घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में 50 रुपए का इजाफा हुआ है। वहीं कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 8.50 रुपए घटा दिए गए हैं। बता दें कि महंगाई की मार झेल रहे लोगों को सरकार ने बड़ा झटका दिया है। दिल्ली में 14.2 किग्रा गैस सिलेंडर की कीमत 1053 रुपए हो गई है।
सेंट्रल रेलवे ने यात्रियों को हिदायत दी है कि बिना टिकट के सफर ना करें। तीन महीने में ही टिकट चेकिंग से 103.99 करोड़ का रेवेन्यू जेनरेट किया गया है। लगातार चेकिंग की जा रही है। सम्मान के साथ यात्रा करें।
जून 2022 में भारत में सबसे ज्यादा बिकनेवाली कारों में मारूति सुजुकी की वैगन आर नंबर एक पर है। टॉप 10 में आठ मॉडल ऐसी हैं, जो सिर्फ मारुति सुजुकी की हैं। वहीं ह्युंडई और टाटा की एक-एक मॉडल ने भी 10000 से ज्यादा के बिक्री के आंकड़े को छुआ।
OnePlus Nord 2T भारत में लॉन्च हो गया है। 5 जुलाई से अमेजॉन पर इसकी सेल भी शुरू कर दी गई है। इसे 4500 रुपए तक के छूट के साथ खरीदा जा सकता है।
चाइनीज कंपनी वीवो के खिलाफ ED कार्रवाई कर रहा है। मनी लॉन्ड्रिंग के केस में एक साथ 44 जगहों पर छापेमारी चल रही है। यूपी, बिहार, एमपी और दक्षिण भारत में छापेमारी हो रही है।
आधार कार्ड एक जरूरी डॉक्यूमेंट है। इसे बनाना काफी जरूरी होता है। अब यह हर एक इंसान की पहचान बन गया है। हम बता रहे हैं कि इसे बनाने का तरीका क्या है।
अगर आपके लाइसेंस में कोई गड़बड़ी हो गई है, तो अब आपको घबड़ाने की जरूरत नहीं है। आप घर बैठे ही ड्राइविंग लाइसेंस में हुई गलतियों को ठीक करवा सकते हैं। इसके लिए आपको RTO का चक्कर लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
बिहार सरकार अपने राज्य के युवाओं को बेरोजगारी भत्ता मुहैया करा रही है। 2016 से यह योजना चल रही है लेकिन अधिकांश युवा इसका फायदा नहीं उठा पा रहे हैं। जबकि इसके लिए अप्लाय करना बेहद आसान है।
सरकार ने रेस्टोरेंट और होटल में लगनेवाले सर्विस चार्ज को खत्म कर दिया है। अब आपके बिल में सर्विस चार्ज जुट कर नहीं आएगा।
अकासा एयर ने अपने क्रू मेंबर के पोशाक की तस्वीर शेयर की है। साथ ही बताया कि यह पोशाक कैसे बना है। क्रू मेंबर के कंफर्ट लेवल को देखते हुए इसे बनाया गया है।