MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Auto
  • New Tata Sierra का असली Mileage आया सामने, कंपनी ने नहीं बताया था ये सच!

New Tata Sierra का असली Mileage आया सामने, कंपनी ने नहीं बताया था ये सच!

Tata Sierra Mileage: टाटा सिएरा SUV का ARAI सर्टिफाइड माइलेज RTI के जरिए सामने आया है। 1.5L पेट्रोल इंजन 13.5 kmpl और डीजल इंजन 18.8 kmpl माइलेज देता है। लॉन्च के बाद इस SUV की बुकिंग 1 लाख से ज्यादा हो चुकी है।

3 Min read
Author : Akshansh Kulshreshtha
Published : Mar 24 2026, 07:47 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16
Tata Sierra Mileage: लॉन्च के बाद पहली बार सामने आया असली माइलेज
Image Credit : RushLane

Tata Sierra Mileage: लॉन्च के बाद पहली बार सामने आया असली माइलेज

टाटा मोटर्स की नई SUV टाटा सिएरा लॉन्च के बाद से ही चर्चा में बनी हुई है। शानदार डिजाइन और पुराने नाम की वापसी के कारण इस कार को लोगों ने काफी पसंद किया। लेकिन एक अहम सवाल लगातार बना हुआ था, इसका असली माइलेज कितना है?

अब इस सवाल का जवाब सामने आ गया है। एक RTI के जरिए इस SUV के ARAI सर्टिफाइड माइलेज के आंकड़े सामने आए हैं। इससे पहली बार साफ हुआ है कि टाटा सिएरा के पेट्रोल और डीजल वेरिएंट असल में कितना माइलेज देते हैं।

26
RTI में सामने आया असली माइलेज
Image Credit : Asianet News

RTI में सामने आया असली माइलेज

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर “वाहन वार्ता” नाम के यूजर ने RTI दायर कर टाटा सिएरा के माइलेज से जुड़ी जानकारी हासिल की। ARAI के आंकड़ों के अनुसार, टाटा सिएरा के अलग-अलग इंजन वेरिएंट का माइलेज इस तरह है:

  • 1.5 लीटर TGDi Hyperion पेट्रोल इंजन – लगभग 13.5 kmpl
  • 1.5 लीटर Kryojet डीजल इंजन – करीब 18.8 kmpl

हालांकि 1.5 लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन को अभी तक ARAI से आधिकारिक सर्टिफिकेट नहीं मिला है।

Related Articles

Related image1
Upcoming Electric Car: भारत में जल्द आ रही हैं 4 दमदार इलेक्ट्रिक गाड़ियां-देखें LIST
Related image2
अब AWD SUV खरीदना हुआ आसान! Tata Harrier EV का नया वेरिएंट 2.5 लाख सस्ता-जानें फीचर्स
36
लॉन्च के समय बताया गया था रिकॉर्ड माइलेज
Image Credit : social media

लॉन्च के समय बताया गया था रिकॉर्ड माइलेज

टाटा मोटर्स ने लॉन्च के समय यह जरूर बताया था कि सिएरा के 1.5L Hyperion पेट्रोल इंजन ने 29.9 kmpl का रिकॉर्ड माइलेज हासिल किया है। कंपनी के मुताबिक यह रिकॉर्ड इंदौर के NATRAX टेस्ट ट्रैक पर 12 घंटे की लगातार ड्राइव के दौरान बनाया गया था और इसे इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज भी किया गया था। हालांकि वह एक टेस्ट कंडीशन में हासिल किया गया आंकड़ा था, जबकि ARAI का माइलेज रोजमर्रा की ड्राइविंग के हिसाब से माना जाता है।

46
लॉन्च के बाद जबरदस्त डिमांड
Image Credit : Google

लॉन्च के बाद जबरदस्त डिमांड

माइलेज की आधिकारिक जानकारी सामने न आने के बावजूद टाटा सिएरा को बाजार में शानदार रिस्पॉन्स मिला। इस SUV की डिलीवरी 15 जनवरी 2026 से शुरू हुई और कुछ ही हफ्तों में कंपनी ने 10,000 यूनिट डिलीवर करने का आंकड़ा पार कर लिया।

