MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Entertainment
  • LIK Collection Day 3: 'धुरंधर 2' के आगे झुकने को तैयार नहीं यह साउथ फिल्म, 'डकैत' को चटा रही धूल

LIK Collection Day 3: 'धुरंधर 2' के आगे झुकने को तैयार नहीं यह साउथ फिल्म, 'डकैत' को चटा रही धूल

'धुरंधर 2' और 'डकैत' के चर्चे के बीच तमिल फिल्म 'LIK : Love Insurance Kompany' Box Office पर अपना दबदबा बनाए हुए हैं। भले ही 'धुरंधर 2' की सुनामी के बीच यह फिल्म बड़े आंकड़े को तरस रही हो, लेकिन 'डकैत' के मुकाबले इसकी कमाई आगे चल रही है।

2 Min read
Author : Gagan Gurjar
Published : Apr 13 2026, 11:18 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
LIK Day 3 Collection कितना हुआ?
Image Credit : X

LIK Day 3 Collection कितना हुआ?

10 अप्रैल को रिलीज हुई 'LIK : लव इंश्योरेंस कंपनी' ने तीसरे दिन यानी रिलीज के बाद पहले रविवार को लगभग 7.70 करोड़ रुपए की कमाई की। दूसरे दिन के मुकाबले कलेक्शन में मामूली गिरावट देखने को मिली। लेकिन इसने पहले दिन से ज्यादा कमाई की।

25
LIK Total Box Office Collectton कितना हुआ?
Image Credit : Facebook

LIK Total Box Office Collectton कितना हुआ?

विग्नेश शिवन के निर्देशन में बनी साइन फिक्शन रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 'LIK' का भारत में तीन दिन यानी पहले वीकेंड का कुल कलेक्शन 22.70 करोड़ रुपए हो गया है। दो भाषाओं में रिलीज हुई इस फिल्म के तमिल वर्जन ने 18.40 करोड़ रुपए और तेलुगु वर्जन ने 4.30 करोड़ रुपए की कमाई की है।

यह भी पढ़ें : Dhurandhar 2 Collection Day 25: 'धुरंधर 2' 1700 करोड़ पार, खतरे में 'पुष्पा 2' का रिकॉर्ड!

35
पहले वीकेंड में 'डकैत' पर भारी 'LIK'
Image Credit : X

पहले वीकेंड में 'डकैत' पर भारी 'LIK'

पहले वीकेंड की कमाई में 'LIK' अदिवी शेष और मृणाल ठाकुर स्टारर 'डकैत : अ लव स्टोरी' पर भारी पड़ गई है। 10 अप्रैल को 'LIK' के साथ रिलीज हुई 'डकैत' ने पहले तीन दिन में 19.80 करोड़ रुपए कमाए हैं। शेनेल देव के निर्देशन में बनी 'डकैत' दो भाषाओं में रिलीज हुई है, जिसमें से हिंदी वर्जन ने 4.05 करोड़ रुपए और तेलुगु वर्जन ने 15.75 करोड़ रुपए की कमाई की है।

45
वर्ल्डवाइड भी 'डकैत' को पछाड़ने को तैयार 'LIK'
Image Credit : X

वर्ल्डवाइड भी 'डकैत' को पछाड़ने को तैयार 'LIK'

प्रदीप रंगनाथन और कृति शेट्टी स्टारर 'LIK' वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर भी 'डकैत' को पछाड़ने को तैयार है। तीन दिन में दुनियाभर में 'डकैत' ने जहां 34.77 करोड़ रुपए कमाए तो वहीं 'LIK' ने 34.59 करोड़ रुपए की कमाई की है। ओवरसीज में दोनों फिल्मों का ग्रॉस कलेक्शन क्रमशः 11.65 करोड़ रुपए और 8.30 करोड़ रुपए रुपए रहा।

यह भी पढ़ें : Dhurandhar 2 Collection Day 24: फिर रॉकेट बनी 'धुरंधर 2', 24वें दिन बनाया सबसे बड़ा रिकॉर्ड!

55
LIK ने तीन दिन में कितना बजट रिकवर किया?
Image Credit : X

LIK ने तीन दिन में कितना बजट रिकवर किया?

LIK का निर्माण नयनतारा ने किया है। उनके पति विग्नेश शिवन इसके डायरेक्टर हैं। फिल्म का बजट लगभग 60 करोड़ रुपए बताया जा रहा है। भारत में इसकी नेट कमाई 22.70 करोड़ रुपए हुई है। यानी इसने तीन दिन में 37 फीसदी से ज्यादा लागत वसूल कर ली है। फिल्म की असली परीक्षा वीक डेज यानी सोमवार से गुरुवार के बीच है। देखना यह है कि फिल्म इन दिनों में कैसा परफॉर्म करेंगे।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

About the Author

GG
Gagan Gurjar
गगन गुर्जर। पत्रकारिता क्षेत्र में सितंबर 2010 से कार्यरत हैं, 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मई 2022 से Asianet News Hindi में ये कार्यरत हैं। यहां पर डिप्टी न्यूज एडिटर के तौर पर एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रहे हैं। उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में M.Sc और मीडिया स्टडीज में M.Phil किया है। मनोरंजन जगत से जुड़े मुद्दों और समसामयिक विषयों पर लिखने में रुचि। उनसे gagan.gurjar@asianetnews.in संपर्क किया जा सकता है।
बॉक्स ऑफिस (Box Office)
मनोरंजन समाचार
हिंदी में मनोरंजन समाचार

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
YRKKH Upcoming Drama: मायरा कांड से मचेगा बवाल, क्या बचा पाएंगे अरमान-अभिरा?
Recommended image2
4 दिन बाद बदल जाएगा आपके 4 पसंदीदा TV शोज का समय, फटाफट नोट करें नया टाइम
Recommended image3
Bhooth Bangla First Review: कैसी है अक्षय कुमार की हॉरर-कॉमेडी 'भूत बंगला', पढ़ें पहला रिव्यू!
Recommended image4
9Cr लगाकर प्रोड्यूसर ने पत्नी-भाई के साथ बनाई फिल्म, बनी 1993 की सबसे बड़ी डिजास्टर
Recommended image5
Salman Khan Maatrubhumi डायरेक्ट OTT पर होगी रिलीज? मेकर्स ने कर दिया बड़ा खुलासा!
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved