- Home
- Business
- Infosys Share में तबाही या मौका? 4% गिरते ही ब्रोकरेज बोले- अब मिलेगा 33% का तगड़ा रिटर्न!
Infosys Share में तबाही या मौका? 4% गिरते ही ब्रोकरेज बोले- अब मिलेगा 33% का तगड़ा रिटर्न!
Infosys Share Price Target: आज, शुक्रवार सुबह बाजार खुलते ही IT दिग्गज इंफोसिस के शेयर में करीब 4% की बड़ी गिरावट देखी गई। कल शाम आए नतीजों के बाद निवेशकों में थोड़ी घबराहट है, लेकिन बड़े ब्रोकरेज हाउस कुछ और इशारा कर रहे हैं।जानिए आपको क्या करना चाहिए

Infosys Share: आज कितनी है कीमत?
हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को इंफोसिस के शेयर में गिरावट आई। सुबह 11:00 बजे तक यह स्टॉक 4.97% गिरकर ₹1,179 पर ट्रेड कर रहा। गुरुवार को बाजार बंद होने के बाद इंफोसिस ने अपने मार्च तिमाही के नतीजे पेश किए थे। वैसे तो कंपनी का मुनाफा (Net Profit) सालाना आधार पर 21% बढ़ा है, लेकिन कुछ ऐसी चीजें रहीं जिनसे निवेशक खुश नहीं हुए।
इंफोसिस का शेयर क्यों गिरा?
- कंपनी ने अगले साल (FY27) के लिए रेवेन्यू ग्रोथ का जो अनुमान (1.5%-3.5%) दिया है, वह उम्मीद से कम रहा।
- नई डील्स की संख्या में भी पिछले कुछ महीनों के मुकाबले गिरावट आई है।
- कंपनी में काम करने वाले लोगों की संख्या में भी कमी दर्ज की गई है, जो काम की सुस्ती की ओर इशारा करती है।
इंफोसिस शेयर पर ब्रोकरेज हाउस की भविष्यवाणी
बाजार में गिरावट देख कर जहां आम रिटेल निवेशक डर रहे हैं, वहीं नामी ब्रोकरेज फर्म Nomura बहुत बुलिश है। नोमुरा ने इंफोसिस को 'BUY' रेटिंग दी है और इसका टारगेट प्राइस बढ़ाकर ₹1,640 कर दिया है। नोमुरा के मुताबिक, आज की गिरावट में खरीदारी करने वालों को आने वाले समय में 33% का मोटा रिटर्न मिल सकता है। वहीं, HDFC Securities ने भी इस पर भरोसा जताते हुए ₹1,550 का लक्ष्य रखा है। वहीं दूसरी ओर, Morgan Stanley और Citi जैसे बड़े नामों ने अपने टारगेट थोड़े घटाए हैं, जिससे निवेशकों के बीच राय बंटी हुई नजर आ रही है।
इंफोसिस के लिए AI बनेगा गेमचेंजर
इंफोसिस के मैनेजमेंट का कहना है कि आने वाले समय में AI (Artificial Intelligence) कंपनी के लिए सबसे बड़ा हथियार साबित होगा। रेवेन्यू में AI का हिस्सा लगातार बढ़ रहा है। कंपनी का मानना है कि भले ही अभी डिमांड थोड़ी कम हो, लेकिन AI के जरिए वे अपनी पकड़ मजबूत बना रहे हैं।
निवेशकों के लिए काम की बात
- साल 2026 में अब तक इंफोसिस का शेयर 25% टूट चुका है। बड़े जानकारों का मानना है कि अच्छे शेयरों को गिरावट में ही खरीदना चाहिए।
- कंपनी अच्छा डिविडेंड भी दे रही है, जिससे लॉन्ग टर्म के निवेशकों को फायदा मिलता है।
- अगर आप शॉर्ट-टर्म ट्रेडर हैं, तो सावधानी बरतें। लेकिन अगर आप 1-2 साल के लिए पैसा लगा रहे हैं, तो एक्सपर्ट्स इसे 'गोल्डन चांस' मान रहे हैं।
डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। इसे किसी भी तरह की निवेश सलाह (Investment Advice) न माना जाए। शेयर बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन है और निवेश करने से पहले अपने सर्टिफाइड फाइनेंशियल एडवाइजर से सलाह जरूर लें।
अर्थव्यवस्था, बजट, स्टार्टअप्स, उद्योग जगत और शेयर मार्केट अपडेट्स के लिए Business News in Hindi पढ़ें। निवेश सलाह, बैंकिंग अपडेट्स और गोल्ड-सिल्वर रेट्स समेत पर्सनल फाइनेंस की जानकारी Money News in Hindi सेक्शन में पाएं। वित्तीय दुनिया की स्पष्ट और उपयोगी जानकारी — Asianet News Hindi पर।

