Kia EV2 Electric SUV: किआ ने अपनी सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक SUV Kia EV2 को ग्लोबल मार्केट में लॉन्च कर दिया है। यह कार एक बार चार्ज में 448 किमी तक चल सकती है और इसमें ट्रिपल स्क्रीन, V2L और फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स मिलते हैं। जानिए कीमत, रेंज और फीचर्स।

Kia EV2: इलेक्ट्रिक कारों की दुनिया में एक और नई एंट्री हो गई है। दक्षिण कोरियाई ऑटो कंपनी Kia ने अपनी नई इलेक्ट्रिक SUV Kia EV2 को आधिकारिक तौर पर पेश कर दिया है। खास बात यह है कि यह कंपनी की ग्लोबल इलेक्ट्रिक लाइनअप की सबसे सस्ती कार मानी जा रही है।

कंपनी का कहना है कि इस कार का मकसद ज्यादा से ज्यादा लोगों तक सस्ती इलेक्ट्रिक मोबिलिटी पहुंचाना है। कॉम्पैक्ट साइज, आधुनिक डिजाइन और लंबी रेंज के कारण यह कार शहरों में रोजाना इस्तेमाल के लिए काफी आकर्षक मानी जा रही है।

Scroll to load tweet…

कितनी है कीमत

ग्लोबल मार्केट में Kia EV2 की शुरुआती कीमत करीब 26,600 यूरो रखी गई है। भारतीय रुपये में इसकी कीमत लगभग 23 से 24 लाख रुपये के आसपास बैठती है। हालांकि कंपनी ने अभी यह साफ नहीं किया है कि यह कार भारत में लॉन्च होगी या नहीं।

यह भी पढ़ें: Upcoming Electric Car: भारत में जल्द आ रही हैं 4 दमदार इलेक्ट्रिक गाड़ियां-देखें LIST

डिजाइन: छोटी SUV लेकिन दमदार लुक

डिजाइन के मामले में इस नई इलेक्ट्रिक SUV में कंपनी की नई स्टाइलिंग साफ दिखाई देती है। इसका सिल्हूट काफी हद तक Kia Syros जैसा लगता है, लेकिन इसमें इलेक्ट्रिक कारों वाला मॉडर्न टच दिया गया है। इसके फ्रंट में नया टाइगर फेस डिजाइन मिलता है, जो किआ की पहचान बन चुका है। इसके साथ कई खास डिजाइन एलिमेंट दिए गए हैं-

  • वर्टिकल स्प्लिट LED हेडलैंप
  • सीधा और साफ फ्रंट डिजाइन
  • मजबूत बॉडी क्लैडिंग
  • बॉक्सी SUV स्टाइल

पीछे की तरफ टेललैंप नीचे की ओर लगाए गए हैं, जिससे कार का रियर हिस्सा काफी साफ और सिंपल दिखता है। पतला रियर ग्लास और रूफ स्पॉइलर इसे और ज्यादा मॉडर्न लुक देते हैं।

अंदर मिलेगा टेक्नोलॉजी से भरा केबिन

इंटीरियर की बात करें तो Kia EV2 का केबिन काफी आधुनिक बनाया गया है। इसमें टेक्नोलॉजी पर खास ध्यान दिया गया है। कार में ट्रिपल स्क्रीन सेटअप दिया गया है, जिसमें शामिल हैं-

  • 12.3-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर
  • 5.3-इंच HVAC कंट्रोल पैनल
  • 12.3-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम

इसके अलावा कार में दो-स्पोक स्टीयरिंग व्हील और सिंपल लेकिन प्रीमियम इंटीरियर डिजाइन दिया गया है।

फीचर्स: एडवांस टेक्नोलॉजी से लैस

नई Kia EV2 में कई आधुनिक फीचर्स दिए गए हैं, जो इसे अपनी कैटेगरी में खास बनाते हैं। मुख्य फीचर्स में शामिल हैं-

  • Harman Kardon प्रीमियम ऑडियो सिस्टम
  • डिजिटल की 2.0
  • V2L (Vehicle to Load)
  • V2G (Vehicle to Grid) चार्जिंग टेक्नोलॉजी

कंपनी इसे 4-सीटर और 5-सीटर दोनों विकल्पों में पेश कर रही है। 4-सीटर वर्जन में पीछे की सीटें स्लाइड और रिक्लाइन हो सकती हैं, जिससे सफर ज्यादा आरामदायक बनता है। इस वर्जन में 403 लीटर का बूट स्पेस मिलता है। वहीं 5-सीटर मॉडल में 362 लीटर का बूट स्पेस मिलता है। दोनों वर्जन में 15 लीटर का फ्रंक (फ्रंट स्टोरेज) भी दिया गया है।

बैटरी, रेंज और चार्जिंग

Kia EV2 को दो बैटरी विकल्पों के साथ पेश किया गया है।

1. बेस वर्जन

  • 42.2 kWh LFP बैटरी
  • WLTP रेंज: लगभग 317 किमी

2. लॉन्ग रेंज वर्जन

  • 61.0 kWh NMC बैटरी
  • रेंज: लगभग 448 किमी

दोनों बैटरी पैक में DC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। कंपनी के मुताबिक बैटरी को 10% से 80% तक चार्ज होने में 30 मिनट से भी कम समय लगता है।

कब शुरू होगा प्रोडक्शन

कंपनी के अनुसार इस इलेक्ट्रिक SUV का स्टैंडर्ड वर्जन 2026 की पहली तिमाही (Q1) में बनना शुरू होगा। इसके बाद लॉन्ग रेंज और GT-Line वर्जन जून 2026 में बाजार में आने की संभावना है।

क्या भारत में आएगी Kia EV2?

फिलहाल Kia ने यह साफ नहीं किया है कि Kia EV2 को भारतीय बाजार में लॉन्च किया जाएगा या नहीं। लेकिन भारत में तेजी से बढ़ती इलेक्ट्रिक कारों की मांग को देखते हुए माना जा रहा है कि कंपनी आने वाले समय में इस मॉडल पर विचार कर सकती है।

यह भी पढ़ें: New Tata Sierra का असली Mileage आया सामने, कंपनी ने नहीं बताया था ये सच!