Reliance vs Adani Share: शेयर बाजार में आज 1600 अंकों से ज्यादा की गिरावट ने हाहाकार मचा दिया है। ईरान-इजरायल युद्ध के चलते कच्चे तेल की कीमतें $122 के पार पहुंच गई हैं, जिससे रिलायंस इंडस्ट्रीज जैसे दिग्गज शेयर टूट गए हैं। जबकि अडानी टोटल गैस शेयर में तेजी आई। जानिए इसके पीछे की वजह...
Adani vs Reliance Share: सेंसेक्स में आज दोपहर 3 बजे तक करीब 1,627.00 और निफ्टी में 471 अंकों की भारी गिरावट ने निवेशकों के करोड़ों रुपए स्वाहा कर दिए हैं। ईरान-इजरायल-अमेरिका जंग और कच्चे तेल की $122 वाली आग ने सेंसेक्स को झुलसा दिया है। सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी घटाकर मरहम लगाने की कोशिश की, लेकिन बाजार का मूड कुछ और ही है। जहां एक तरफ दिग्गज रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) और IOC के शेयर औंधे मुंह गिरे हैं, वहीं अडानी टोटल गैस (Adani Total Gas) ने इस तूफान में भी 5% की छलांग लगाकर सबको चौंका दिया है। जानिए रिलायंस में गिरावट और अडानी शेयर में तेजी के कारण...
Reliance का शेयर क्यों गिरा?
सरकार ने टैक्स तो घटा दिया, लेकिन तेल मार्केटिंग कंपनियों (OMCs) के लिए चुनौती कम नहीं हुई है। इंटरनेशनल मार्केट में कच्चा तेल इतना महंगा है कि कंपनियां अभी भी हर लीटर पर ₹30 से ₹48 तक का घाटा सह रही हैं। यही वजह है कि टैक्स कटौती के बावजूद रिलायंस का शेयर दोपहर 3 बजे तक 4.59% तक टूटकर 1,348.30 रुपए पर आ गया। निवेशकों को डर है कि अगर युद्ध लंबा खिंचा, तो रिलायंस समेत तेल कंपनियों का मुनाफा पूरी तरह खत्म हो सकता है।
Adani Total Gas की रफ्तार के पीछे क्या वजह है?
जब पूरा ऑयल सेक्टर दबाव में है, तब अडानी के इस शेयर में हरियाली क्यों है? दरअसल, टैक्स कटौती और 'विंडफॉल टैक्स' में बदलाव का फायदा सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन (CGD) कंपनियों को मिलने की उम्मीद है। जब पेट्रोल-डीजल की अफोर्डेबिलिटी पर बात आती है, तो गैस सेक्टर को भविष्य की राहत के तौर पर देखा जाता है। इसी 'सेंटीमेंट' के दम पर अडानी टोटल गैस शेयर दोपहर 3 बजे तक 2.12% उछलकर 531.85 रुपए पर ट्रेड कर रहा है। इससे पहले शेयर में 4.28% की तेजी आई।
इन स्टॉक्स में भी आई भारी गिरावट
रिलायंस के अलावा इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOC), मैंगलोर रिफाइनरी एंड पेट्रोकेमिकल्स (MRPL), भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन (BPCL) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन (HPCL) जैसे शेयर भी 2%-4% तक टूट गए। सबसे ज्यादा गिरावट रिफाइनिंग कंपनियों में दिखी। शुरुआती ट्रेड में ये कंपनियां दबाव में दिखीं।
डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। इसमें दी गई जानकारी मौजूदा ट्रेंड्स पर आधारित है। इसे किसी भी प्रकार की निवेश सलाह (Investment Advice), वित्तीय परामर्श या सिफारिश के रूप में न लें। शेयर बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन है। ऑयल स्टॉक्स, क्रूड ऑयल की कीमत, ग्लोबल घटनाक्रम और सरकारी नीतियों के कारण तेजी से ऊपर-नीचे हो सकते हैं। किसी भी स्टॉक में निवेश करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार (Financial Advisor) से सलाह जरूर लें।
इसे भी पढ़ें- पेट्रोल-डीजल पर टैक्स घटा, तो लाल हुए ये 5 Oil Stocks? जानें आपके लिए रिस्क या रिवॉर्ड
इसे भी पढ़ें- Nifty Top Losers: मार्केट क्रैश में डिस्काउंट पर मिल रहे ये 5 धाकड़ शेयर, कीमत ₹500 से भी कम
