MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • News
  • Raghav Chadha Net Worth: राघव चड्ढा की नेटवर्थ ₹50 लाख? पत्नी परिणीति से इतने पीछे AAP सांसद

Raghav Chadha Net Worth: राघव चड्ढा की नेटवर्थ ₹50 लाख? पत्नी परिणीति से इतने पीछे AAP सांसद

Raghav Chadha vs Parineeti Chopra Net Worth: AAP के सबसे चर्चित युवा चेहरों में से एक राघव चड्ढा को पार्टी ने राज्यसभा के उपनेता पद से हटा दिया है। इसके बाद उनकी पर्सनल लाइफ चर्चा में है। जानिए राघव चड्ढा कितने अमीर हैं और पत्नी की नेटवर्थ कितनी है? 

2 Min read
Author : Satyam Bhardwaj
Published : Apr 02 2026, 05:35 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
Image Credit : Instagram/Parineeti Chopra

राघव चड्ढा से क्यों छिना पद?

गुरुवार को आम आदमी पार्टी ने एक बड़ा फैसला लेते हुए राघव चड्ढा को राज्यसभा के उपनेता पद से हटाकर उनकी जगह अशोक मित्तल को जिम्मेदारी दे दी है। पार्टी ने राज्यसभा सचिवालय को बाकायदा पत्र लिखकर कहा है कि अब राघव को पार्टी के कोटे से बोलने का समय न दिया जाए। हालांकि, पार्टी ने इस फैसले की कोई आधिकारिक वजह नहीं बताई, लेकिन चर्चा है कि राघव पिछले काफी समय से पार्टी के मुख्य मुद्दों पर खामोश थे, यहां तक कि अरविंद केजरीवाल को अदालत से राहत मिलने पर भी उनकी तरफ से कोई बयान नहीं आया था।

25
Image Credit : ANI

राघव चड्ढा अभी क्या हैं?

राघव चड्ढा को पार्टी ने राज्यसभा के उपनेता (Deputy Leader) पद से हटाया है। वह 2022 से पंजाब से राज्यसभा सांसद हैं और उनका कार्यकाल 2028 तक है। राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा देश के सबसे चर्चित कपल्स में से एक हैं। दोनों की नेटवर्थ और पर्सनल लाइफ अक्सर चर्चा में रहती है।

Related Articles

Related image1
Parineeti Chopra-Raghav Chadha में कौन ज्यादा पढ़ा-लिखा? जानें कपल की एजुकेशन क्वालिफिकेशन
Related image2
AAP ने राघव चड्ढा को राज्यसभा उप-नेता पद से हटाया, अशोक मित्तल को मिला चार्ज
35
Image Credit : Getty

राघव चड्ढा का राजनीतिक सफर

2012-13: 'इंडिया अगेंस्ट करप्शन' आंदोलन से जुड़े और AAP के संस्थापक सदस्य बने।

2015: दिल्ली सरकार में वित्त मंत्री के सलाहकार नियुक्त हुए।

2020: राजेंद्र नगर से विधायक बने और दिल्ली जल बोर्ड के उपाध्यक्ष रहे।

2022: राज्यसभा सांसद चुने गए।

2026: अप्रैल में राज्यसभा में पार्टी के उप-नेता पद से हटाए गए।

45
Image Credit : Instagram/Parineeti Chopra

राघव चड्ढा की नेटवर्थ कितनी है?

चुनावी एफिडेविट के मुताबिक, एक क्वालिफाइड चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) होने के बावजूद राघव की कुल संपत्ति (Net Worth) करीब ₹50 लाख है। उनके पास करीब ₹36 लाख का एक घर है। राघव के पास मारुति सुजुकी स्विफ्ट डिजायर (Maruti Suzuki Swift Dzire) है। उनके पास ₹4.94 लाख का सोना और ₹6 लाख के शेयर और बॉन्ड्स हैं।

55
Image Credit : Instagram

परिणीति चोपड़ा कितनी अमीर हैं?

फिल्मों और ब्रांड एंडोर्समेंट के जरिए परिणीति की कमाई होती है। उनकी कुल नेटवर्थ लगभग ₹74 करोड़ है। उनके पास मुंबई के बांद्रा में एक आलीशान बंगला है, जिसकी कीमत ₹22 करोड़ बताई जाती है। परिणीति के पास ₹1.30 करोड़ की Range Rover Vogue, ₹69 लाख की Audi Q7 और ₹43 लाख की Audi Q4 जैसी कारें हैं। अगर दोनों की संपत्ति मिला दी जाए, तो इस कपल की कुल नेटवर्थ करीब ₹74.5 करोड़ बैठती है। इसमें सबसे बड़ा हिस्सा परिणीति का है।

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

About the Author

SB
Satyam Bhardwaj
सत्यम भारद्वाज। 2017 से जर्नलिज्म की फील्ड में काम कर रहे हैं, 8 साल का अनुभव। अक्टूबर 2021 से एशियानेट न्यूज हिंदी से जुड़कर सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से जर्नलिज्म एंड मॉस कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल की है। पॉलिटिकल न्यूज, नेशनल न्यूज, बिजनेस-टेक और ऑटो, क्राइम और फीचर स्टोरीज में खास इंट्रेस्ट है। अलग-अलग मीडिया इंस्टीट्यूशन और कई पब्लिक रिपोर्ट्स बनाने का अनुभव।
राष्ट्रीय समाचार
व्यापार समाचार
बॉलीवुड समाचार
राघव चड्ढा

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
कौन है कमाल खराजी? जिससे पाकिस्तान कर रहा था 'Peace Talk', पर अमेरिका ने कर दी उस पर स्ट्राइक
Recommended image2
Now Playing
लोकसभा में अचानक नाराज हो गए Speaker Om Birla, बेहद सख्त लहजे में दे दिया अल्टीमेटम
Recommended image3
गौतम अडाणी परिवार के साथ हनुमान जयंती पर पहुंचे अयोध्या, रामलला के दर्शन कर मांगी ये खास मन्नत
Recommended image4
West Bengal Malda Incident: बंगाल में बवाल! मालदा कांड पर भाजपा का TMC पर बड़ा हमला, कहा...
Recommended image5
Now Playing
"इस बार ममता बनर्जी पूरे बंगाल में हारेंगी...", Kolkata से गरजे Amit Shah
Related Stories
Recommended image1
Parineeti Chopra-Raghav Chadha में कौन ज्यादा पढ़ा-लिखा? जानें कपल की एजुकेशन क्वालिफिकेशन
Recommended image2
AAP ने राघव चड्ढा को राज्यसभा उप-नेता पद से हटाया, अशोक मित्तल को मिला चार्ज
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved