Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल कीमतों को लेकर केंद्र सरकार ने बड़ी राहत दे दी है। एक्साइज ड्यूटी में भारी कटौती करते हुए डीजल पर टैक्स पूरी तरह खत्म कर दिया गया है, जबकि पेट्रोल पर टैक्स ₹13 से घटाकर ₹3 कर दिया गया है। इस फैसले से आम आदमी की जेब पर सीधा असर पड़ेगा और तेल की कीमतों में बढ़ोतरी पर लगाम लग सकती है। 

Petrol Diesel Price Today: गुरुवार को नायरा ने पेट्रोल-डीजल महंगा करके झटका दिया, तो आज सुबह केंद्र सरकार ने आम आदमी को बड़ी राहत दे दी है। सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर लगने वाली एक्साइज ड्यूटी (Excise Duty) को भारी भरकम कम कर दिया है। सबसे बड़ी बात यह है कि डीजल पर लगने वाले टैक्स को अब जीरो (0) कर दिया गया है। आइए समझते हैं कि सरकार के इस फैसले से आपकी जेब पर क्या असर पड़ेगा, अब आपको तेल किस रेट पर मिलेगा और आज तेल का ताजा भाव क्या है...

तेल में क्या बदलाव हुआ है?

मिडिल-ईस्ट में चल रही जंग के बीच गैस और तेल की किल्लत और महंगाई बढ़ने की बात कही जा रही थी। इसी बीच केंद्र सरकार ने पेट्रोल-डीजल से अपना टैक्स (एक्साइज ड्यूटी) घटा दिया है। पहले डीजल पर ₹10 प्रति लीटर टैक्स लगता था, जिसे अब पूरी तरह खत्म कर दिया गया है। यानी अब केंद्र सरकार डीजल पर ₹0 टैक्स लेगी। पेट्रोल पर पहले ₹13 प्रति लीटर टैक्स लगता था, जिसे ₹10 घटाकर अब सिर्फ ₹3 कर दिया गया है।

इससे क्या बदलेगा?

सरकार ने अपनी कमाई कम की है ताकि आपकी जेब से तेल के लिए निकलने वाला पैसा बच सके। इससे न सिर्फ आपकी गाड़ी का खर्चा कम होगा, बल्कि सामान ढोने वाले ट्रकों का किराया भी घटेगा, जिससे फल-सब्जियां भी सस्ती हो सकती हैं।

एक्साइज ड्यूटी क्या होती है?

जब भी देश में कोई चीज बनती है या फैक्ट्री से निकलती है, तो केंद्र सरकार उस पर एक चार्ज लेती है, जिसे एक्साइज ड्यूटी कहते हैं। पेट्रोल-डीजल के मामले में यह टैक्स सीधा सरकार के खजाने में जाता है। अब सरकार ने इसे घटाया है, तो तेल कंपनियों को भी राहत मिलेगी और वे जनता पर बोझ नहीं बढ़ाएंगी।

10 बड़े शहरों में पेट्रोल-डीजल के ताजा भाव

दिल्ली

पेट्रोल: ₹94.77

डीजल: ₹87.67

मुंबई

पेट्रोल: ₹103.50

डीजल: ₹90.03

कोलकाता

पेट्रोल: ₹103.94

डीजल: ₹90.76

चेन्नई

पेट्रोल: ₹100.75

डीजल: ₹92.34

जयपुर

पेट्रोल: ₹104.72

डीजल: ₹90.21

भोपाल

पेट्रोल: ₹106.52

डीजल: ₹91.89

रायपुर

पेट्रोल: ₹99.44

डीजल: ₹93.39

चंडीगढ़

पेट्रोल: ₹94.24

डीजल: ₹82.40

आम आदमी के लिए इसके क्या मायने हैं?

  1. अगर आप रोज ऑफिस बाइक या कार से जाते हैं, तो आपका महीने का बजट ₹500 से ₹1500 तक कम हो सकता है।
  2. डीजल सस्ता होने से ट्रांसपोर्टेशन सस्ता होता है। इसका सीधा असर राशन और रोजमर्रा की चीजों के दाम पर पड़ेगा।
  3. तेल कंपनियों का मार्जिन सुधरेगा, जिससे भविष्य में कीमतों के अचानक बढ़ने का खतरा कम हो जाएगा।