- Home
- Business
- Eternal Share: 3 साल में 300% रिटर्न देने वाला Zomato शेयर फिर बना रॉकेट! एक्सपर्ट्स ने बताया कहां तक जाएगा भाव
Eternal Share: 3 साल में 300% रिटर्न देने वाला Zomato शेयर फिर बना रॉकेट! एक्सपर्ट्स ने बताया कहां तक जाएगा भाव
Eternal Share Price Target: बुधवार की सुबह Eternal Ltd के निवेशकों के लिए खुशियों वाली रही। कंपनी के जबरदस्त नतीजों के बाद शेयरों में 4% की तूफानी तेजी देखी गई। एक्सपर्ट्स इस शेयर पर बुलिश हैं और इसका बड़ा टारगेट दिया है। देखें कहां तक जाएगा भाव...

Eternal Ltd: मुनाफे ने बाजार को किया हैरान
जोमैटो की नई पहचान इटरनल लिमिटेड ने चौथी तिमाही के जो नतीजे पेश किए हैं, उसने बड़े-बड़े दिग्गजों के अनुमानों को पीछे छोड़ दिया है। बाजार को उम्मीद थी कि कंपनी करीब 121 करोड़ रुपए का मुनाफा कमाएगी, लेकिन कंपनी ने 174 करोड़ रुपए का नेट प्रॉफिट दर्ज करके सबको चौंका दिया। इस शानदार ग्रोथ के पीछे सबसे बड़ा हाथ 10 मिनट में डिलीवरी देने वाले ब्लिंकिट का है। ब्लिंकिट के ऑर्डर्स में साल-दर-साल करीब 95 फीसदी की भारी बढ़त देखी गई है, जिसने कंपनी की पूरी बैलेंस शीट की तस्वीर ही बदल दी है।
CLSA का सबसे बड़ा दांव
विदेशी ब्रोकरेज फर्म सीएलएसए इस शेयर को लेकर सबसे ज्यादा उत्साहित नजर आ रही है। फर्म का मानना है कि ब्लिंकिट का बिजनेस मॉडल अब पूरी तरह सेट हो चुका है और इसकी प्रॉफिटेबिलिटी उम्मीद से कहीं ज्यादा तेज है। इसी भरोसे के चलते सीएलएसए ने इटरनल के शेयरों के लिए 505 रुपए का बड़ा टारगेट दिया है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि कंपनी जिस रफ्तार से अपने ट्रांजैक्शन यूजर्स बढ़ा रही है, उसे देखते हुए यह भाव आने वाले समय में आसानी से हासिल किया जा सकता है।
Eternal Share पर जेफरीज बुलिश
एक और बड़ी दिग्गज फर्म जेफरीज ने भी इस शेयर पर अपनी 'बाय' रेटिंग बरकरार रखी है। हालांकि, उन्होंने टारगेट को थोड़ा एडजस्ट करते हुए 400 रुपए का टारगेट रखा है, लेकिन वे कंपनी के फ्यूचर को लेकर बेहद बुलिश हैं। जेफरीज का कहना है कि भले ही मौसम और अन्य कारणों से बीच-बीच में ग्रोथ थोड़ी धीमी लगे, लेकिन आने वाले तीन सालों में कंपनी की सालाना ग्रोथ रेट करीब 60 फीसदी रहने वाली है। उनके मुताबिक, फूड डिलीवरी के साथ-साथ क्विक कॉमर्स का तालमेल इस शेयर को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा।
इक्विरस सिक्योरिटीज और HSBC की क्या है राय
बाजार के अन्य जानकारों जैसे इक्विरस सिक्योरिटीज और एचएसबीसी ने भी इटरनल के शेयरों में लंबी रेस का घोड़ा देखा है। इक्विरस ने इसके लिए 370 रुपए का टारगेट सेट किया है, जबकि एचएसबीसी ने 300 रुपए के लक्ष्य के साथ खरीदारी की सलाह दी है। इन सभी फर्म्स का मानना है कि जोमैटो सिर्फ एक फूड डिलीवरी ऐप नहीं रह गया है, बल्कि यह अब एक बड़ा इकोसिस्टम बन चुका है। निवेशकों को सलाह दी गई है कि वे शॉर्ट टर्म के उतार-चढ़ाव से घबराने के बजाय लंबी अवधि के मुनाफे पर नजर रखें।
निवेशकों के लिए क्या है खास मौका
अगर इस शेयर के पिछले रिकॉर्ड को देखें तो इसने तीन साल में 300 फीसदी का मल्टीबैगर रिटर्न देकर सबको हैरान किया है। आज सुबह भी यह शेयर करीब 4 फीसदी की तेजी के साथ 262 रुपए के स्तर को छू गया। सुबह 10.30 बजे शेयर 258 रुपए से ज्यादा की तेजी के साथ ट्रेड कर रहा है। जानकारों का कहना है कि जिस तरह से कंपनी अपना घाटा खत्म कर मुनाफे की राह पर मजबूती से बढ़ी है, वह रिटेल निवेशकों के लिए एक बड़ा संकेत है। हालांकि, शेयर बाजार में जोखिम हमेशा रहता है, इसलिए निवेश करने से पहले अपने फाइनेंशियल प्लानर की सलाह जरूर लें और देखें कि यह स्टॉक आपके पोर्टफोलियो में फिट बैठता है या नहीं।
डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सूचनात्मक उद्देश्यों (Informational Purposes) के लिए है और इसे निवेश सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। शेयर बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन है। किसी भी स्टॉक में पैसा लगाने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार (Financial Advisor) या मार्केट एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें।
अर्थव्यवस्था, बजट, स्टार्टअप्स, उद्योग जगत और शेयर मार्केट अपडेट्स के लिए Business News in Hindi पढ़ें। निवेश सलाह, बैंकिंग अपडेट्स और गोल्ड-सिल्वर रेट्स समेत पर्सनल फाइनेंस की जानकारी Money News in Hindi सेक्शन में पाएं। वित्तीय दुनिया की स्पष्ट और उपयोगी जानकारी — Asianet News Hindi पर।

