MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Business
  • Stock Market Crash Today: TATA से BAJAJ तक सब ढेर, बाजार की आंधी में उड़े ये 10 दिग्गज शेयर

Stock Market Crash Today: TATA से BAJAJ तक सब ढेर, बाजार की आंधी में उड़े ये 10 दिग्गज शेयर

Top 10 Losers Today: हफ्ते का आखिरी दिन शुक्रवार को जब बाजार बंद हुआ, तो चारों तरफ लाल निशान था। सेंसेक्स 1,470 अंक टूटकर 74,563 पर बंद हुआ और निफ्टी 488 अंक टूटा। टाटा से बजाज तक के शेयर धराशायी हो गए। देखें निफ्टी-50 के टॉप-10 लूजर्स की लिस्ट...

4 Min read
Author : Satyam Bhardwaj
Published : Mar 13 2026, 04:13 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
110
Image Credit : Meta AI

L&T Share: निवेशकों को लगा 7% से ज्यादा का करंट

इंजीनियरिंग और कंस्ट्रक्शन सेक्टर की सबसे बड़ी कंपनी L&T (Larsen & Toubro) आज निफ्टी की सबसे बड़ी 'विलेन' साबित हुई। शेयर करीब 7.38% की भारी गिरावट के साथ बंद हुआ। कल यह शेयर 3,719 रुपए पर था, लेकिन आज बिकवाली का ऐसा दबाव रहा कि यह गिरकर 3,445 रुपए पर आ गया। आज दिन भर में इसका लो लेवल 3,424 रुपए तक चला गया था।

210
Image Credit : Meta AI

Hindalco Share: एल्युमीनियम की चमक पूरी तरह फीकी

मेटल सेक्टर में आज सबसे ज्यादा पिटाई हिंडाल्को की हुई। कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों और ग्लोबल मांग घटने के डर से यह शेयर 6.07% टूट गया। कल के 969 रुपए के मुकाबले आज यह 910.90 रुपये पर बंद हुआ। निवेशकों को आज इस एक शेयर में प्रति शेयर करीब 59 रुपए का घाटा हुआ है।

Related Articles

Related image1
Semi Conductor Stock: हर शेयर पर ₹5,000 का फायदा? ये स्टॉक है पास तो हो जाएगी बल्ले-बल्ले!
Related image2
Suzlon Energy Share: ₹40 वाला शेयर बनेगा 'पैसा छापने' की मशीन? ब्रोकरेज ने दिया बड़ा टारगेट
310
Image Credit : Meta AI

Tata Steel Share: टाटा के स्टील पर मंदी की जंग

टाटा ग्रुप का यह दिग्गज शेयर आज निवेशकों को खून के आंसू रुला गया। इसमें 5.41% की गिरावट आई। कल यह 193.47 रुपए पर बंद हुआ था, लेकिन आज यह 183.01 रुपए पर सिमट गया। दिन के दौरान इसमें भारी ट्रेडिंग हुई और वॉल्यूम 4.26 करोड़ शेयरों से भी ज्यादा रहा।

410
Image Credit : Meta AI

JSW Steel Share: मेटल इंडेक्स को नीचे खींचने में बड़ा हाथ

मेटल सेक्टर की एक और बड़ी कंपनी JSW स्टील भी बाजार की आंधी में ढह गई। शेयर 4.49% की गिरावट के साथ 1,120 रुपए पर बंद हुआ। पिछले क्लोजिंग भाव 1,172 रुपए से यह सीधे 52 रुपये नीचे फिसल गया।

510
Image Credit : Getty

Grasim Share: सीमेंट और केमिकल का कारोबार सुस्त

ग्रासिम इंडस्ट्रीज के शेयरों में आज सुबह से ही दबाव देखा गया। यह शेयर 3.86% गिरकर 2,570 रुपए के भाव पर बंद हुआ। कल यह 2,673 रुपए पर था। मेटल के साथ-साथ सीमेंट सेक्टर की गिरावट ने भी इसे नीचे धकेला।

610
Image Credit : Getty

SBI Share: सरकारी बैंक का भरोसा टूटा

देश के सबसे बड़े बैंक SBI (State Bank of India) के निवेशकों के लिए आज का दिन काफी निराशाजनक रहा। बैंक निफ्टी में मची खलबली का असर इस पर भी दिखा और शेयर 3.61% लुढ़क कर 1,046 रुपए पर आ गया। दिन भर में इसका निचला स्तर 1,042 रुपए रहा।

