- Home
- Business
- Share Market Crash: ₹500 से सस्ते इन 4 शेयरों ने 1 घंटे में साफ कर दी कमाई! आपका पैसा भी तो नहीं फंसा
Share Market Crash: ₹500 से सस्ते इन 4 शेयरों ने 1 घंटे में साफ कर दी कमाई! आपका पैसा भी तो नहीं फंसा
Top Losers Today Under ₹500: सोमवार सुबह बाजार में ऐसी सुनामी आई कि सेंसेक्स 1612 पॉइंट गिर गया और निफ्टी 22600 स्तर पर जा पहुंचा। 1 घंटे में ही करीब 3,000 शेयरों में भारी गिरावट दिखी। निफ्टी-50 टॉप लूजर्स में ₹500 से सस्ते 4 स्टॉक्स ने कोहराम मचाया

Tata Steel Share: मेटल सेक्टर का सबसे बड़ा झटका
बाजार खुलते ही टाटा स्टील में चौतरफा बिकवाली देखी गई और यह 4.50% की भारी गिरावट के साथ ₹187.92 के ताज़ा भाव (LTP) पर आ गया। आज सुबह के सत्र में यह ₹193.00 पर खुला था और ₹193.95 का हाई बनाने के बाद सीधे ₹187.00 के निचले स्तर (Low) तक जा गिरा। पिछले बंद भाव ₹196.77 के मुकाबले आई यह भारी गिरावट छोटे निवेशकों के लिए बड़ा झटका है। बाजार में इसके 1.26 करोड़ से ज्यादा शेयरों का भारी वॉल्यूम देखा जा रहा है, जिसकी कुल वैल्यू करीब 23,989 लाख रुपए है।
BEL Share: डिफेंस स्टॉक में बिकवाली
सरकारी डिफेंस कंपनी भारत इलेक्ट्रॉनिक्स (BEL) शेयर में सुबह के पहले घंटे में ही 3.64% की जोरदार टूट दर्ज की गई, जिससे इसका भाव गिरकर ₹410.60 पर पहुंच गया। आज यह ₹420.60 पर खुला था और इसने ₹421.75 का ऊपरी स्तर छूने के बाद ₹410.15 का लो बनाया। पिछले बंद ₹426.10 के मुकाबले इसमें आई इस गिरावट ने डिफेंस सेक्टर के निवेशकों को परेशानी में डाल दिया है। करीब 38 लाख शेयरों के ट्रेड के साथ इसमें अफरा-तफरी देखी जा रही है।
Jio Financial Share: रिलायंस के शेयर ने किया निराश
मुकेश अंबानी की कंपनी जियो फाइनेंशियल के शेयरों में आज सुबह से ही निवेशकों की जमकर 'कमाई साफ' हो रही है। छोटे निवेशकों के बीच बेहद पॉपुलर यह शेयर आज बिकवाली के दबाव को झेल नहीं पाया और 3.38% की गिरावट के साथ ₹231.20 पर ट्रेड करता दिखा। आज सुबह यह ₹236.20 पर खुला था और मामूली बढ़त के बाद ₹230.30 के निचले स्तर तक फिसल गया। पिछले क्लोजिंग भाव ₹239.30 के मुकाबले यह काफी नीचे आ चुका है। आज बाजार में इसके 51 लाख से ज्यादा शेयरों का हाथ बदला गया है, जिससे साफ है कि ट्रेडर्स में इस समय काफी घबराहट है।
Coal India Share: सरकारी 'महारत्न' भी हुआ धड़ाम
कोयला क्षेत्र की महारत्न कंपनी कोल इंडिया के शेयर भी आज बाजार की तबाही से बच नहीं पाए। एनर्जी सेक्टर पर बढ़ रहे वैश्विक तनाव और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के बीच कोल इंडिया में 2.83% की गिरावट आई है। यह शेयर सुबह ₹466.00 पर खुला था और ₹454.60 का निचला स्तर (Low) छूने के बाद ₹454.90 के भाव पर ट्रेड कर रहा है। पिछले बंद ₹468.15 के मुकाबले आई यह गिरावट सरकारी स्टॉक्स (PSU) पर भरोसा करने वाले आम निवेशकों के लिए चिंताजनक है। आज अब तक इसमें 27 लाख से ज्यादा शेयरों का वॉल्यूम दर्ज किया जा चुका है।
आज सेंसेक्स-निफ्टी कितना गिरे?
आज सुबह भारतीय शेयर बाजार के लिए किसी 'ब्लैक मंडे' से कम नहीं रही। ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव ने ग्लोबल मार्केट में जो डर पैदा किया, उसका सीधा असर दलाल स्ट्रीट पर देखने को मिल रहा है। बाजार खुलते ही बिकवाली का ऐसा दौर शुरू हुआ कि सुबह 10:00 बजे तक सेंसेक्स 1,612.87 अंक (2.16%) लुढ़क कर 72,920 के स्तर पर आ गया। वहीं, निफ्टी भी 513 अंक की भारी गोता लगाकर 22,600 के स्तर पर पहुंच गया। बाजार में कोहराम का आलम यह है कि करीब 3,000 शेयर लाल निशान में ट्रेड कर रहे हैं, जिससे छोटे निवेशकों की धड़कनें तेज हो गई हैं।
डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल सिर्फ सामान्य जानकारी के लिए है। इसमें दिए गए आंकड़े और जानकारी nseindia.com के अनुसार सोमवार, 23 मार्च 2026 की सुबह 10 बजे तक के अपडेट्स हैं, जो बाजार के उतार-चढ़ाव के साथ किसी भी समय बदल सकते हैं। शेयर बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले अपने मार्केट एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें।
अर्थव्यवस्था, बजट, स्टार्टअप्स, उद्योग जगत और शेयर मार्केट अपडेट्स के लिए Business News in Hindi पढ़ें। निवेश सलाह, बैंकिंग अपडेट्स और गोल्ड-सिल्वर रेट्स समेत पर्सनल फाइनेंस की जानकारी Money News in Hindi सेक्शन में पाएं। वित्तीय दुनिया की स्पष्ट और उपयोगी जानकारी — Asianet News Hindi पर।

