Ramayana Teaser में हनुमान की नो एंट्री, आखिर क्यों नहीं दिखे सनी देओल?
मोस्ट अवेडेट फिल्म रामायण का टीजर गुरुवार को हनुमान जयंती के मौके पर रिलीज किया गया। डायरेक्टर नितेश तिवारी और रणबीर कपूर की फिल्म के टीजर को काफी पसंद किया जा रहा है। इसी बीच सवाल उठ रहा है कि पूरे टीजर में हनुमान बने सनी देओल क्यों नजर नहीं आए।

रामायण टीजर में नहीं दिखे हनुमान सनी देओल
रणबीर कपूर की फिल्म रामायण काफी समय से चर्चा में बनी हुई हैं। फैन्स इसे देखने का बेताबी से इंतजार कर रहे हैं। मेकर्स ने आखिरकार हनुमान जयंती के मौके पर फिल्म का टीजर रिलीज किया, जो सेशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसी बीच ये सवाल भी उठ रहा है कि हनुमान जयंती पर रिलीज हुए फिल्म के टीजर में हनुमान बने सनी देओल की झलक कहीं भी दिखाई नहीं दी।
रामायण टीजर से क्यों गायब सनी देओल
सामने आ रही रिपोर्ट्स की मानें तो सनी देओल लगातार फिल्मों की शूटिंग में बिजी है और अभी रामायण के कई हिस्सों की शूटिंग करनी बाकी है। खबरों की मानें तो इस फ्रेंचाइजी के पहले भाग की तुलना में उनका रोल दूसरे भाग में ज्यादा है।
ये भी पढ़ें... 4000 करोड़ की Ramayan में 18 स्टार्स, कौन किस किरदार में आएगा नजर? जानें
रामायण में सनी देओल का 15 मिनट का कैमियो
मीडिया रिपोर्ट्स मानें तो रामायण के पहले पार्ट में सनी देओल को कम स्क्रीन टाइम मिलेगा। कहा जा रहा है कि पहला भाग भगवान राम के अयोध्या में बिताए सालों और उनके योद्धा और राजा बनने पर ज्यादा फोकस होगा। सनी देओल अप्रैल में रामायण भाग 2 की शूटिंग शुरू करेंगे। उन्होंने पहले भाग के लिए अपने 15 मिनट के कैमियो की शूटिंग पूरी कर ली है।
रामायण के बारे में
नमित मल्होत्रा द्वारा निर्मित, नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित और लेखक श्रीधर राघवन द्वारा रूपांतरित रामायण में ऑस्कर विजेता संगीतकार हंस जिमर और एआर रहमान का संगीत है। रवि बंसल और रैमसे एवरी के नेतृत्व में प्रोडक्शन डिजाइन किया गया है। एक्शन का निर्देशन हॉलीवुड के स्टंट निर्देशक टेरी नोटरी और गाय नॉरिस ने किया है।
रामायण की स्टार कास्ट
डायरेक्टर नितेश तिवारी की फिल्म रामायण में रणबीर कपूर, साईं पल्लवी, रवि दुबे, यश, सनी देओल, अरुण गोविल, लारा दत्ता, अमिताभ बच्चन, रकुल प्रीत सिंह, इंदिरा कृष्णन, काजल अग्रवाल, विवेक ओबेरॉय, कुणाल कपूर, शीबा चड्ढा, शोभना, मोहित रैना आदि नजर आएंगे।
कब रिलीज होगी फिल्म रामायण
प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा की फिल्म रामायण को 2 पार्ट में बनाया गया है। फिल्म का पहला पार्ट इसी साल दिवाली पर रिलीज किया जाएगा। वहीं, इसका दूसरा पार्ट 2027 की दिवाली पर सिनेमााघरों में रिलीज होगा। कहा जा रहा है कि फिल्म को हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़, बंगाली और अंग्रेजी सहित 50 से अधिक भारतीय और अंतरराष्ट्रीय भाषाओं में रिलीज करने की प्लानिंग है।
ये भी पढ़ें... Ramayana Teaser Reaction: रणबीर कपूर के राम अवतार ने मचाया तहलका, कमेंट सेक्शन में तूफान
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।