MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Business
  • RBI MPC से पहले बाजार गिरा, लेकिन ये 5 शेयर कर रहे हैं कमाल, क्या आपके पोर्टफोलियो में हैं?

RBI MPC से पहले बाजार गिरा, लेकिन ये 5 शेयर कर रहे हैं कमाल, क्या आपके पोर्टफोलियो में हैं?

Share Market Top Gainers Today: आज RBI की मॉनेटरी पॉलिसी का फैसला आने वाला है और उससे पहले बाजार में बेचैनी साफ दिख रही है। सेंसेक्स-निफ्टी दोनों लाल निशान में ट्रेड कर रहे हैं। लेकिन गिरते बाजार में निफ्टी-50 के 5 शेयर ऐसे हैं, जो तेजी दिखा रहे हैं 

3 Min read
Author : Satyam Bhardwaj
Published : Feb 06 2026, 10:06 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
Image Credit : Gemini

Bajaj Finance Share: कमजोर बाजार में भी तेज रफ्तार

बजाज फाइनेंस ने आज मजबूती के साथ कारोबार की शुरुआत की। शेयर ₹973.95 पर खुला और दिन के दौरान ₹984.65 के हाई तक पहुंच गया। कारोबार के दौरान इसका लो लेवल ₹969.65 रहा। पिछला बंद भाव ₹964.75 था, जबकि शेयर ₹980.50 पर ट्रेड करता दिखा। इसमें करीब 1.63% की तेजी दर्ज की गई। आज इसमें 36 लाख से ज्यादा शेयरों की ट्रेडिंग हुई, जिससे साफ है कि गिरते बाजार में भी निवेशकों का भरोसा इस स्टॉक पर बना हुआ है।

25
Image Credit : Getty

Power Grid Share: सरकारी शेयर में दिखी स्थिर मजबूती

पावर ग्रिड ने आज ₹292.20 पर ओपनिंग की और धीरे-धीरे चढ़ते हुए ₹293.50 के स्तर तक पहुंच गया। दिन का निचला स्तर ₹289.40 रहा। पिछले सत्र में यह शेयर ₹289.35 पर बंद हुआ था और आज ₹293.10 पर ट्रेड करता नजर आया। इसमें करीब 1.30% की बढ़त रही। 42 लाख से ज्यादा शेयरों का वॉल्यूम बताता है कि निवेशक इसे सुरक्षित दांव मान रहे हैं।

35
Image Credit : Getty

Kotak Mahindra Bank Share: हल्की तेजी, लेकिन भरोसे के साथ

कोटक महिंद्रा बैंक ने दिन की शुरुआत ₹411 पर की और ट्रेडिंग के दौरान ₹414.50 का हाई बनाया। शेयर का लो ₹410.30 रहा। पिछला क्लोजिंग प्राइस ₹408.75 था और फिलहाल यह ₹411.90 पर ट्रेड करता दिखा। करीब 0.77% की तेजी के साथ बैंकिंग सेक्टर के दबाव में भी यह शेयर टिके रहने में कामयाब रहा। इसमें 57 लाख से ज्यादा शेयरों की ट्रेडिंग हुई।

45
Image Credit : Getty

Bharti Airtel Share: गिरते बाजार में भी नेटवर्क मजबूत

भारती एयरटेल ने आज ₹1,994 पर कारोबार शुरू किया और कुछ ही समय में ₹2,018 के हाई तक पहुंच गया। दिन का लो ₹1,988.50 रहा। पिछला बंद भाव ₹1,992.40 था और शेयर ₹2,006.60 पर ट्रेड करता दिखा। इसमें करीब 0.71% की तेजी आई। 18 लाख से ज्यादा शेयरों का कारोबार यह दिखाता है कि निवेशक टेलीकॉम सेक्टर को लेकर अभी भी पॉजिटिव हैं।

55
Image Credit : Getty

Tata Motors DVR (TMPV) Share: वॉल्यूम के साथ जबरदस्त हलचल

TMPV यानी टाटा मोटर्स DVR ने आज ₹365 पर ओपनिंग की और दिन में ₹381.80 के हाई तक पहुंच गया। शेयर का लो लेवल ₹361 रहा। पिछला क्लोजिंग प्राइस ₹374.15 था और यह ₹376.45 पर ट्रेड करता नजर आया। इसमें करीब 0.61% की बढ़त रही। सबसे खास बात यह रही कि इसमें

डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल सिर्फ सामान्य जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। इसमें बताए गए शेयर, कीमतें और बाजार से जुड़े आंकड़े निवेश की सलाह नहीं हैं। यहां दिए गए डेटा NSE डेटा के अनुसार सुबह 10 बजे तक के अपडेट हैं। शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है और बाजार की स्थिति तेजी से बदल सकती है। किसी भी शेयर में निवेश करने से पहले किसी प्रमाणित वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर लें।

अर्थव्यवस्था, बजट, स्टार्टअप्स, उद्योग जगत और शेयर मार्केट अपडेट्स के लिए Business News in Hindi पढ़ें। निवेश सलाह, बैंकिंग अपडेट्स और गोल्ड-सिल्वर रेट्स समेत पर्सनल फाइनेंस की जानकारी Money News in Hindi सेक्शन में पाएं। वित्तीय दुनिया की स्पष्ट और उपयोगी जानकारी — Asianet News Hindi पर।

About the Author

SB
Satyam Bhardwaj
सत्यम भारद्वाज। 2017 से जर्नलिज्म की फील्ड में काम कर रहे हैं, 8 साल का अनुभव। अक्टूबर 2021 से एशियानेट न्यूज हिंदी से जुड़कर सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से जर्नलिज्म एंड मॉस कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल की है। पॉलिटिकल न्यूज, नेशनल न्यूज, बिजनेस-टेक और ऑटो, क्राइम और फीचर स्टोरीज में खास इंट्रेस्ट है। अलग-अलग मीडिया इंस्टीट्यूशन और कई पब्लिक रिपोर्ट्स बनाने का अनुभव।
स्टॉक मार्केट
शेयर मार्केट
व्यापार समाचार

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Rs 100 Hajj Note: इस 100 रुपए के नोट की कीमत 56 लाख! आपके घर में भी है क्या?
Recommended image2
Bitcoin Price Crash: डिजिटल करेंसी के बादशाह को जोर का झटका, एक्सपर्ट की चौंकाने वाली भविष्यवाणी
Recommended image3
Rose Day 2026 पर ₹2,000 लगाकर ₹15,000 कैसे कमाएं? जानिए पूरा प्लान
Recommended image4
Gold Silver Price: गहना खरीदने वालों के लिए खुशखबरी! 48 घंटे में सोना-चांदी 41 हजार तक सस्ता
Recommended image5
Rose Day 2026: गर्लफ्रेंड को देना है सबसे लग्जरी गुलाब? कीमत सुनकर पसीना आ जाएगा
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved