कियारा अडवाणी के लंबे गाउन ने किया इनको परेशान, VIRAL VIDEO में देखें क्या हुआ ?

Kiara Advani Long Floral Gown. कियारा अडवाणी हाल ही मुंबई में एक इवेंट में स्पॉट हुई। इस दौरान उन्होंने लंबी गाउन पहन रखी थी, जिसकी वजह से उनके साथ चलने वालों को परेशानी हुई।

Rakhee Jhawar | Updated : Aug 10 2023, 01:23 PM
Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

एंटरटेनमेंट डेस्क. कियारा अडवाणी (Kiara Advani) पिछले कुछ समय से काफी लाइमलाइट बटोरी रही हैं। कुछ सालों से लगातार उनकी फिल्में हिट हो रही है और उन्हें नई फिल्मों के ऑफर्स भी मिल रहे हैं। खबर है कि फरहान अख्तर की फिल्म डॉन 3 में उन्हें रणवीर सिंह के साथ कास्ट किया जा रहा है। इसी बीच हाल ही में कियारा मुंबई में हुए एक इवेंट में स्पॉट हुईं। इस दौरान उन्होंने ऑफ शोल्डर फ्लोरल गाउन कैरी कर रखी थी। उनकी गाउन इतनी ज्यादा लंबी थी कि उनके साथ चल रहे लोगों को इसे संभालना पड़ा और साथ-साथ दौड़ भी लगानी पड़ी। कियारा का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसपर लोग मजे ले रहे है। एक ने पूछा- ऐसे कपड़े ही क्यों पहनती हो कि दूसरों को परेशानी हो। एक अन्य ने लिखा- ये कैसा गाउन है। एक बोला- गाउन संभालनने वालों की हालत खराब। इसी तरह अन्य ने भी कमेंट्स किए। वहीं, कुछ ने कियारा के लुक की तारीफ करते हुए दिल का इमोजी शेयर किया। 

Related Video