अकासा एयर जल्द ही आकाश में दिखेगी। जी हां, कंपनी को डीजीसीए ने उड़ान भरने का लाइसेंस दे दी है। गुरुवार को यह लाइसेंस मिलते ही कंपनी ने घोषणा कर दिया है कि इस महीने की आखिर में कॉमर्शियल उड़ाने शुरू हो जाएंगी।
इंडिगो ने अपने कर्मचारियों की सैलरी 8 प्रतिशत बढ़ा दी है। कोरोना काल में घटाई गई सैलरी के कारण कर्मचारी नाराज थे। अचानक कई कर्मचारियों ने 2 जुलाई को एक ही दिन बीमार होने का मेल कर छुट्टी ले ली थी।
खाने के तेल की कीमत 10 रुपए सस्ती की जाएंगी। सरकार मे खाद्य तेल कंपनियों का यह आदेश दे दिया है। कंपनियों ने एमआरपी में रुपए घटाने की बात मान भी ली है। अब एस सप्ताह के अंदर लोगों को कम कीमत में खाने का तेल मिलेगा।
सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोने और चांदी के भाव में उछाल देखा गया है। 24 कैरेट सोना 50,871 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी का रेट 56,583 रुपये प्रति किलो चल रहा है। लगातार तीन दिन गिरावट के बाद यह तेजी देखी गई है।
आधार कार्ड नंबर से भी फंड ट्रांसफर किया जा सकता है। भीम ऐप के माध्यम से ऐसा होता है। कोरोना काल के दौरान इसे लोगों की सहूलियत के लिए लाया गया था। ताकि ऐसे लोग जो ऑनलाइन पेमेंट नहीं कर पाते हैं, वे इससे सुविधा ले सकें।
एलन मस्क 9 बच्चों के पिता बन गए हैं। टेस्ला में डायरेक्टर इन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस शिवोन जिलिस से मस्क को जुड़वा बच्चे हुए हैं। एलन और जिलिस ने बच्चे के नाम को लेकर कोर्ट में एक याचिका दायर की थी, जिससे यह बात सुर्खियों में आई है।
वर्ल्ड चॉकलेट डे पर हम आपको 5 महंगी चॉकलेट के बारे में बता रहे हैं, जिसे खरीदने के लिए एक बार सोचना पड़ेगा। इन चॉकलेट्स में हीरा, पन्ना, सोना वगैरह जड़ा है। कुछ चॉकलेट तो ऐसी हैं, जिसकी कीमत 11 करोड़ रुपए से ज्यादा है।
होम लोन लेने से पहले एक परफेक्ट होमवर्क की जरूरत है। आपको जांचना होगा कि कहां कम ब्याज में बैंक लोन दे रही है। जिस प्रोपर्टी को खरीद रहे हैं, उसकी कीमत ठीक है या नहीं। ईएमआई और डाउन पेमेंट को भी मैनेज करके चलना होगा।
रेस्टोरेंट में सर्विस चार्ज को खत्म कर दिए जाने पर कर्मचारी अब सैलरी बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। देश भर में रेस्टोरेंट के शेफ, वेटर और किचन स्टाफ का कहना है कि सर्विस चार्ज हमारे लिए एक्स्ट्रा इनकम की तरह होता था।
अब महंगाई में कमी आने के आसार हैं। अनाज, तेल-तिलहन और दलहन के दामों में कमी आई है। इसका मतलब है कि खाने के तेल, दाल और अनाज सस्ते हो जाएंगे। फिलहाल चावल के दाम स्थिर बने हुए हैं। मॉनसून के कारण सब्जियां भी सस्ती हो जाएंगी।