाकिस्तान) में जन्मे राज कपूर ने अपनी पहली फिल्म को महज 22 साल की उम्र में प्रोड्यूस और डायरेक्ट किया था। राज कपूर की शादी भी 22 की उम्र में कृष्ण मल्होत्रा से हुई थी। शादीशुदा होने के बाद उनका अफेयर एक्ट्रेस नरगिस के साथ लंबा चला। वैसे नरगिस चाहती थी कि राज कपूर उनसे शादी कर लें लेकिन राज अपनी पत्नी को छोड़ना नहीं चाहते थे। हालांकि, एक वक्त ऐसा भी आया था जब नरगिस ने राज कपूर से सारे रिश्ते तोड़कर सुनील दत्त से नाता तोड़ लिया था। नरगिस के जाने के गम में राज कपूर इतना टूट गए थे।