पेट्रोल-डीजल पर टैक्स घटा, तो लाल हुए ये 5 Oil Stocks? जानें आपके लिए रिस्क या रिवॉर्ड
Oil Stocks Crash: सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी घटाई, लोगों को लगा राहत मिलेगी, लेकिन बाजार में उल्टा हो गया। कई बड़े ऑयल स्टॉक्स गिर गए। अब सवाल जब सरकार ने राहत दी, तो शेयर क्यों टूटे? क्या ये गिरावट मौका है या खतरा? आइए समझते हैं...

ऑयल स्टॉक्स में अचानक से क्या हुआ?
केंद्र सरकार ने आज शुक्रवार को पेट्रोल पर एक्सराइज ड्यूटी (Excise Duty) घटाकर ₹3 कर दी और डीजल पर टैक्स लगभग खत्म कर दिया। इसका मकसद था तेल कंपनियों को राहत देना है। लेकिन बाजार में मिक्स्ड रिएक्शन देखने को मिला और कई ऑयल स्टॉक्स टूट गए।
Oil Stocks क्यों टूटे?
- सरकार ने एक तरफ एक्साइज ड्यूटी घटाई, लेकिन दूसरी तरफ windfall tax बढ़ा दिया। डीजल एक्सपोर्ट पर ₹21.5 प्रति लीटर टैक्स, ATF एक्सपोर्ट पर ₹29.5 प्रति लीटर टैक्स इसका सीधा असर रिफाइनिंग कंपनियों के मुनाफे पर पड़ता है।
- अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग और होर्मुज स्ट्रेट (Strait of Hormuz) में सप्लाई रिस्क के कारण कच्चे तेल की कीमतें ऊंची बनी हुई हैं। जब क्रूड महंगा होता है, तो OMCs की लागत बढ़ती है और मार्जिन दबता है।
- सरकार ने टैक्स घटाया, लेकिन पेट्रोल-डीजल के रिटेल प्राइस अभी स्थिर हैं। यानी कंपनियों को तुरंत कोई बड़ा फायदा नहीं मिला, इसलिए बाजार ने पॉजिटिव रिएक्शन नहीं दिया।
- जब भी जियोपॉलिटिकल टेंशन बढ़ती है, निवेशक सुरक्षित स्टॉक्स की तरफ जाते हैं और साइक्लिकल सेक्टर (जैसे ऑयल) से दूरी बनाते हैं।
सबसे ज्यादा कौन से शेयर गिरे?
- IOC (Indian Oil Corporation)- 2%
- रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries)- 2.5%
- मैंगलोर रिफाइनरी और पेट्रोकेमिकल्स (Mangalore Refinery and Petrochemicals)- 3.8%
- चेन्नई पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन (Chennai Petroleum Corporation)- 4.8% (सबसे बड़ी गिरावट)
- हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन (HPCL)- 0.087%
किन ऑयल स्टॉक्स में तेजी
- कॉन्फिडेंस पेट्रोलियम इंडिया (Confidence Petroleum India)- 8.4% की तेजी
- अडानी टोटल गैस (Adani Total Gas)- 4.2%
- IRM Energy- 3%
- महानगर गैस (Mahanagar Gas)- 2%
- ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉर्पोरेशन (ONGC)- 2%
निवेशकों के लिए खतरा या मौका?
मार्केट एक्सपर्ट्स के अनुसार, शॉर्ट टर्म में यह रिस्की हो सकता है। क्रूड प्राइस अनिश्चित, विंडफॉल टैक्स का असर और ग्लोबल तनाव जारी रहने से शॉर्ट टर्म निवेशकों को अलर्ट रहना चाहिए, क्योंकि रिफाइनिंग और OMC स्टॉक्स में उतार-चढ़ाव रहेगा। वहीं, लॉन्ग टर्म मौका बन सकता है। क्योंकि भारत में फ्यूल डिमांड लगातार बढ़ रही है, सरकार सप्लाई और कीमतें कंट्रोल में रख रही है, CGD (City Gas Distribution) और अपस्ट्रीम कंपनियों का ग्रोथ आउटलुक मजबूत है। गिरावट में अच्छी कंपनियां एक्युमुलेट करने का मौका हो सकता है।
डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। इसमें दी गई जानकारी मौजूदा ट्रेंड्स पर आधारित है। इसे किसी भी प्रकार की निवेश सलाह (Investment Advice), वित्तीय परामर्श या सिफारिश के रूप में न लें। शेयर बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन है। ऑयल स्टॉक्स, क्रूड ऑयल की कीमत, ग्लोबल घटनाक्रम और सरकारी नीतियों के कारण तेजी से ऊपर-नीचे हो सकते हैं। किसी भी स्टॉक में निवेश करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार (Financial Advisor) से सलाह जरूर लें।
अर्थव्यवस्था, बजट, स्टार्टअप्स, उद्योग जगत और शेयर मार्केट अपडेट्स के लिए Business News in Hindi पढ़ें। निवेश सलाह, बैंकिंग अपडेट्स और गोल्ड-सिल्वर रेट्स समेत पर्सनल फाइनेंस की जानकारी Money News in Hindi सेक्शन में पाएं। वित्तीय दुनिया की स्पष्ट और उपयोगी जानकारी — Asianet News Hindi पर।

