- Home
- Business
- Stock Market Crash: अमेरिका से भारत तक शेयर मार्केट में हाहाकार: सेंसेक्स-निफ्टी क्रैश, जानें 5 कारण
Stock Market Crash: अमेरिका से भारत तक शेयर मार्केट में हाहाकार: सेंसेक्स-निफ्टी क्रैश, जानें 5 कारण
Sensex-Nifty Crash Reasons: अमेरिका से भारत तक शेयर बाजार में हाहाकार मच गया है। सोमवार को डाउ जोन्स 820 अंक (1.6%) से ज्यादा और S&P 500 और नैस्डैक 1% से ऊपर टूट गए। आज मंगलवार को सेंसेक्स भी 700 अंक से ज्यादा क्रैश हो गया। जानिए सबसे बड़े कारण...

अमेरिकी शेयर बाजार में क्यों आई गिरावट?
Anthropic नाम की AI कंपनी की रिपोर्ट ने IBM के एक अहम बिजनेस मॉडल पर सवाल खड़ा कर दिए, जिससे निवेशकों को डर लगा कि AI टेक्नोलॉजी पारंपरिक टेक कंपनियों की आमदनी पर असर डाल सकती है।
अमेरिकी शेयर बाजार में क्यों आई गिरावट?
- Anthropic नाम की AI कंपनी की रिपोर्ट ने IBM के एक अहम बिजनेस मॉडल पर सवाल खड़ा कर दिए, जिससे निवेशकों को डर लगा कि AI टेक्नोलॉजी पारंपरिक टेक कंपनियों की आमदनी पर असर डाल सकती है।
- महीने की शुरुआत से दबाव में चल रहे सॉफ्टवेयर शेयरों में बिकवाली जारी रही। माइक्रोसॉफ्ट का शेयर 3% गिरा, जबकि CrowdStrike लगभग 10% नीचे आ गया। टेक शेयरों की कमजोरी ने नैस्डैक और S&P 500 पर सीधा दबाव डाला।
- Citrini Research की रिपोर्ट में बताया गया कि AI बूम के कारण अमेरिकी अर्थव्यवस्था पर दबाव आ सकता है और बेरोजगारी दर 10% तक पहुंच सकती है। इसका असर कंज्यूमर खर्च से जुड़ी कंपनियों पर भी पड़ा।
- अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने टैरिफ को लेकर सख्त रुख अपनाया। उन्होंने चेतावनी दी कि अमेरिका के साथ गेम खेलने वाले देशों पर ज्यादा शुल्क लगाया जाएगा। यूरोपियन यूनियन ने भी इस नीति पर चिंता जताई और अमेरिका के साथ ट्रेड एग्रीमेंट की प्रक्रिया रोक दी, जिससे ग्लोबल ट्रेड तनाव बढ़ गया।
- शेयर बाजार की कमजोरी के बाद निवेशकों ने सुरक्षित एसेट्स की तरफ रुख किया। स्पॉट मार्केट में सोने की कीमतें $5,200 प्रति औंस के पार पहुंच गईं, जबकि चांदी $90 के करीब रही। अमेरिकी डॉलर इंडेक्स 98 के नीचे बना रहा। वहीं बिटकॉइन में भी बिकवाली जारी रही और कीमत $64,000 से नीचे चली गई।
भारतीय शेयर बाजार क्रैश
भारतीय शेयर बाजार भी अमेरिकी बाजार की कमजोरी का असर झेल रहा है। मंगलवार, 23 फरवरी की सुबह 9:30 बजे सेंसेक्स 82,556.99 पर था, जो 737.66 अंक नीचे था। निफ्टी 25,504.05 पर ट्रेड कर रहा था और 208.95 अंक की गिरावट देखी गई। IT सेक्टर में दबाव और ग्लोबल मार्केट की कमजोरी के चलते निवेशकों में बेचैनी नजर आ रही है।
भारतीय IT शेयरों का दबाव
भारतीय IT शेयरों में भी बिकवाली नजर आई। निफ्टी आईटी इंडेक्स 3.18% नीचे आ गया। Coforge Ltd और Persistent Systems Ltd क्रमशः 4.05% और 3.73% नीचे आए। HCL टेक्नोलॉजीज, इंफोसिस और टेक महिंद्रा जैसे बड़े नाम भी लगभग 3% की गिरावट में रहे।
इन स्टॉक्स में हल्की बढ़त
बाजार में भारी गिरावट के बावजूद टाटा स्लीट, SBI, एशियन पेंट्स और एक्सिस बैंक जैसी कंपनियों ने हल्की बढ़त दर्ज की। कुल मिलाकर IT सेक्टर की कमजोरी और अमेरिकी बाजार के दबाव ने भारतीय शेयर बाजार में बड़े स्तर पर बिकवाली की।
ग्लोबल इम्पैक्ट और निवेशक की चिंता
अमेरिकी बाजार की कमजोरी, टैरिफ की अनिश्चितता और AI से जुड़े डर ने निवेशकों को सतर्क कर दिया है। भारतीय निवेशक अब सुरक्षित एसेट्स, गोल्ड और बॉन्ड्स की तरफ बढ़ रहे हैं। बाजार में उतार-चढ़ाव आम है, इसलिए लंबी अवधि के निवेशकों के लिए अभी भी मौके मौजूद हैं।
डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है। इसमें दी गई किसी भी शेयर, स्टॉक, क्रिप्टो, या निवेश संबंधी जानकारी निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार निवेश जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार या मार्केट एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें।
अर्थव्यवस्था, बजट, स्टार्टअप्स, उद्योग जगत और शेयर मार्केट अपडेट्स के लिए Business News in Hindi पढ़ें। निवेश सलाह, बैंकिंग अपडेट्स और गोल्ड-सिल्वर रेट्स समेत पर्सनल फाइनेंस की जानकारी Money News in Hindi सेक्शन में पाएं। वित्तीय दुनिया की स्पष्ट और उपयोगी जानकारी — Asianet News Hindi पर।