- Home
- Business
- Aadhaar Card: अब इन 5 कामों के लिए बेकार हो जाएगा आपका आधार कार्ड! पढ़ लें UIDAI का नया आदेश
Aadhaar Card: अब इन 5 कामों के लिए बेकार हो जाएगा आपका आधार कार्ड! पढ़ लें UIDAI का नया आदेश
Aadhaar Card New Update: आज आधार कार्ड सबसे जरूरी डॉक्यूमेंट्स में से एक है। बैंक अकाउंट खुलवाना हो या सिम कार्ड लेना आधार हर जगह काम आता है, लेकिन अब इसका इस्तेमाल 'डेट ऑफ बर्थ' के लिए नहीं कर सकेंगे। UIDAI ने इसकी जानकारी दी है। जानिए नया आदेश...

आधार कार्ड का नया अपडेट क्या है?
UIDAI ने साफ कर दिया है कि आधार कार्ड आपकी पहचान का सबूत (ID Proof) तो है, लेकिन यह आपकी उम्र का सबूत (Birth Proof) नहीं है। भले ही आपके कार्ड पर आपकी जन्मतिथि छपी हो, लेकिन कानूनी रूप से इसे जन्म प्रमाण पत्र के बराबर नहीं माना जाएगा। UIDAI का कहना है कि आधार का मकसद सिर्फ यह साबित करना है कि आप वही इंसान हैं जो आप होने का दावा कर रहे हैं (बायोमेट्रिक्स के जरिए), न कि आपकी उम्र का सत्यापन करना।
आधार को लेकर क्यों लिया गया यह बड़ा फैसला?
दरअसल, जब आधार कार्ड बनते हैं, तो कई लोग सिर्फ अपना साल बताते हैं। ऐसे में सिस्टम अपने आप उस साल की 1 जनवरी को जन्मतिथि मान लेता है। चूंकि यह जानकारी कई बार अनुमानित होती है, इसलिए इसे 100% सटीक नहीं माना जा सकता। इसी वजह से सरकारी काम, पेंशन या अन्य जगहों पर जहां सही उम्र का पता होना जरूरी है, वहां अब आधार काम नहीं आएगा।
इन 5 जगहों पर पड़ सकता है असर
- पेंशन और सरकारी स्कीम, जहां उम्र के हिसाब से पैसा मिलता है।
- नई नौकरी की जॉइनिंग यानी कंपनियों में जन्मतिथि के वेरिफिकेशन के लिए।
- पासपोर्ट बनवाने के लिए स्कूल सर्टिफिकेट या बर्थ सर्टिफिकेट देना ही होगा।
- बीमा (Insurance) पॉलिसी की प्रीमियम तय करने के लिए उम्र का पुख्ता सबूत चाहिए होता है।
- कानूनी दस्तावेज, जैसे किसी भी कोर्ट-कचहरी या वसीयत जैसे कामों में।
अब कौन से कागज काम आएंगे?
- बर्थ सर्टिफिकेट (जन्म प्रमाण पत्र)
- हाई स्कूल की मार्कशीट या सर्टिफिकेट
- पासपोर्ट
- पैन कार्ड
आधार को लेकर काम की बात
अगर आप कहीं भी फॉर्म भर रहे हैं, तो आधार को सिर्फ अपनी फोटो और एड्रेस की पहचान के लिए इस्तेमाल करें। अगर वहां डेट ऑफ बर्थ (DOB) का कॉलम है, तो साथ में अपनी 10वीं की मार्कशीट या बर्थ सर्टिफिकेट जरूर रखें, ताकि आपका काम एक बार में हो जाए और आपको चक्कर न काटने पड़ें।
अर्थव्यवस्था, बजट, स्टार्टअप्स, उद्योग जगत और शेयर मार्केट अपडेट्स के लिए Business News in Hindi पढ़ें। निवेश सलाह, बैंकिंग अपडेट्स और गोल्ड-सिल्वर रेट्स समेत पर्सनल फाइनेंस की जानकारी Money News in Hindi सेक्शन में पाएं। वित्तीय दुनिया की स्पष्ट और उपयोगी जानकारी — Asianet News Hindi पर।