710
Image Credit : Gemini

HDFC Life Share: इंश्योरेंस के प्रीमियम पर गिरावट का साया

HDFC लाइफ के शेयरों में आज 3.27% की बड़ी गिरावट दर्ज की गई। जो शेयर कल 645 रुपए पर खड़ा था, वह आज 624.60 रुपए पर आकर गिर गया। निवेशकों के बीच इंश्योरेंस और फाइनेंस सेक्टर को लेकर आज काफी डर देखा गया।

810
Image Credit : Gemini

BEL Share: डिफेंस सेक्टर में भी मची भगदड़

डिफेंस सेक्टर की पसंदीदा कंपनी BEL (Bharat Electronics) भी आज मंदी की चपेट में आ गई। इसमें 3.21% की गिरावट आई और शेयर 439 रुपए पर बंद हुआ। आज इसमें 1.94 करोड़ से ज्यादा शेयरों की खरीद-फरोख्त हुई, लेकिन बिकवाली का पलड़ा भारी रहा।

910
Image Credit : Asianet News

Tata Motors Share: टाटा की रफ्तार पर लगा ब्रेक

टाटा मोटर्स के पैसेंजर व्हीकल (TMPV) सेगमेंट के शेयरों में आज मुनाफावसूली और डर का माहौल रहा। शेयर 3.19% टूटकर 314.20 रुपए पर बंद हुआ। कल यह 324.55 रुपए पर था, यानी आज निवेशकों को प्रति शेयर करीब 10 रुपए का सीधा नुकसान हुआ।

1010
Image Credit : Getty

Bajaj Auto Share: टू-व्हीलर दिग्गज की हालत पतली

ऑटो सेक्टर में आज सबसे ज्यादा चोट बजाज ऑटो को लगी। यह शेयर 3.13% की गिरावट के साथ 8,875 रुपए पर बंद हुआ। कल के 9,162 रुपए के मुकाबले यह आज 287 रुपए सस्ता हो गया, जिसने ऑटो इंडेक्स को लाल निशान में धकेल दिया।

डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल सिर्फ सामान्य जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। यहां दिए गए शेयर की डिटेल्स nseindia.com के अनुसार हैं। इसे निवेश की सलाह न मानें। शेयर बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले अपने मार्केट एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें।

अर्थव्यवस्था, बजट, स्टार्टअप्स, उद्योग जगत और शेयर मार्केट अपडेट्स के लिए Business News in Hindi पढ़ें। निवेश सलाह, बैंकिंग अपडेट्स और गोल्ड-सिल्वर रेट्स समेत पर्सनल फाइनेंस की जानकारी Money News in Hindi सेक्शन में पाएं। वित्तीय दुनिया की स्पष्ट और उपयोगी जानकारी — Asianet News Hindi पर।

About the Author

SB
Satyam Bhardwaj
सत्यम भारद्वाज। 2017 से जर्नलिज्म की फील्ड में काम कर रहे हैं, 8 साल का अनुभव। अक्टूबर 2021 से एशियानेट न्यूज हिंदी से जुड़कर सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से जर्नलिज्म एंड मॉस कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल की है। पॉलिटिकल न्यूज, नेशनल न्यूज, बिजनेस-टेक और ऑटो, क्राइम और फीचर स्टोरीज में खास इंट्रेस्ट है। अलग-अलग मीडिया इंस्टीट्यूशन और कई पब्लिक रिपोर्ट्स बनाने का अनुभव।
शेयर मार्केट
स्टॉक मार्केट
व्यापार समाचार
वित्तीय समाचार (Vitteeya Samachar)

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
LPG Crisis: गैस एजेंसी की लंबी लाइन से बचना है? ये 5 ट्रिक्स काम आएंगी
Recommended image2
LPG Crisis: क्या फिर लौटेगा 'मिट्टी के तेल' का जमाना? जानिए अपने शहर में केरोसिन का ताजा रेट
Recommended image3
Flight Delay Reasons: 7 घंटे की फ्लाइट अब 9 घंटे! अचानक से क्यों बढ़ गया इंटरनेशनल फ्लाइट्स का समय
Recommended image4
PM Kisan 22nd Installment: इन 7 तरह के किसानों के खाते में आज नहीं आएगी ₹2000 की किस्त
Recommended image5
Bank of Baroda: महिलाओं के लिए खास 'सफायर अकाउंट', 10 लाख का कैंसर कवर-एयरपोर्ट लाउंज फ्री
Related Stories
Recommended image1
Semi Conductor Stock: हर शेयर पर ₹5,000 का फायदा? ये स्टॉक है पास तो हो जाएगी बल्ले-बल्ले!
Recommended image2
Suzlon Energy Share: ₹40 वाला शेयर बनेगा 'पैसा छापने' की मशीन? ब्रोकरेज ने दिया बड़ा टारगेट
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved