जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की हत्या के बाद अमूल ने डूडल बनाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी है। अमूल ने लिखा Abe ke liye Alvida..। लिंक्डइन पर किए गए इस पोस्ट में अमूल ने लिखा, 'जापान के प्रधानमंत्री और भारत के दोस्त को श्रद्धांजलि'
पांच सालों में भारत में पेट्रोल बैन हो जाएगा। उसके बदले ग्रीन हाइड्रोजन, एथेनॉल व सीएनजी का इस्तेमाल किया जाएगा। यह कहना था केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी का। उन्होंने एक कार्यक्रम के दौरान ये बातें कही। इसके फायदे को भी उन्होंने गिनाया।
केंद्र सरकार ने MV Act में जो बदलाव किए हैं, उसमें टायर की डिजाइन में होने वाले चेंज बहुत महत्वपूर्ण हैं। यह बदलाव 1 अक्टूबर 2022 से लागू हो जाएंगे। साथ ही 1 अप्रैल 2023 से सभी गाड़ियों को नए डिजाइन वाले टायर लगवाने होंगे।
एसबीआई ने हाल ही में कई अकाउंट को बंद कर दिया है। बैंक ने कहा है कि ऐसे अकाउंट को बंद किया गया है, जिस अकाउंट का केवाईसी नहीं हुआ है। इससे कई कस्टमर के सामने परेशानी आ गई है। हम आपको बता रहे हैं कि कैसे आप बंद अकाउंट को चालू करा सकते हैं।
आधार कार्ड की आजकल क्या उपयोगिता है, यह किसी से छुपा नहीं है। लेकिन कई बार आपके आधार में गलतियां रह जाती है। अगर आपको लगता है कि आप थोड़ा बिजी हैं, तो हम आपको बता रहे हैं कि घर बैठे ही आप किस तरह अपने आधार की गलतियों में सुधार कर सकते हैं।
एलन मस्क ने ट्विटर डील को कैंसिल कर दिया है। यह डील 44 अरब डॉलर में तय हुई थी। एलन मस्क का कहना है कि ट्विटर ने अपने फेक अकाउंट का डाटा एवलेबल कराने में असमर्थ है। वहीं कंपनी ने कहा कि वह एलन मस्क के खिलाफ कोर्ट जाएगी।
ट्रेन में सफर के दौरान आपने लोअर बर्थ सेलेक्ट किया था उसके बाद भी लोअर बर्थ नहीं मिला तो आपको यह खबर पढ़नी चाहिए। क्योंकि रेलवे ने इसके बारे में जानकारी दी है। एक यात्री की शिकायत पर रेलवे ने पूरी जानकारी ट्वीट पर दे दी है।
शुक्रवार को सोने के रेट में तेजी देखी गई और चांदी के रेट में गिरावट देखी गई है। सोना 50,704 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 56,801 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रहा है। गुरुवार को सोने के भाव में गिरावट दर्ज की गई थी।
इनकम टैक्स फाइल करने का नया अपडेट जान लें। अगर आप आखिरी तारीख से पहले इनकम टैक्स फाइल नहीं करते हैं तो आपको जुर्माना देना होगा। इसलिए जल्द से जल्द आईटीआर फाइल कर लें। आपकी कंपनी ने आपको फॉर्म 16 भी दे दिया होगा। भरने का तरीका भी जान लें।
पीएम किसान सम्मान निधि को लेकर सरकार की ओर से बड़ा अपडेट सामने आ रहा है। सूत्रों के मुताबिक 1 सितंबर तक सरकार किसानों को योजना की 12वीं किस्त का रुपया उनके खाते में ट्रांसफर कर सकती है। सरकार ने 31 मई को 11वीं किस्त ट्रांसफर की थी।