MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA 2025
  • Home
  • Entertainment
  • Other Entertainment News

Entertainment News

फीचर्डबॉलीवुडटीवीदक्षिण सिनेमाभोजपुरी
अन्य मनोरंजन समाचार

और खबरें

नातिन और बेटी के साथ दिखीं नीतू कपूर, पहली बार जन्मदिन पर साथ नहीं होंगे पति ऋषि कपूर
नातिन और बेटी के साथ दिखीं नीतू कपूर, पहली बार जन्मदिन पर साथ नहीं होंगे पति ऋषि कपूर

मुंबई। बॉलीवुड के सदाबहार एक्टर ऋषि कपूर का आज (शुक्रवार) 68वां बर्थडे है। 4 सितम्बर, 1952 को जन्मे ऋषि कपूर के जन्मदिन से ठीक पहले उनकी पत्नी नीतू कपूर बेटी रिद्धिमा और नातिन समारा के साथ नजर आईं। हालांकि ये पहला मौका होगा जब नीतू और उनके परिवार के साथ ऋषि कपूर नहीं होंगे। बता दें कि इसी साल 30 अप्रैल को ऋषि कपूर का ल्यूकेमिया कैंसर की वजह से निधन हो गया।

जेब में हाथ, ओवर साइज शर्ट और गॉगल लगाए दिखे श्रद्धा कपूर के पापा, बेटी ने इस अंदाज में किया विश
जेब में हाथ, ओवर साइज शर्ट और गॉगल लगाए दिखे श्रद्धा कपूर के पापा, बेटी ने इस अंदाज में किया विश

मुंबई. बॉलीवुड के फेमस विलेन शक्ति कपूर 68 साल का हो गए हैं। उनका जन्म 3 सितंबर, 1952 को दिल्ली में हुआ था। शक्ति कपूर का असली नाम सुनील सिकंदरलाल कपूर है। हालांकि बाद में फिल्म 'रॉकी'(1981) के दौरान सुनील दत्त ने उनका नाम बदलकर शक्ति कपूर कर दिया था। शक्ति के पिता सिकंदर लाल कपूर की दिल्ली के कनॉट प्लेस में टेलरिंग की दुकान थी, जबकि उनकी मां सुशीला हाउस वाइफ थीं। पापा के बर्थडे पर बेटी श्रद्धा कपूर ने उन्हें अनोखे अंदाज में विश किया। श्रद्धा ने अपने इंस्टाग्राम पर शक्ति कपूर की एक रियर फोटो शेयर की है, जिसमें वे बेहद हैंडसम नजर आ रहे हैं।

मुकेश अंबानी की बेटी जिसकी इतनी दीवानी है वो रहती है ऐसे आलीशान घर में, इसमें है 10 बेडरूम, 14 बाथरूम
मुकेश अंबानी की बेटी जिसकी इतनी दीवानी है वो रहती है ऐसे आलीशान घर में, इसमें है 10 बेडरूम, 14 बाथरूम

मुंबई. जिस वर्ल्ड फेमस सिंगर की बिजनेसमैन मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी दीवानी है, उसका नाम है बियोंसे। बियोंसे 39 साल की हो गई हैं। उनका जन्म 4 सितंबर, 1981 में हॉस्टन, टेक्सास,अमेरिका में हुआ था। बियोंसे पेशे से सिंगर, एक्ट्रेस, प्रोड्यूसर और कम्पोजर है। उन्होंने बतौर सिंगर और एक्ट्रेस कई अवॉर्ड्स भी जीते हैं। शायद कम ही लोगों को याद होगा कि मुकेश अंबानी ने अपनी बेटी ईशा अंबानी की प्री वेडिंग सेरेमनी में बियोंसे को इंडिया बुलवाया था। ऐसा उन्होंने इसलिए किया था क्योंकि बेटी ईशा बियोंसे की बहुत बड़ी फैन है। उदयपुर में हुई सेरेमनी में बियोंसे ने जमकर परफॉर्म दी थी। उन्होंने इस मौके पर इंडियन ज्वैलरी कैरी की थी। सेरेमनी में कई बॉलीवुड सेलेब्स भी शामिल हुए थे।

जब ऐश्वर्या से इश्क कर इस एक्टर ने लिया सलमान से पंगा, बाद में पॉलिटिशियन की बेटी से कर ली शादी
जब ऐश्वर्या से इश्क कर इस एक्टर ने लिया सलमान से पंगा, बाद में पॉलिटिशियन की बेटी से कर ली शादी

