MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Business
  • LPG Crisis: गैस एजेंसी की लंबी लाइन से बचना है? ये 5 ट्रिक्स काम आएंगी

LPG Crisis: गैस एजेंसी की लंबी लाइन से बचना है? ये 5 ट्रिक्स काम आएंगी

Gas Shortage Solutions: देश में रसोई गैस को लेकर मारामारी मची हुई है। कई गैस एजेंसी के बाहर सुबह 4 बजे से ही लाइन लगनी शुरू हो जाती है। लोग धूप में घंटों खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में 5 ट्रिक्स आपको लाइन लगने से बचा सकती हैं।

2 Min read
Author : Satyam Bhardwaj
Published : Mar 13 2026, 03:18 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
Image Credit : Gemini

डिजिटल बुकिंग का फायदा उठाएं

लाइन में लगने का सबसे बड़ा कारण यह है कि लोग बुकिंग के लिए भी एजेंसी पहुंच रहे हैं। अपने फोन से WhatsApp या कंपनी के आधिकारिक ऐप (Indane, HP Pay या Hello BPCL) से बुकिंग करें। जब आप ऑनलाइन बुकिंग करते हैं, तो आपका नाम ऑटोमेटिक वेटिंग लिस्ट में आ जाता है। आपको बस अपने नंबर का इंतजार करना है। इससे लाइन में लगने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

25
Image Credit : Asianet News

डिलीवरी बॉय से संपर्क रखें

गैस एजेंसी के मैनेजर से ज्यादा जानकारी उस डिलीवरी बॉय के पास होती है, जो आपके इलाके में सिलेंडर बांटता है। अपने एरिया के डिलीवरी बॉय का नंबर मांगकर रखें। उन्हें पैनिक कॉल करने के बजाय प्यार से पूछें कि सप्लाई की गाड़ी कब निकलने वाली है। इससे वे आपको सही समय बता देंगे, जिससे आपको बेवजह एजेंसी के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।

Related Articles

Related image1
LPG Shortage: इंडक्शन खरीदने की जल्दी में कहीं लुट न जाएं! पैसे देने से पहले चेक करें ये 5 चीजें
Related image2
Now Playing
LPG Crisis : शहर-शहर गैस सिलेंडर के लिए मारामारी, देखें क्या है 10 जगहों का हाल ?
35
Image Credit : X

5KG सिलेंडर को बैकअप बनाएं

अगर बड़ा सिलेंडर खत्म होने वाला है और एजेंसी में भीड़ है, तो महंगे दाम पर ब्लैक सिलेंडर खरीदने की गलती न करें। गैस एजेंसी से ही 5 किलो वाला सिलेंडर ले आएं। इसके लिए लंबी लाइन नहीं होती और न ही किसी एड्रेस प्रूफ की ज्यादा झंझट है। जब तक बड़े सिलेंडर की सप्लाई सामान्य नहीं होती, तब तक यह छोटा सिलेंडर आपकी रसोई को ठंडा नहीं होने देगा।

45
Image Credit : Asianet News

ग्रुप बुकिंग का तरीका अपनाएं

अगर आपकी गली या मोहल्ले में 10 लोगों को सिलेंडर चाहिए, तो सभी लोग अलग-अलग एजेंसी न जाएं। इसके लिए डिलीवरी बॉय या गैस एजेंसी से बात करें। एक साथ इतने लोगों के लिए सिलेंडर की व्यवस्था जल्दी हो जाती है। इसके अलावा अगर आप चाहें तो सभी लोग मिलकर एजेंसी जाने के लिए किसी एक व्यक्ति को जिम्मेदारी दें या मिलकर गाड़ी बुक करें, जो सबके सिलेंडर एक साथ ले आए। इससे एजेंसी पर भीड़ कम होगी और आपका पेट्रोल-समय दोनों बचेगा।

55
Image Credit : Getty

स्मार्ट कुकिंग से दिन बढ़ाएं

जब तक गैस सिलेंडर सप्लाई की स्थिति नहीं सुधरती, गैस बचाने की कोशिश करें। दाल-चावल बनाने के लिए प्रेशर कुकर का ही इस्तेमाल करें और खाना बनाते समय बर्तन को ढंककर रखें। अगर संभव हो तो कुछ दिनों के लिए इलेक्ट्रिक केटल या इंडक्शन का इस्तेमाल करें। इससे अगर आपका सिलेंडर 30 दिन चलता है, तो इन छोटी ट्रिक्स से उसे 35-40 दिन तक खींचा जा सकता है, जिससे आपको जल्दी लाइन में नहीं लगना पड़ेगा।

अर्थव्यवस्था, बजट, स्टार्टअप्स, उद्योग जगत और शेयर मार्केट अपडेट्स के लिए Business News in Hindi पढ़ें। निवेश सलाह, बैंकिंग अपडेट्स और गोल्ड-सिल्वर रेट्स समेत पर्सनल फाइनेंस की जानकारी Money News in Hindi सेक्शन में पाएं। वित्तीय दुनिया की स्पष्ट और उपयोगी जानकारी — Asianet News Hindi पर।

About the Author

SB
Satyam Bhardwaj
सत्यम भारद्वाज। 2017 से जर्नलिज्म की फील्ड में काम कर रहे हैं, 8 साल का अनुभव। अक्टूबर 2021 से एशियानेट न्यूज हिंदी से जुड़कर सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से जर्नलिज्म एंड मॉस कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल की है। पॉलिटिकल न्यूज, नेशनल न्यूज, बिजनेस-टेक और ऑटो, क्राइम और फीचर स्टोरीज में खास इंट्रेस्ट है। अलग-अलग मीडिया इंस्टीट्यूशन और कई पब्लिक रिपोर्ट्स बनाने का अनुभव।
ईरान इजराइल वॉर
व्यापार समाचार
यूटिलिटी न्यूज

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
LPG Crisis: क्या फिर लौटेगा 'मिट्टी के तेल' का जमाना? जानिए अपने शहर में केरोसिन का ताजा रेट
Recommended image2
Flight Delay Reasons: 7 घंटे की फ्लाइट अब 9 घंटे! अचानक से क्यों बढ़ गया इंटरनेशनल फ्लाइट्स का समय
Recommended image3
PM Kisan 22nd Installment: इन 7 तरह के किसानों के खाते में आज नहीं आएगी ₹2000 की किस्त
Recommended image4
Bank of Baroda: महिलाओं के लिए खास 'सफायर अकाउंट', 10 लाख का कैंसर कवर-एयरपोर्ट लाउंज फ्री
Recommended image5
Rental Income: पुराने मकान को बनाएं कैश मशीन! 5 बदलावों से ज्यादा रेंट देंगे किरायेदार, 5-Star होटल सा दिखेगा कमरा
Related Stories
Recommended image1
LPG Shortage: इंडक्शन खरीदने की जल्दी में कहीं लुट न जाएं! पैसे देने से पहले चेक करें ये 5 चीजें
Recommended image2
Now Playing
LPG Crisis : शहर-शहर गैस सिलेंडर के लिए मारामारी, देखें क्या है 10 जगहों का हाल ?
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved