- Home
- Entertainment
- Other Entertainment News
- हाईएस्ट पेड एक्टर की लिस्ट में बॉलीवुड से ज्यादा साउथ के स्टार्स, जानें No.1 पर कौन
हाईएस्ट पेड एक्टर की लिस्ट में बॉलीवुड से ज्यादा साउथ के स्टार्स, जानें No.1 पर कौन
एंटरटेनमेंट डेस्क. फिल्म इंडस्ट्री में सेलेब्स किसी भी फिल्म में काम करने के लिए मोटी रकम वसूलते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि साल 2025 में भारत में सबसे ज्यादा फीस वसूलने वाले एक्टर्स की लिस्ट में किन सेलेब्स का नाम शामिल है।
- FB
- TW
- Linkdin
Follow Us

No.10 अक्षय कुमार
बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार का नाम 10वें स्थान पर है। उन्हें एक फिल्म के लिए 60-145 करोड़ रुपए के बीच में मिलते हैं।
No.9 कमल हासन
कमल हासन को इसमें नौवां स्थान मिला है। वो एक फिल्म के लिए 100 करोड़ से 150 करोड़ रुपए वसूलते हैं।
No.8 सलमान खान
सलमान खान को इस लिस्ट में आठवीं पोजीशन मिली है। वो एक फिल्म में काम करने की 100 से 150 करोड़ रुपए तक फीस लेते हैं।
No.7 अजीत कुमार
अजीत कुमार का नाम भारत के सबसे ज्यादा फीस लेने वाले एक्टर्स की लिस्ट में शामिल है। वो एक फिल्म के लिए 105 करोड़ से 165 करोड़ चार्ज करते हैं।
No.6 प्रभास
सुपरहिट फिल्मों में नजर आ चुके प्रभास को इस लिस्ट में छठी पोजीशन मिली है। वो एक फिल्म में काम करने के 100 करोड़ से 275 करोड़ रुपए लेते हैं।
No.5 आमिर खान
मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान का नाम इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर है। वो एक फिल्म में काम करने के लिए 100 करोड़ से 275 करोड़ रुपए लिए थे।
No.4 रजनीकांत
साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत का भारत के सबसे ज्यादा फीस लेने वाले एक्टर्स की लिस्ट में चौथे नंबर पर नाम है। वो एक फिल्म में काम करने का 125 करोड़ से लेकर 270 करोड़ रुपए तक वसूलते हैं।
No.3 शाहरुख खान
बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान एक फिल्म में काम करने का 150-250 करोड़ रुपए के बीच चार्ज करते हैं। ऐसे में उनका नाम इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर है।
No.2 थलपति विजय
इस लिस्ट में दूसरा नाम थलपति विजय का है। एक एक फिल्म में काम करने के लिए मेकर्स से 130 करोड़ से लेकर 275 करोड़ रुपए तक फीस वसूलते हैं।
No.1 अल्लू अर्जुन
अल्लू अर्जुन की फिल्मों के लोग दीवाने हैं। वहीं अल्लू भारत के सबसे ज्यादा फीस लेने वाले एक्टर्स की लिस्ट में पहले नंबर पर हैं।