MPBSE 10th 12th Result 2026 Date: MP Board Result 2026 जल्द जारी होने वाला है। जानें MPBSE 10वीं और 12वीं रिजल्ट डेट, चेक करने का तरीका, डायरेक्ट लिंक और मार्कशीट से जुड़ी पूरी जानकारी समेत लेटेस्ट अपडेट।
Madhya Pradesh Board MPBSE 10th 12th Result 2026 Date: मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (MPBSE) कक्षा 10वीं और 12वीं परीक्षा 2026 में शामिल स्टूडेंट्स के लिए बड़ी अपडेट है। मध्य प्रदेश बोर्ड 10वीं रिजल्ट (MPBSE 10th Result 2026) और मध्य प्रदेश बोर्ड 12वीं रिजल्ट (MPBSE 10th Result 2026) जल्द ही घोषित होने की संभावना है। सूत्रों की मानें तो रिजल्ट अप्रैल में ही जारी किए जा सकते हैं। बता दें कि इस बार परीक्षा में करीब 16 लाख छात्र शामिल हुए थे, जो अब बेसब्री से अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। जानिए MPBSE कक्षा 10वीं और 12वीं रिजल्ट कब आयेगा, क्या है लेटेस्ट अपडेट और रिजल्ट की घोषणा होने के बाद कहां-कैसे चेक करें।
कब आयेगा मध्य प्रदेश बोर्ड 10वीं और 12वीं रिजल्ट 2026
जानकारी के अनुसार, स्कूल एजुकेशन डिपार्टमेंट पूरी तैयारी के साथ रिजल्ट को समय पर जारी करने की कोशिश कर रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स में यह कहा गया है कि रिजल्ट अप्रैल के दूसरे या तीसरे सप्ताह में आ सकते हैं। यानी रिजल्ट की घोषणा 15 अप्रैल के बाद कभी भी हो सकती है। इस बार बोर्ड ने खास ध्यान दिया है कि रिजल्ट 100% सही और वेरिफाइड हों ताकि छात्रों को आगे की पढ़ाई में कोई परेशानी न हो।
मध्य प्रदेश बोर्ड MPBSE 10वीं और 12वीं परीक्षा 2026 में कितने छात्र शामिल हुए?
इस साल MPBSE की परीक्षा में कुल 16 लाख से ज्यादा छात्र बैठे। इसमें कक्षा 10वीं में लगभग 9.07 लाख छात्र और कक्षा 12वीं में लगभग 7 लाख छात्र थे। राज्यभर में 3,856 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे, जहां कड़े सुरक्षा इंतजाम थे। प्रश्नपत्र की गोपनीयता बनाए रखने के लिए CCTV निगरानी, फ्लाइंग स्क्वाड, प्रश्नपत्र वितरण का वीडियो रिकॉर्डिंग जैसी व्यवस्था की गई थी। हालांकि इन सब के बावजूद, राज्य में लगभग 100 मामलों में नकल की रिपोर्ट आई।
MP Board Result 2026 कैसे चेक करें?
रिजल्ट की घोषणा होने के बाद छात्र अपने रिजल्ट को ऑनलाइन और SMS दोनों तरीके से देख सकते हैं। ऑफिशियल वेबसाइट पर ऑनलाइन रिजल्ट चेक करने के लिए नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं-
- MPBSE की ऑफिसियल वेबसाइट mpresults.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर अपनी कक्षा अनुसार Class 10th या Class 12th Examination Results 2026 पर क्लिक करें।
- 9 अंकों वाला एप्लिकेशन नंबर और रोल नंबर डालें।
- अब सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- स्क्रीन पर आपका MP Board 10th या 12th Result 2026 दिखाई देगा।
- अपना रिजल्ट डाउनलोड कर लें और भविष्य के लिए प्रिंट निकाल कर सुरक्षित रख लें।
- छात्र ध्यान रखें कि ऑनलाइन रिजल्ट प्रोविजनल होगा। असली मार्कशीट स्कूल से रिजल्ट जारी होने के कुछ दिनों बाद ही मिलेगी।
मार्कशीट में कौन-कौन सी जानकारी होगी?
MP Board Class 10 और 12 की मार्कशीट में ये डिटेल्स दर्ज होंगी-
- छात्र का नाम, पिता और माता का नाम
- रोल नंबर और एप्लिकेशन नंबर
- स्कूल और सेंटर कोड
- सब्जेक्ट कोड और नाम
- थ्योरी और प्रैक्टिकल/इंटरनल मार्क्स
- कुल अंक और परिणाम की स्थिति
- जन्मतिथि और छात्र प्रकार (Regular/Private)
- अन्य जरूरी रिमार्क्स


