प्रियंका चोपड़ा का स्टेज पर धमाल, रणवीर सिंह संग गल्लां गूड़ियां गाने पर थिरकी देसी गर्ल

अंबानी फैमिली द्वारा आयोजित NMACC इवेंट के दूसरे दिन भी बॉलीवुड स्टार्स का स्टाइलिश और बोल्ड लुक देखने को मिला। इस मौके पर कई स्टार्स ने स्टेज परफॉर्मेंस देकर खूब धूम मचाई। प्रियंका चोपड़ा ने भी रणवीर सिंह के साथ धमाकेदार डांस किया।

 

| Updated : Apr 02 2023, 11:54 AM
Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

एंटरटेनमेंट डेस्क. मुंबई में चल रहे NMACC इवेंट के सेकंड डे भी बॉलीवुड सितारों जमकर धमाल मचाया। स्टार्स जहां एक से बढ़कर स्टाइलिश लुक में नजर आए वहीं, कईयों ने स्टेज पर धांसू परफॉर्मेंस भी दीष प्रियंका चोपड़ा ने डांस करने का मौका नहीं छोड़ा। पीसी ने रणवीर सिंह के साथ अपनी फिल्म दिल धड़कने दो के गाने गल्लां गूड़ियां... पर जमकर डांस किया। डांस करते वक्त प्रियंका का उत्साह देखने लायक था। उनका डांस वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे देखकर फैन्स कमेंट्स कर रहे है। एक बोला- प्रियंका चोपड़ा पूरी एनर्जी के साथ बॉलीवुड में लौटी है। एक ने लिखा- काशीबाई-बाजीराव की जोड़ी कमाल की है। प्रियंका-रणवीर को देख एक से मुंह से निकला- ओह माय गॉड। एक अन्य ने लिखा- हम दोनों की फिर से स्क्रीन पर देखना चाहते हैं। 

Related Video