MG M9 car price: भारत में EV कार का क्रेज बढ़ता जा रहा है। इसी बीच MG Motor India ने 21 जुलाई को MG M9 EV लॉन्च की,ये कार प्रीमियम फीचर्स के साथ आती है, यहां जानें एमजी की EV Cars की लिस्ट।

भारत में EV सेगमेंट तेजी से पसंद किया जा रहा है, पेट्रोल-डीजल से हटकर ग्राहकों को अब इलेक्ट्रिक गाड़ियां खूब डिमांड में हैं। इसी बीच MG Motor India ने इंडियन मार्केट में अपनी नई MG M9 EV पेश की, जिसकी एक्स शोरूम कीमत 69.90 लाख रुपए है। फिलहाल ग्राहकों को कार खरीदने के लिए 10 अगस्त तक का इंतजार करना होगा।

MG M9 EV की खासियत

  • ये कार बॉक्सी डिजाइन के साथ आती है, जो क्सासी लुक देती है।
  • इंटीरियर में ब्राउन-ब्लैक कलर कॉम्बिनेशन
  • बैक सीट पावर्ड कैप्टन चेयर से लैस है, जो ज्यादा कंफर्ट देगी।
Scroll to load tweet…

MG M9 EV के फीचर्स

  • Android-Apple Auto सपोर्ट सिस्टम 12.23 इंच की टच स्क्रीन के साथ
  • 7 इंच डिजिटिल डिस्प्ले
  • फ्रंट-बैक सीट में हीटिंग-वेंटिलेशन जैसी फैंसी सुविधाएं
  • V2L-V2V टेक्नोलॉजी

MG M9 EV बैटरी

इसमें 90kWH की बैटरी दी गई है, कंपनी का दावा ये फुल चार्ज होने पर एक बार में 548 किलोमीटर की दूरी तय कर सकती है।

ये भी पढ़ें- Mahindra से Hyundai तक: जानें भारत की 5 सबसे भरोसेमंद डीजल SUV

ये भी पढ़ें- Tesla का जलवा या BYD की तेजी? जानिए दुनिया की सबसे पॉपुलर EV Cars की लिस्ट

बाजार में धूम मचा रही MG Motor EV Cars

MG Comet EV Price

इस कार की एक्स शोरूम कीमत 7.35 से शुरू होकर 9.86 लाख तक जाती है, ये कॉम्पेक्ट इलेक्ट्रिक हैचबैक कार है। कंपनी का दावा है, एक बार फुल चार्ज होने पर 230 किलोमीटर की दूरी तय कर सकती है। फीचर्स देखें तो इसे 7 वेरिएंट में खरीदा जा सकता है। 

MG Windsor EV Price in India

कंपनी का दावा है, ये कार भारत की पहली EV कार है तो इंटेलिजेंट CUV संग आती है, जो लोग कंफर्ट के साथ स्मार्ट फीचर पसंद करते हैं उनके लिए बेस्ट च्वाइज हो सकती है। कीमत की बात करें तो एक्स शोरूम प्राइज 14-18 लाख के बीच है।

MG ZS EV

इस ईवी की एक्स शोरूम कीमत 17-20 लाख रुपए के बीच है। ये कॉम्पैक्ट SUV है, जिसे 7 वेरिएंट में खरीदा जा सकता है।

नोट- यहां बताई गईं कीमतें एक्स शोरूम की हैं। इनमें बीमा, अन्य चार्जेस जुड़ने पर दाम बढ़ सकते हैं। ऐसे में कुछ भी खरीदने से पहले ऑफिशियल साइट जरूर विजिट करें।