Maruti Escudo 2025: मारुति सुजुकी अब नए मॉडल के साथ भारत में धमाका करने जा रही है। कंपनी की Maruti Escudo SUV दीवाली 2025 तक लॉन्च हो सकती है। इसमें आपको 27 km की माइलेज मिल सकती है।
KNOW
मारुति सुजुकी कार कंपनी भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में एक नया धमाका जल्द ही करने जा रही है। कंपनी की तरफ से Maruti Escudo SUV को भारत में लॉन्च करने की तैयारी जारी है। Maruri Grand Vitara और Maruti Brezza के बीच यह कार एक बढ़िया मिड रेंज ऑप्शन बनाकर ग्राहकों के लिए आने वाली है। अगर आपको भी एक इसी तरह की कार की तलाश है, तो चलिए लॉन्च से पहले ही इसकी पूरी खासियत के बारे में जानते हैं।
Maruti Escudo इंजन और क्षमता
सबसे पहले बात Maruti Escudo की इंजन पर करते हैं। कई रिपोर्ट्स के जरिए मिली जानकारी के अनुसार, इसमें कई इंजन विकल्प आपको मिल सकते हैं। सबसे पहले 1.5 लीटर का पेट्रोल इंजन मिलेगा, जो 102 bhp पावर और 139 nm टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम हो सकता है। यह 5 स्पीड मैन्युअल और 6 स्पीड ऑटोमेटिक गियरबॉक्स ट्रांसमिशन के साथ आएगा। इसके अलावा CNG वेरिएंट वालों के लिए भी गुड न्यूज है। इस वर्जन में यह कार 86 bhp पावर और 121 nm टॉर्क जेनरेट कर सकता है।
ये भी पढ़ें- 8.6 सेकंड में 0 से 100 की रफ्तार... BMW के अपडेटेड कार ने मचाया धमाल, मर्सिडीज से सीधा मुकाबला
Maruti Escudo माइलेज
Maruti Escudo की अब माइलेज पर हम बात करेंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, माइलेज के मामले से यह Maruti Brezza और Maruti Grand Vitara के जैसे ही हो सकते हैं। यह 17 से 19 kmpl तक माइलेज देने की क्षमता रख सकती है। वहीं, CNG वेरिएंट में इसका माइलेज 26 से 27 km/kg तक हो सकता है। ऐसे में दोनों ऑप्शन कस्टमर्स के लिए बेस्ट हो सकते हैं।
Maruti Escudo सेफ्टी फीचर्स
Maruti Suzuki कार हमेशा से अपने सेफ्टी के लिए जानी जाती है। ऐसा ही कुछ Maruti Escudo में देखने को मिल सकता है। इसमें आपको फ्रंट में डिस्क ब्रेक और रियर में ड्रम ब्रेक का इस्तेमाल किया जा सकता है। वहीं कुछ टॉप वेरिएंट्स में आपको दोनों तरफ डिस्क ब्रेक मिल सकते हैं। इसके अलावा एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम ABS और इलेक्ट्रॉनिक ब्रेकफोर्स डिस्ट्रीब्यूशन EBD भी मिलेगा। इसकी टॉप स्पीड 170 से 180 kmph हो सकती है।
Maruti Escudo लॉन्च डेट और कीमत
अब हम बात Maruti Escudo के लॉन्च डेट के बारे में करते हैं। कई रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह कार साल 2025 दीवाली तक लॉन्च हो सकती है। कंपनी इसे फेस्टिव सीजन में ग्राहकों के लिए पेश करने का प्लान बना रही है। वहीं, इसकी कीमत देखें, तो पेट्रोल वेरिएंट में यह 10 से 11 लाख के बीच मिल सकती है। हाइब्रिड मॉडल के लिए आपको 20 लाख रुपए तक देने पड़ सकते हैं।
ये भी पढ़ें- Middle Class Dream Car: ₹12 लाख में लग्जरी लुक, 32 का माइलेज, जानें कितनी जबरदस्त है Maruti की ये कार