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर विवेक ओबेरॉय 44 साल के हो चुके हैं। 3 सितंबर, 1976 को हैदराबाद में जन्मे विवेक ने अपना बॉलीवुड डेब्यू राम गोपाल वर्मा के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'कम्पनी' (2002) से किया था। डेब्यू फिल्म में ही उन्होंने फिल्मफेयर बेस्ट मेल डेब्यू अवॉर्ड अपने नाम कर लिया था। वैसे, विवेक अपनी प्रोफेशनल लाइफ से कहीं ज्यादा पर्सनल लाइफ की वजह से सुर्खियों में रहे। खासकर कि ऐश्वर्या राय से इश्क लड़ाकर तो उन्होंने मानो खुलेआम सलमान खान से पंगा ले लिया था।

जिन सुपरस्टार्स को आप समझते हैं हिंदू, दरअसल में वो मुस्लिम हैं, जानें क्यों पड़ी जरूरत इन्हें नाम बदलने की
जिन सुपरस्टार्स को आप समझते हैं हिंदू, दरअसल में वो मुस्लिम हैं, जानें क्यों पड़ी जरूरत इन्हें नाम बदलने की

मुंबई. कोरोना महामारी ने ना जानें कितने लोगों की जान ली है। अभी भी ये सिलसिला खत्म नहीं हुआ है। इसकी मार से बॉलीवुड भी नहीं बच पाया है। ऐसे में दिलीप कुमार के छोटे भाई एहसान खान का मुंबई के लीलावती अस्पताल में निधन हो गया। दिलीप के भाई की उम्र 92 साल थी। कुछ दिनों पहले ही उनके छोटे भाई असलम खान का भी निधन कोरोना के ही कारण हुआ था। वैसे, आपको बता दें कि 97 साल के सदाबहार एक्टर जो दिलीप कुमार के नाम से जाने जाते हैं असल में उनका नाम मोहम्मद युसूफ खान है। कई लोगों को लगता है कि दिलीप साहब हिंदू है लेकिन ऐसा है नहीं, वे मुस्लिम है। उन्होंने फिल्मों के लिए अपना नाम बदला था। वैसे, दिलीप ही नहीं बॉलीवुड में ऐसे और भी कई स्टार्स हैं जिन्हें फैन्स हिंदू समझते हैं लेकिन असल में वे मुस्लिम हैं। 

पत्नी और दो बेटियों के साथ कोरोना पॉजिटिव मिले थे एक्टर ड्वेन जॉनसन, ढाई हफ्ते बाद अब पूरी तरह ठीक हुए
पत्नी और दो बेटियों के साथ कोरोना पॉजिटिव मिले थे एक्टर ड्वेन जॉनसन, ढाई हफ्ते बाद अब पूरी तरह ठीक हुए

हॉलीवुड एक्टर ड्वेन जॉनसन उर्फ 'द रॉक' परिवार समेत कोरोना वायरस से रिकवर हो गए हैं। गुरुवार को इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करते हुए एक्टर ने बताया कि करीब ढाई सप्ताह पहले वो, उनकी पत्नी और दो बेटियां कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए थे और उनकी तबीयत काफी बिगड़ गई थी। हालांकि, अब वो और उनकी फैमिली पूरी तरह रिकवर हो चुके हैं। 

खूंखार विलेन का किरदरा निभाएंगे सैफ अली खान, पति के लुक देख करीना कपूर ने ऐसे किया रिएक्ट
खूंखार विलेन का किरदरा निभाएंगे सैफ अली खान, पति के लुक देख करीना कपूर ने ऐसे किया रिएक्ट

मुंबई.  सैफ अली खान के लिए ये साल काफी अच्छा रहा है। साल के शुरू में ही उनकी फिल्म तान्हाजी ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया तो वहीं जवानी जानेमन ने भी उनकी पिछली फिल्मों से बेहतर बिजनेस किया। इतना ही नहीं अब वे चौथी बार पिता बनने वाले हैं। अब सैफ से जुड़ी एक और बड़ी खबर सामने आ रही है, जिसके लिए वह ट्विटर पर ट्रेंड भी कर रहे हैं। आपको बता दें कि सैफ जल्दी ही बाहुबली यानी प्रभास के साथ फिल्म आदिपुरुष में नजर आएंगे। इस फिल्म में वे खूंखार विलेन का रोल प्ले करेंगे। प्रभास ने इंस्टाग्राम पर फिल्म 'आदिपुरुष' में एक्टर की घोषणा की कि उनकी फिल्म में 'दुनिया के सबसे बुद्धिमान दानव' लंकेश का किरदार सैफ अली खान निभाएंगे।

