MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Entertainment
  • Dhurandhar 2 Collection Day 25: 'धुरंधर 2' 1700 करोड़ पार, खतरे में 'पुष्पा 2' का रिकॉर्ड!

Dhurandhar 2 Collection Day 25: 'धुरंधर 2' 1700 करोड़ पार, खतरे में 'पुष्पा 2' का रिकॉर्ड!

रणवीर सिंह की 'धुरंधर द रिवेंज' ने बॉक्स ऑफिस पर 25 दिन पूरे कर लिए हैं। इन 25 दिनों में इस फिल्म की कमाई जहां भारत में 1100 करोड़ रुपए के करीब पहुंच गई है तो वहीं दुनियाभर में इसने 1700 करोड़ के कलेक्शन का आंकड़ा पार कर लिया है।

2 Min read
Author : Gagan Gurjar
| Updated : Apr 12 2026, 10:16 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
'धुरंधर 2' ने 25वें दिन कितनी कमाई की?
Image Credit : X

'धुरंधर 2' ने 25वें दिन कितनी कमाई की?

ट्रेड ट्रेकिंग वेबसाइट Sacnilk.com के मुताबिक़, 25वें दिन यानी रिलीज के बाद चौथे रविवार को 'धुरंधर द रिवेंज' ने लगभग 14.75 करोड़ रुपए का कलेक्शन भारत में किया है। इसके साथ ही सभी भाषाओं को मिलाकर देश में इस फिल्म का नेट कलेक्शन लगभग 1,083.67 करोड़ रुपए पहुंच गया है।

25
25 दिन में 'धुरंधर द रिवेंज' के हिंदी वर्जन ने कितनी कमाई की?
Image Credit : instagram

25 दिन में 'धुरंधर द रिवेंज' के हिंदी वर्जन ने कितनी कमाई की?

रिपोर्ट के मुताबिक़, आदित्य धर के निर्देशन में बनी 'धुरंधर द रिवेंज' के हिंदी वर्जन ने 25 दिन में लगभग 1017 करोड़ रुपए से ज्यादा का कलेक्शन किया है। यह फिल्म पांच भाषाओं में रिलीज हुई है। पांचों भाषाओं के वर्जन का कलेक्शन इस प्रकार रहा :-

  • हिंदी : 1,017.79 करोड़ रुपए
  • तमिल : 18.88 करोड़ रुपए
  • तेलुगु : 41.85 करोड़ रुपए
  • कन्नड़ : 3.38 करोड़ रुपए
  • मलयालम : 1.77 करोड़ रुपए

यह भी पढ़ें : Dhurandhar 2 Collection Day 24: फिर रॉकेट बनी 'धुरंधर 2', 24वें दिन बनाया सबसे बड़ा रिकॉर्ड!

35
वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 1700 करोड़ी फिल्म बनी 'धुरंधर 2'
Image Credit : X

वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 1700 करोड़ी फिल्म बनी 'धुरंधर 2'

'धुरंधर द रिवेंज' ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 1700 करोड़ रुपए से ज्यादा का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है। 25वें दिन इस फिल्म ने ओवरसीज मार्केट में 4 करोड़ रुपए कमाए और इसका विदेशों में ग्रॉस कलेक्शन 415.50 करोड़ रुपए हो गया है। भारत में फिल्म की ग्रॉस कमाई 1,297.48 करोड़ रुपए हुई है। यानी दुनियाभर में इसकी कमाई लगभग 1,712.98 करोड़ रुपए हो गई है।

45
'पुष्पा 2' के रिकॉर्ड टूटने की उलटी गिनती शुरू
Image Credit : instagram

'पुष्पा 2' के रिकॉर्ड टूटने की उलटी गिनती शुरू

वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 'पुष्पा 2 द रूल' का रिकॉर्ड टूटने की उलटी गिनती शुरू हो गई है। अभी 2024 में रिलीज हुई अल्लू अर्जुन स्टारर यह तेलुगु पैन इंडिया दुनियाभर में तीसरी सबसे कमाऊ फिल्म है, जिसने 1742.10 करोड़ रुपए का ग्रॉस कलेक्शन किया था। इतना ही नहीं, माना जा रहा है कि वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 'धुरंधर 2' प्रभास स्टारर 'बाहुबली 2 : द कन्क्लूजन' को भी पीछे छोड़ सकती है। 2017 में रिलीज हुई तेलुगु पैन इंडिया फिल्म 'बाहुबली 2' ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर ग्रॉस 1,788.06 करोड़ रुपए कमाए थे।

यह भी पढ़ें : Dhurandhar 2 पर भारी पड़ी यह साउथ इंडियन फिल्म, पहले दिन ही कर दिया खेल खराब!

55
इस एक फिल्म को पछाड़ पाना 'धुरंधर 2' के लिए मुश्किल
Image Credit : instagram

इस एक फिल्म को पछाड़ पाना 'धुरंधर 2' के लिए मुश्किल

'धुरंधर 2' वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर दूसरी सबसे कमाऊ इंडियन फिल्म बनने की ओर बढ़ रही है। लेकिन इस लिस्ट में नं. 1 के पायदान पर मौजूद 'दंगल' का रिकॉर्ड तोड़ पाना इसके लिए मुश्किल होगा। आमिर खान स्टारर बॉलीवुड फिल्म 'दंगल' ने दुनियाभर में ग्रॉस 2,070.30 करोड़ रुपए कमाए थे। यह फिल्म 2026 में रिलीज हुई थी।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

About the Author

GG
Gagan Gurjar
गगन गुर्जर। पत्रकारिता क्षेत्र में सितंबर 2010 से कार्यरत हैं, 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मई 2022 से Asianet News Hindi में ये कार्यरत हैं। यहां पर डिप्टी न्यूज एडिटर के तौर पर एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रहे हैं। उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में M.Sc और मीडिया स्टडीज में M.Phil किया है। मनोरंजन जगत से जुड़े मुद्दों और समसामयिक विषयों पर लिखने में रुचि। उनसे gagan.gurjar@asianetnews.in संपर्क किया जा सकता है।
बॉक्स ऑफिस (Box Office)
बॉलीवुड समाचार
हिंदी में बॉलीवुड समाचार
मनोरंजन समाचार
हिंदी में मनोरंजन समाचार
रणवीर सिंह

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Dacoit Box Office Collection Day 3: धुरंधर 2 की आंधी में मृणाल ठाकुर की फिल्म ने इतना कमाया
Recommended image2
आशा भोसले की नातिन हैं बॉलीवुड की सुपरस्टार, दे चुकी हैं 800 करोड़ी मूवी
Recommended image3
170 मिनिट की वो फिल्म जिसे 2 डायरेक्टर ने 6 साल में बनाया, निकली महा बकवास-कंगाल हुए मेकर्स
Recommended image4
Asha Bhosle की बेटी ने किया था सुसाइड, बेटे की कैंसर हुई मौत-जानें अब फैमिली में कौन-कौन?
Recommended image5
Asha Bhosle Death Cause: कैसे हुआ आशा भोसले का निधन? डॉक्टर ने बताई असली वजह
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved