CBSE 10th Result 2026 Kab Aayega: सीबीएसई 10वीं रिजल्ट 2026 जल्द ही घोषित होने वाला है। छात्र और माता-पिता रिजल्ट देखने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट, Digilocker, UMANG ऐप और SMS सभी विकल्प इस्तेमाल कर सकते हैं। जानिए CBSE 10वीं रिजल्ट 2026 कब आयेगा और रिजल्ट कहां-कैसे चेक करें?

CBSE Board Result 2026 Class 10: CBSE 10वीं परीक्षा 2026 में शामिल छात्र और अभिभावक बेसब्री से CBSE 10वीं रिजल्ट 2026 का इंतजार कर रहे हैं। सभी जानना चाहते हैं कि CBSE Class 10 Result 2026 कब घोषित होगा। बता दें कि केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने अभी तक रिजल्ट की ऑफिशियल डेट-टाइम शेयर नहीं की है। लेकिन रिपोर्ट्स के अनुसार, जल्द ही रिजल्ट घोषित किया जा सकता है। इसलिए छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे लेटेस्ट अपडेट के लिए CBSE की आधिकारिक वेबसाइट पर समय-समय पर चेक करते रहें। जानिए CBSE 10वीं रिजल्ट 2026 कब आएगा और घोषित होने के बाद मार्क्स कहां-कैसे चेक-डाउनलोड करें? ऑफिशियल वेबसाइट के अलावा और कौन-कौन से विकल्प हैं।

CBSE 10वीं रिजल्ट 2026 कब आएगा? (CBSE 10th Result 2026 Kab Aayega)

CBSE Board Result 2026 Class 10 रिजल्ट जारी करने की डेट-टाइम को लेकर बोर्ड की ओर से अबतक कोई ऑफिशियल अपडेट नहीं दी गई, लेकिन संभावना जताई जा रही है कि रिजल्ट की घोषणा इसी महीने यानी अप्रैल मीड तक हो सकती है।

CBSE 10वीं रिजल्ट 2026 चेक करने के लिए जरूरी डिटेल्स (BSE Class 10 Result Roll Number Wise)

रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को नीचे दी गई कुछ जरूरी जानकारियों की जरूरत होगी-

  • रोल नंबर
  • स्कूल नंबर
  • एडमिट कार्ड आईडी
  • जन्मतिथि

ये सारी डिटेल्स छात्रों को उनके एडमिट कार्ड पर मिल जाएंगी।

सीबीएसई 10वीं रिजल्ट 2026 कहां चेक करें- ऑफिशियल वेबसाइट

CBSE 10वीं रिजल्ट 2026 घोषित होने पर छात्र नीचे दिए गए ऑफिशियल वेबसाइट्स पर रिजल्ट चेक कर सकते हैं-

  • cbseresults.nic.in
  • results.cbse.nic.in
  • cbse.nic.in
  • results.gov.in
  • इसके अलावा, मोबाइल ऐप्स Digilocker (digilocker.gov.in) और UMANG के जरिए भी रिजल्ट चेक किया जा सकता है।

सीबीएसई 10वीं रिजल्ट 2026 ऑफिशियल वेबसाइट पर कैसे देखें? (How to Check CBSE 10th Result 2026)

  • रिजल्ट घोषित होने के बाद सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर सीबीएसई कक्षा 10वीं के परिणाम 2026 देखने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
  • अपने लॉगिन डिटेल दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
  • स्क्रीन पर प्रदर्शित अपना सीबीएसई कक्षा 10वीं का स्कोरकार्ड देखें।
  • इसे डाउनलोड करें और भविष्य में उपयोग के लिए इसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।

Digilocker से सीबीएसई 10वीं रिजल्ट 2026 डाउनलोड करने का तरीका (CBSE 10th Result DigiLocker Download)

  • Digilocker की आधिकारिक वेबसाइट digilocker.gov.in पर जाएं।
  • लॉगिन लिंक पर क्लिक करके अपने रजिस्ट्रेशन डिटेल्स दर्ज करें।
  • सबमिट करने के बाद अकाउंट खुल जाएगा।
  • Class 10 Result का लिंक चुनें।
  • अपनी डिटेल्स डालकर सबमिट करें।
  • रिजल्ट स्क्रीन पर दिखेगा। इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंट आउट भी लें।

SMS के जरिए सीबीएसई 10वीं रिजल्ट 2026 कैसे चेक करें?

CBSE ने SMS के माध्यम से भी रिजल्ट चेक करने का विकल्प दिया है। इसके लिए उम्मीदवारों को बोर्ड द्वारा जारी SMS फॉर्मेट का पालन करना होगा।

अगर पास नहीं हुए तो क्या होगा? (CBSE 10th Compartment Exam 2026)

जो छात्र CBSE Class 10 में पास नहीं हो पाएंगे, उनके लिए कंपार्टमेंट एग्जाम का आयोजन किया जाएगा। ये परीक्षा आमतौर पर रिजल्ट के बाद उसी वर्ष में आयोजित होती है। डिटेल्स और डेट्स रिजल्ट के साथ शयेर किए जाएंगे।

CBSE 10वीं बोर्ड परीक्षा 2026 कब हुई थी?

  • परीक्षा शुरू: 17 फरवरी 2026
  • परीक्षा समाप्त: 11 मार्च 2026
  • समय: सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक (सिंगल शिफ्ट)

छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे रिजल्ट आने के बाद अपने मार्कशीट और प्रिंट आउट संभाल कर रखें, क्योंकि ये भविष्य में जरूरी हो सकते हैं।