Top Losers Today: आज पोर्टफोलियो ले डूबे ये 10 स्टॉक्स! आपका पैसा भी तो नहीं लगा?
Top 10 Losers Stocks: आज शेयर बाजार में हाहाकार मचा हुआ है। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में करीब 1% की गिरावट देखने को मिली। IT, ऑटो और कुछ ब्लूचिप शेयरों ने पोर्टफोलियो हिला दिया। इनमें 10 स्टॉक्स ने सबसे ज्यादा तबाही मचाई है। देखें लिस्ट...

HCL Tech Share
HCL टेक्नोलॉजीज का शेयर का करंट प्राइस 1,372.70 रुपए है, जो 3.75% की गिरावट के साथ सुबह 1,402.30 रुपए पर खुला और फिर 1,362.90 रुपए तक पहुंच गया। AI से जुड़ी चिंताओं और IT सेक्टर में लगातार बिकवाली ने एचसीएल टेक पर दबाव बनाए रखा।
Eternal Ltd Share
इटरनल लिमिटेड का शेयर सुबह 260 रुपए पर खुला और इसमें 3.73% की गिरावट देखी गई। अभी यह शेयर 258 रुपए पर कारोबार कर रहा है। लगातार बिकवाली और ग्लोबल मार्केट के कमजोर संकेतों ने इस शेयर पर असर डाला।
Tech Mahindra Share
टेक महिंद्रा का शेयर अभी 1,393.20 रुपए पर कारोबार कर रहा है, जो 3.31% की गिरावट है। सुबह 1,420 रुपए से नीचे गिरकर शेयर ने 1,389.60 रुपए का निचला स्तर छुआ। AI से जुड़ी अनिश्चितताओं और IT सेक्टर के दबाव ने इस शेयर की कमजोरी को बढ़ाया।
Bharti Airtel Share
भारती एयरटेल का शेयर 1,997.30 रुपए से गिरकर 1,921.80 रुपए तक गया, जो 3.13% की गिरावट है। अभी शेयर 1,934.80 रुपए पर कारोबार कर रहा है।
Infosys Share
इंफोसिस का शेयर सुबह 1,301 रुपए से शुरू होकर 1,277.10 रुपए तक गया, जो 3.05% की गिरावट है। अभी शेयर 1,287 रुपए पर ट्रेड कर रहा है।
TCS Share
टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज यानी टीसीएस का शेयर अभी 2,606.10 रुपए पर कारोबार कर रहा है, शेयर 2,641 रुपए पर खुला और 2.62% गिरकर 2,581 रुपए तक गया।
Wipro Share
आईटी शेयरों में गिरावट का असर विप्रो पर भी पड़ा। यह शेयर सुबह 203 रुपए से नीचे गिरकर 199.65 रुपए तक गया, जो 1.79% की गिरावट है। अभी शेयर 202.21 रुपए पर कारोबार कर रहा है।
BEL Share
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड का शेयर अभी 432.70 रुपए पर है, जो 1.60% नीचे है। सुबह 437 रुपए पर खुलने के बाद शेयर में 431.80 रुपए तक गिरावट देखी गई।
Trent Share
ट्रेंट लिमिटेड का शेयर अभी 3,995.40 रुपए पर ट्रेड कर रहा है, जो ओपनिंग से 1.47% की गिरावट दिखाता है। सुबह 4,060 रुपए से शुरू होकर शेयर ने 3,981.50 रुपए तक की कमजोरी दर्ज की।
Bajaj Auto Share
बजाज ऑटो का शेयर 9,783.50 रुपए पर कारोबार कर रहा है, 1.23% की गिरावट है। यह शेयर सुबह 9,875 रुपए से गिरकर 9,660 रुपए तक गया।
डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है। इसमें दिए गए शेयरों की जानकारी nseindia.com के अनुसार सुबह 11 बजे तक के अपडेट्स हैं। ये निवेश या ट्रेडिंग की सलाह नहीं है। शेयर बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले मार्केट एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें।
अर्थव्यवस्था, बजट, स्टार्टअप्स, उद्योग जगत और शेयर मार्केट अपडेट्स के लिए Business News in Hindi पढ़ें। निवेश सलाह, बैंकिंग अपडेट्स और गोल्ड-सिल्वर रेट्स समेत पर्सनल फाइनेंस की जानकारी Money News in Hindi सेक्शन में पाएं। वित्तीय दुनिया की स्पष्ट और उपयोगी जानकारी — Asianet News Hindi पर।

