Ramayana Teaser में बिना चेहरा दिखाए छा गया रावण, आखिर कौन निभा रहा ये दमदार रोल?
रणबीर कपूर की फिल्म रामायण का टीजर जारी हो चुका है। फिल्म के टीजर को सोशल मीडिया पर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं। टीजर में कुछ खास स्टार्स के फेस दिखाए गए, लेकिन रावण का चेहरा छुपा लिया गया। जानते हैं कौन है रावण का दमदार रोल करने वाला हीरो।

रामयण में कौन बना रावण
डायरेक्टर नितेश तिवारी और प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा की फिल्म रामायण का टीजर रिलीज के साथ सोशल मीडिया पर धमाका कर रहा है। टीजर में राम, लक्ष्मण, सीता, दशरथ को दिखाया। हालांकि, रावण का चेहरा रिवील नहीं किया। जानते हैं आखिर कौन एक्टर निभा रहा रावण का रोल।
कौन है रामायण का रावण
रामायण के टीजर में रावण को दिखाया तो गया, लेकिन उनका चेहरा छुपा लिया गया। हालांकि, बिना चेहरा दिखाए भी रावण सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। वैसे आपको बता दें कि रामायाण में रावण का रोल साउथ सुपरस्टार यश निभा रहे हैं।
ये भी पढ़ें... 4000 करोड़ की Ramayan में 18 स्टार्स, कौन किस किरदार में आएगा नजर? जानें
2026 में 2 फिल्मों में दिखेंगे यश
आपको बता दें कि रामायण में रावण का रोल प्ले करने वाले सुपरस्टार यश इस साल यानी 2026 में 2 फिल्मों में नजर आएंगे। उनकी पहली फिल्म टॉक्सिक 4 जून को रिलीज होगी। वहीं, दूसरी मूवी रामायण दिवाली के मौके पर रिलीज होगी।
रामायण के टीजर ने मचाया तहलका
रणबीर कपूर की फिल्म रामायण को लेकर काफी समय के चर्चाएं चल रही हैं। फिल्म से जुड़ी अपडेट्स समय-समय पर आती रहती है। वहीं, हनुमान जयंती पर इसका टीजर रिलीज कर मेकर्स में जोरदार धमाका किया है। लोग लगातार और बार-बार इसे देख रहे हैं। टीजर को अभी तक 73 लाख बार देखा जा चुका है।
फिल्म रामायण के बारे में
डायरेक्टर नितेश तिवारी की फिल्म रामायण दो पार्ट में रिलीज होगी। बताया जा रहा है कि फिल्म का पहला पार्ट पूरा हो चुका है, बस कुछ पोस्ट प्रोडक्शन का काम बचा है। मूवी को 2026 की दिवाली पर यानी 6 नवंबर को रिलीज किया जाएगा। 4000 करोड़ के बजट वाली इस फिल्म के प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा हैं।
कौन-कौन कर रहा रामायण में काम
फिल्म रामायण में रणबीर कपूर और साई पल्लवी लीड रोल में हैं। इनके साथ यश, सनी देओल, रवि दुबे, अरुण गोविल, अमिताभ बच्चन, इंदिरा कृष्णन, रकुल प्रीत सिंह, काजल अग्रवाल, लाला दत्ता, विवेक ओबोरॉय, मोहित रैना आदि लीड रोल में हैं।
ये भी पढ़ें... Ramayana Teaser में हनुमान की नो एंट्री, आखिर क्यों नहीं दिखे सनी देओल?
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।