मुंबई. टीवी रिएलिटी शो 'सुपरस्टार सिंगर' का इस वीकेंड आने वाला एपिसोड बेहद ही खास होने वाला है। क्योंकि इसमें धर्मेंद्र, आशा पारेख और वहीदा रहमान शिरकत करेंगी। इस दौरान वे दर्शकों को कुछ पुराने किस्सों को शेयर करते नजर आएंगे। ऐसे में धर्मेंद्र ने आशा पारेख के साथ फिल्म 'आए दिन बहार के' की शूटिंग के दौरान का वाकया शेयर किया और बताया कि वे आशा संग शूटिंग करने के लिए शराब की बदबू को छिपाने के लिए सेट पर प्याज खाकर जाते थे।
जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाए जाने के बाद मोदी सरकार के पक्ष और विपक्ष में बहुत लोग आए। वहीं, पाकिस्तान भी काफी बौखलाया हुआ था।
टाइगर श्रॉफ बताते हैं कि जब परिवार की आर्थिक स्थिति डगमगायी थी तब वे महज 11 साल के थे। 'बूम' का बजट भी काफी बड़ा था।
ऋषि और नीतू कपूर ने साथ में 'नागिन', 'दरार', 'अमिरी गरीब', 'श्रीमान आशिकी' जैसी कई फिल्मों में रोमांस किया है।
मुंबई. गणपति का उत्सव सोमवार 2 सितंबर से शुरू हो गया है। पूरे देश में गणपति के त्योहार को बड़ी धूम-धाम से मनाया जाता है। इस उत्सव की धूम मुंबई में अधिक होती है और छोटे से लेकर बड़े सभी लोग गणेश चतुर्थी को जश्न के साथ मनाते हैं। ऐसे में सेलिब्रिटीज के बीच भी इस उत्साह को देखा जाता है। हाल ही में बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के घर एंटीलिया में धूमधाम से गणेश उत्सव को मनाया गया।
हरियाणवीं डांसर और रागिनी सिंगर सपना चौधरी का सोशल मीडिया पर कई डांस वीडियोज वायरल हो रहे हैं। इसमें वे घूंघट में पंजाबी और हरियाणवीं गाने पर जबरदस्त ठुमके लगाते दिखाई दे रही हैं।
मुंबई. देश का नाम रोशन करने वाली महिला पहलवान गीता फोगाट के घर जल्द ही खुशियां आने वाली है। दरअसल, गीता ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर प्रेग्नेंसी की एक फोटो शेयर किया है। इसमें वे अपने बेबी बंप के साथ फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। गणेश चतुर्थी के मौके पर गीता ने फैंस के साथ इस खुशखबरी को शेयर किया है।
अनिल कपूर ने सिर्फ बॉलीवुड ही नहीं बल्कि हॉलीवुड में भी काम किया है। वहीं अगर उनके वर्क फ्रंट की बात करें तो वे 'तख्त' में नजर आएंगे।
मुंबई. जहां पूरे देश में गणपति उत्सव की धूम है वहीं बॉलीवुड में भी इस पर्व को काफी धूम-धाम से मनाया जाता है। स्टार्स अपने घर गणेश की प्रतिमा को स्थापित करते हैं और उसके 11 दिन के बाद मूर्ति का विसर्जन करते हैं। ऐसे में शिल्पा शेट्टी भी अपने घर गणपति बप्पा की मूर्ति को लेकर आई हैं और इसकी फोटो उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है।
मुंबई। गणेश चतुर्थी के त्योहार की पूरे देश में धूम है। आम लोगों की तरह ही बॉलीवुड स्टार्स भी गणेश उत्सव को धूमधाम से मनाते हैं। बॉलीवुड के कई स्टार्स अपने घरों में गणपति की स्थापना करते हैं। एकता कपूर और तुषार के पिता जितेन्द्र ने भी अपने बंगले पर गणेश प्रतिमा की स्थापना की। इस दौरान पूरे परिवार ने साथ मिलकर गणेश पूजा की। पूजन के बाद कपूर फैमिली ने कुछ फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। फोटो में तुषार के बेटे लक्ष्य भी नजर आ रहे हैं।