Ashok Mittal vs Raghav Chadha Education Qualification: अशोक मित्तल और राघव चड्ढा में कौन ज्यादा पढ़ा-लिखा है। जानिए दोनों नेताओं की एजुकेशन क्वालिफिकेशन, डिग्री के बारे में पूरी डिटेल।

Ashok Mittal vs Raghav Chadha Education Qualification: आम आदमी पार्टी (AAP) में हालिया बदलाव के बाद राघव चड्ढा (Raghav Chadha) की जगह अशोक मित्तल (Ashok Mittal) को राज्यसभा में डिप्टी लीडर की जिम्मेदारी दिए जाने से लोगों के मन में सवाल है कि दोनों नेताओं में ज्यादा पढ़ा लिखा कौन है। जानिए अशोक मित्तल और राघव चड्ढा का एजुकेशन क्वालिफिकेशन।

अशोक मित्तल का एजुकेशन क्वालिफिकेशन: शिक्षा और बिजनेस का मजबूत कॉम्बिनेशन

अशोक मित्तल (Ashok Mittal) का प्रोफाइल राघव चड्ढा से थोड़ा अलग है। वे एक शिक्षाविद और उद्योगपति के तौर पर ज्यादा पहचाने जाते हैं। मूल रूप से जालंधर, पंजाब के रहने वाले अशोक मित्तल ने गुरु नानक देव विश्वविद्यालय से लॉ की डिग्री ली है। इतना ही नहीं उन्होंने राघव चड्ढा की तरह ही चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) की डिग्री भी हासिल की है। अशोक मित्तल को अटल बिहारी वाजपेई विश्वविद्यालय से मानद उपाधि भी मिल चुकी है। अशोक मित्तल लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के फाउंडर चांसलर हैं।

राघव चड्ढा एजुकेशन क्वालिफिकेशन: यंग, प्रोफेशनल और ग्लोबल एजुकेशन

राघव चड्ढा (Raghav Chadha) उन नेताओं में गिने जाते हैं जिनका एजुकेशन टरनेशनल एक्सपोजर वाली है। राघव चड्ढा ने शुरुआती पढ़ाई दिल्ली के मॉडर्न स्कूल से पूरी की। 12वीं के बाद दिल्ली यूनिवर्सिटी से B.Com (Hons.) से ग्रेजुएशन की डिग्री ली। फिर प्रोफेशनल एजुकेशन की ओर कदम बढ़ाते हुए ICAI से चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA)की डिग्री ली वो भी सिर्फ 22 साल की उम्र में। राघव चड्ढा के इंटरनेशनल एक्सपोजर की बात करें तो London School of Economics और Harvard University में एग्जीक्यूटिव प्रोग्राम में हिस्सा ले चुके हैं।

अशोक मित्तल और राघव चड्ढा में कौन ज्यादा पढ़ा-लिखा?

अगर सीधे-सीधे तुलना करें, तो दोनों की शिक्षा अलग-अलग दिशा में मजबूत है। अशोक मित्तल का एजुकेशन CA के साथ लॉ बैकग्राउंड का है। एजुकेशन सेक्टर में उनकी गहरी पकड़ है और वे एक यूनिवर्सिटी फाउंडर और एडमिनिस्ट्रेटर भी हैं। वहीं राघव चड्ढा के पास मल्टी-डिसिप्लिन और इंटरनेशनल एक्सपोजर है, CA के साथ ग्लोबल यूनिवर्सिटी की डिग्री है। पॉलिसी और इकोनॉमिक्स में उनकी अच्छी पकड़ है। दोनों नेता अपने-अपने क्षेत्र में बेहद पढ़े-लिखे और सक्षम हैं।