Big Alert: मार्केट क्रैश में भी कमाई का मौका! इन 5 शेयर ने खूब बनाया पैसा
Top Performing Stocks in Crash: आज, 23 फरवरी को बाजार दबाव में है। सेंसेक्स-निफ्टी बुरी तरह टूट गए हैं। इस दौरान कई बड़े शेयर धराशाई हैं, लेकिन कुछ शेयर ऐसे भी हैं, जिन्होंने निवेशकों को खुश कर दिया है। आइए जानते हैं निफ्टी-50 के टॉप-5 गेनर स्टॉक्स

Power Grid Share
पावरग्रिड का शेयर आज 304 रुपए पर खुला। कारोबार के दौरान यह 306.20 रुपए के हाई तक गया, जबकि दिन का लो 301.55 रुपए रहा। पिछले बंद भाव 303.35 रुपए के मुकाबले यह 306.10 रुपए पर ट्रेड करता दिखा, यानी करीब 0.91% की बढ़त दर्ज की। लगभग 57 लाख से ज्यादा शेयरों का कारोबार हुआ, जिससे साफ है कि इसमें अच्छी एक्टिविटी रही।
NTPC Share
NTPC का शेयर 374.95 रुपए पर खुला और कारोबार के दौरान 379.80 रुपए के हाई तक पहुंचा। दिन का निचला स्तर 373.55 रुपए रहा। पिछले बंद भाव 375.45 रुपए के मुकाबले यह 377.55 रुपए पर पहुंच गया, यानी करीब 0.56% की बढ़त है। लगभग 65 लाख से ज्यादा शेयरों का लेनदेन हुआ।
Axis Bank Share
एक्सिस बैंक का शेयर 1,398 रुपए पर खुला। दिन में यह 1,398 रुपए के हाई तक गया, जबकि 1,384.20 रुपए इसका लो रहा। पिछले बंद भाव 1,386.70 रुपए था और आज यह 1,394.30 रुपए पर ट्रेड करता दिखा यानी करीब 0.55% की तेजी दिखी। लगभग 31 लाख से ज्यादा शेयरों की खरीद-बिक्री हुई और वैल्यू के हिसाब से भी यह काफी एक्टिव रहा।
HUL Share
हिंदुस्तान यूनिलिवर का शेयर 2,331.10 रुपए पर खुला। कारोबार के दौरान यह 2,356.20 रुपए के हाई और 2,330.30 रुपए के लो तक गया। पिछले बंद भाव 2,345.40 रुपए था और आज यह 2,355.10 रुपए पर पहुंच गया, यानी करीब 0.41% की बढ़त है। करीब 3 लाख शेयरों का ट्रेड हुआ।
Coal India Share
कोल इंडिया का शेयर 424 रुपए पर खुला। दिन में यह 428.80 रुपए तक चढ़ा और 422.10 रुपए तक फिसला। पिछले बंद भाव 426 रुपए के मुकाबले यह 427.75 रुपए पर पहुंच गया, यानी करीब 0.41% की बढ़त है। करीब 31 लाख से ज्यादा शेयरों का कारोबार हुआ।
डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है। इसमें दिए गए शेयरों की जानकारी nseindia.com के अनुसार दोपहर 12 बजे तक के अपडेट्स हैं। ये निवेश या ट्रेडिंग की सलाह नहीं है। शेयर बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले मार्केट एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें।
अर्थव्यवस्था, बजट, स्टार्टअप्स, उद्योग जगत और शेयर मार्केट अपडेट्स के लिए Business News in Hindi पढ़ें। निवेश सलाह, बैंकिंग अपडेट्स और गोल्ड-सिल्वर रेट्स समेत पर्सनल फाइनेंस की जानकारी Money News in Hindi सेक्शन में पाएं। वित्तीय दुनिया की स्पष्ट और उपयोगी जानकारी — Asianet News Hindi पर।

