- Home
- Career
- UPTET 2026 Teacher Salary: ट्रेनिंग से इन-हैंड तक, प्राइमरी-अपर प्राइमरी टीचर को कितनी मिलेगी सैलरी?
UPTET 2026 Teacher Salary: ट्रेनिंग से इन-हैंड तक, प्राइमरी-अपर प्राइमरी टीचर को कितनी मिलेगी सैलरी?
UPTET Teacher Salary Structure 2026: UPTET 2026 पास कर उत्तर प्रदेश में सरकारी टीचर बनने पर कितनी सैलरी मिलती है, जानिए UPTET प्राइमरी और अपर प्राइमरी टीचर की बेसिक सैलरी, इन-हैंड पे, अलाउंस, ट्रेनिंग के दौरान मिलने वाली सैलरी, इंक्रीमेंट समेत डिटेल।

UPTET Salary 2026: प्राइमरी और अपर प्राइमरी टीचर की सैलरी कितनी?
उत्तर प्रदेश में सरकारी टीचर बनने का सपना देख रहे कैंडिडेट के मन में ये सवाल जरूर होगा कि UPTET टीचर बनने के बाद कितनी सैलरी मिलेगी? आपको बता दें कि UPTET क्लियर करने के बाद जब आप प्राइमरी (कक्षा 1-5) या अपर प्राइमरी (कक्षा 6-8) में टीचर बनते हैं, तो आपकी सैलरी 7वें वेतन आयोग के हिसाब से तय होती है। शुरुआत में ही करीब 37,000 रुपए से 45,000 रुपए तक की इन-हैंड सैलरी मिलती है।
UPTET प्राइमरी और अपर प्राइमरी टीचर: बेसिक सैलरी कितनी?
UPTET प्राइमरी और अपर प्राइमरी टीचर की सैलरी में क्लास के लेवल के साथ फर्क आता है। जिसके अनुसार प्राइमरी टीचर (1-5) को बेसिक पे 9,300 रुपए से 35,400 रुपए तक मिलते हैं। अपर प्राइमरी टीचर (6-8) को बेसिक पे 9,300 रुपए से 44,900 रुपए तक मिलते हैं। यानी जितना ऊंचा क्लास लेवल, उतनी ज्यादा सैलरी। साथ ही ग्रेड पे भी अलग होता है, जिससे कुल इनकम पर असर पड़ता है।
UPTET प्राइमरी और अपर प्राइमरी टीचर को कौन-कौन से अलाउंस मिलते हैं?
UPTET टीचर की कमाई सिर्फ बेसिक पे तक सीमित नहीं होती। इसमें कई तरह के भत्ते जुड़ते हैं, जिसमें-
- HRA (हाउस रेंट अलाउंस)
- DA (महंगाई भत्ता)
- अन्य सरकारी सुविधाएं शामिल हैं।
इन सबको जोड़ने के बाद ही सैलरी 37,000 रुपए से 45,000 रुपए तक पहुंचती है। हालांकि कुछ कटौतियां जैसे TDS और GIS भी होती हैं, लेकिन फिर भी इन-हैंड अमाउंट अच्छा रहता है।
UPTET टीचर को ट्रेनिंग के दौरान कितनी सैलरी मिलती है?
बहुत से कैंडिडेट्स ये नहीं जानते कि जॉइनिंग के तुरंत बाद फुल सैलरी नहीं मिलती। ट्रेनिंग पीरियड के दौरान आपको करीब 7,300 रुपण् प्रति महीने मिलते हैं। जैसे ही ट्रेनिंग खत्म होती है, आपकी सैलरी सीधे बढ़कर फुल पे-स्केल में आ जाती है, यानी असली कमाई यहीं से शुरू होती है।
UPTET टीचर का सैलरी इंक्रीमेंट
अभी की सैलरी 7वें वेतन आयोग के हिसाब से है, लेकिन आने वाले समय में 8वां वेतन आयोग लागू होता है तो सैलरी में फिर से बढ़ोतरी हो सकती है। इसके अलावा प्रमोशन, अनुभव और सरकारी नियमों के अनुसार भी UPTET टीचर इनकम समय के साथ बढ़ती रहती है।
सरकारी नौकरियों की नोटिफिकेशन, परीक्षा तिथियां, एडमिट कार्ड, रिज़ल्ट और कट-ऑफ अपडेट्स पाएं। करियर टिप्स, स्किल डेवलपमेंट और एग्ज़ाम गाइडेंस के लिए Career News in Hindi और सरकारी भर्ती से जुड़े ताज़ा अपडेट्स के लिए Sarkari Naukri सेक्शन देखें — नौकरी और करियर जानकारी भरोसेमंद तरीके से यहीं।