बुरे बर्ताव के चलते 3 स्कूलों से निकाले गए थे श्रद्धा कपूर के पापा, एक हरकत से नाराज रहती थी बेटी
बुरे बर्ताव के चलते 3 स्कूलों से निकाले गए थे श्रद्धा कपूर के पापा, एक हरकत से नाराज रहती थी बेटी

मुंबई। शक्ति कपूर 67 साल के हो चुके हैं। 3 सितंबर 1952 को दिल्ली के एक पंजाबी परिवार में जन्मे शक्ति कपूर का असली नाम सुनील सिकंदरलाल कपूर है। हालांकि बाद में फिल्म 'रॉकी'(1981) के दौरान सुनील दत्त ने उनका नाम बदलकर शक्ति कपूर कर दिया था। शक्ति के पिता सिकंदर लाल कपूर की दिल्ली के कनॉट प्लेस में टेलरिंग की दुकान थी, जबकि उनकी मां सुशीला हाउस वाइफ थीं।  

इतना आलीशान है बॉलीवुड के इस विलेन के बेटे का बंगला, शानदार तरीके से सजा रखा है घर का हर कोना
इतना आलीशान है बॉलीवुड के इस विलेन के बेटे का बंगला, शानदार तरीके से सजा रखा है घर का हर कोना

मुंबई. विवेक ओबेरॉय 44 साल के हो गए हैं। उनका जन्म 3 सितंबर, 1976 को हैदराबाद में हुआ था। उनके पिता भी एक्टर है और उनका नाम सुरेश ओबेरॉय। वैसे, तो पेरेंट्स ने विवेक का नाम विवेकानंद ओबेरॉय रखा था। लेकिन फिल्मों के लिए उन्होंने अपना नाम बदल लिया। राम गोपाल वर्मा की फिल्म कंपनी से डेब्यू करने वाले विवेक का फिल्मी करियर कुछ खास नहीं रहा। वे आखिरी बार फिल्म पीएम नरेंद्र मोदी में नजर आए थे। वे अब फिल्मों में कम ही दिखाई देते है। आपको बता दें कि विवेक अपने परिवार के साथ जुहू में रहते हैं। यहां उनका आलीशान बंगला है। आइए, दिखाते हैं विवेक के बंगले की इनसाइ़ड फोटोज...

आखिर मां श्रीदेवी जैसी सुपरस्टार क्यों नहीं बनना चाहतीं जाह्नवी कपूर? एक्ट्रेस ने कही बड़ी बात
आखिर मां श्रीदेवी जैसी सुपरस्टार क्यों नहीं बनना चाहतीं जाह्नवी कपूर? एक्ट्रेस ने कही बड़ी बात

मुंबई. नब्बे के दशक की एक्ट्रेस श्रीदेवी पहली सुपरस्टार अभिनेत्री थीं। आज वो भले ही दुनिया में ना हों लेकिन, उनकी यादें और फिल्में आज भी लोगों के जहन में जिंदा है। अपने काम और फैंस के साथ ही साथ एक्ट्रेस ने अपने परिवार का भी पूरा ख्याल रखा है। उनकी और जाह्नवी कपूर के बीच जबरदस्त बॉन्डिंग देखने से लिए मिली है। जाह्नवी ने बॉलीवुड में 'धड़क' से कदम रखा था, इसके बाद अब वो कई प्रोजक्ट्स में बिजी भी हैं। ऐसे में कुछ वक्त पहले एक्ट्रेस ने एक फोटोशूट करवाया था। इस फोटोशूट के दौरान उन्होंने इंटरव्यू दिया था और मां श्रीदेवी को लेकर बात की थी। 

  • < previous
  • 1
  • 2
  • 3
  • ...
  • 1034
  • 1035
  • 1036
  • 1037
  • 1038
  • 1039
  • 1040
  • 1041
  • 1042
  • ...
  • 1317
  • 1318
  • 1319
  • next >
Top Stories