बुकिंग के आंकड़े भी काफी चौंकाने वाले रहे।

  • पहले 24 घंटे में 70,000 बुकिंग
  • बाद में 1 लाख से ज्यादा बुकिंग

इससे साफ है कि ग्राहकों में इस SUV को लेकर जबरदस्त उत्साह है।

56
प्रोडक्शन बढ़ाने की तैयारी
Image Credit : tata Motors cars

प्रोडक्शन बढ़ाने की तैयारी

बढ़ती मांग को देखते हुए टाटा मोटर्स अब सिएरा का प्रोडक्शन बढ़ाने की योजना बना रही है। फिलहाल इस SUV का निर्माण गुजरात के सानंद प्लांट में किया जा रहा है, जहां टाटा नेक्सॉन भी बनती है। आने वाले महीनों में कंपनी इसका उत्पादन बढ़ाकर करीब 15,000 यूनिट प्रति महीने तक करने की तैयारी कर रही है।

66
जल्द आ सकता है Sierra EV
Image Credit : pr

जल्द आ सकता है Sierra EV

टाटा मोटर्स इस SUV के इलेक्ट्रिक वर्जन पर भी काम कर रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक टाटा सिएरा EV को जून 2026 तक बाजार में उतारा जा सकता है। अगर ऐसा होता है तो ग्राहकों के पास पेट्रोल, डीजल के साथ इलेक्ट्रिक विकल्प भी मौजूद होगा।

नई कार, बाइक, EV लॉन्च, कीमत, माइलेज और फीचर्स की जानकारी अब सरल भाषा में पाएं। ऑटो इंडस्ट्री ट्रेंड्स, टेस्ट ड्राइव रिव्यू और खरीद गाइड्स के लिए Auto News in Hindi सेक्शन पर जाएं। ऑटोमोबाइल दुनिया की हर बड़ी अपडेट — पहले और भरोसे के साथ।

About the Author

AK
Akshansh Kulshreshtha
अक्षांश कुलश्रेष्ठ। पत्रकार के क्षेत्र में 4 साल से ज्यादा का अनुभव। दिसंबर 2024 से एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर ये हाइपर लोकल, ट्रेन्डिंग, पॉलिटिक्स, क्राइम, हेल्थ और यूटिलिटी की खबरों पर काम कर रहे हैं। इन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता और जनसंचार की डिग्री ली हुई है। इनके पास डिजिटल मीडिया मार्केटिंग एक्जीक्यूटिव, सोशल मीडिया मार्केटिंग, ऑनलाइन ब्रांडिंग और कंटेंट प्रमोशन का भी अनुभव है।
ऑटो समाचार
कार समाचार

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Upcoming Electric Car: भारत में जल्द आ रही हैं 4 दमदार इलेक्ट्रिक गाड़ियां-देखें LIST
Recommended image2
अब AWD SUV खरीदना हुआ आसान! Tata Harrier EV का नया वेरिएंट 2.5 लाख सस्ता-जानें फीचर्स
Recommended image3
फुल चार्ज में लंबा सफर! Lexus ES500e के साथ मिलेंगे AC-DC फास्ट चार्जिंग ऑप्शन
Recommended image4
कम बजट में स्टाइलिश SUV! Hyundai Exter 2026 में क्या-क्या हुआ अपडेट?
Recommended image5
लक्जरी और स्पीड का परफेक्ट कॉम्बो! MINI की कीमत सुनकर रह जाएंगे हैरान
Related Stories
Recommended image1
Upcoming Electric Car: भारत में जल्द आ रही हैं 4 दमदार इलेक्ट्रिक गाड़ियां-देखें LIST
Recommended image2
अब AWD SUV खरीदना हुआ आसान! Tata Harrier EV का नया वेरिएंट 2.5 लाख सस्ता-जानें फीचर्स
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved