Ganesh Mishra

मैंने MCU से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म किया है। इसके बाद राज एक्सप्रेस, दैनिक भास्कर, और नईदुनिया (दैनिक जागरण समूह) जैसे मीडिया संस्थानों में 12 साल काम करने का अनुभव है। पंडित कुंजीलाल दुबे राष्ट्री संसदीय विद्यापीठ, भोपाल द्वारा आयोजित 'यूथ पार्लियामेंट' में बेस्ट परफॉर्मर का अवॉर्ड हासिल किया।
  • All
  • 497 NEWS
  • 166 PHOTOS
663 Stories by Ganesh Mishra

10 PHOTOS में देखें, जब प्रधानमंत्री नहीं बल्कि एक बेटा बन मां हीराबेन से मिले मोदी

Dec 28 2022, 05:53 PM IST

Hiraben Health: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन (Hiraben) की तबीयत मंगलवार 27 दिसंबर की रात को अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें अहमदाबाद के यूएन मेहता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मां को देखने खुद पीएम मोदी अस्पताल पहुंचे, जहां उन्होंने डॉक्टरों से मां के स्वास्थ्य को लेकर बात की। अस्पताल ने बुधवार दोपहर को हेल्थ बुलेटिन जारी करते हुए बताया कि हीराबा की तबीयत फिलहाल स्थिर है। बता दें कि हीरा बेन इसी साल 18 जून, 2022 को 100 साल की हुई हैं। मां के 100वें जन्मदिन पर खुद पीएम मोदी उनसे मिलने पहुंचे थे। इस दौरान मां-बेटे की कई तस्वीरें भी सामने आई थीं, जिनमें दोनों की बॉन्डिंग देखते ही बनती है। आइए देखते हैं, पीएम मोदी के साथ उनकी मां की कुछ ऐसी ही तस्वीरें। 

अधूरा रह गया 85 साल के रतन टाटा का प्यार, करना चाहते थे शादी पर 1 वाकये ने हमेशा के लिए कर दिया दूर

Dec 28 2022, 12:13 PM IST

Ratan Tata Birthday: टाटा ग्रुप के मशहूर बिजनेसैन रतन टाटा (Ratan Tata) 85 साल के हो गए हैं। उनका जन्म 28 दिसंबर, 1937 को गुजरात के सूरत शहर में हुआ था। कहा जाता है कि टाटा ग्रुप ने सुई से लेकर हवाई जहाज तक बनाया। समूह को इस ऊंचाई तक पहुंचाने में ग्रुप के पूर्व चेयरमैन रतन टाटा का बड़ा योगदान रहा है। रतन टाटा का नाम आज भी दुनिया के सबसे सफल कारोबारियों में गिना जाता है। हालांकि, एक चीज ऐसी भी है जिसका मलाल खुद रतन टाटा को जिंदगीभर रहेगा। बता दें कि रतन टाटा ने शादी नहीं की, लेकिन ऐसा नहीं है कि उन्हें कभी प्यार ही नहीं हुआ।