दीपिका ने आखिर ऐसा क्या पहन लिया कि उड़ने लगा मजाक, रणवीर को लेकर भी लोग कस रहे तंज

दीपिका पादुकोण हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आईं। इस दौरान दीपिका बिल्कुल नए लुक में स्पॉट हुईं। दीपिका ने ढीली-ढाली जींस के उपर लेदर जैकेट पहनी हुई थी। दीपिका का ये पहनावा देख लोग सोशल मीडिया पर उनका जमकर मजाक उड़ा रहे हैं। 

Share this Video

मुंबई। फिल्म पठान की कामयाबी के बाद दीपिका पादुकोण हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आईं। इस दौरान दीपिका बिल्कुल नए लुक में स्पॉट हुईं। दीपिका ने ढीली-ढाली जींस के उपर लेदर जैकेट पहनी हुई थी। साथ ही उन्होंने ब्लैक गॉगल पहन रखा था। दीपिका के बाल काफी लंबे और खुले हुए थे। हालांकि, दीपिका का पहनावा देख लोग सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल करने लगे। एक यूजर ने कमेंट करते हुए कहा- लगता है इसने गलती से पति रणवीर सिंह के कपड़े पहन लिए हैं। वहीं एक और शख्स ने कहा- इस मौसम में लेदर! एक और यूजर बोला- बहन थोड़ा तो होश में नजर आया करो। बता दें कि दीपिका पादुकोण जल्द ही फाइटर, प्रोजेक्ट K और सिंघम अगेन जैसी फिल्मों में नजर आएंगी।

Related Video