Dheerendra Gopal

बीएससी (जीव विज्ञान), एमजेएमसी करने के साथ अमर उजाला से करियर की शुरूआत की। पत्रकारिता करियर के 12+ साल अमर उजाला, हिंदुस्तान, राजस्थान पत्रिका और पत्रिका टीवी जैसे कई प्रतिष्ठित मीडिया हाउस में काम किया। अभी एशियानेट न्यूज नेटवर्क के साथ जुड़ा हुआ हूं।
  • All
  • 2429 NEWS
  • 93 PHOTOS
  • 6 VIDEOS
2528 Stories by Dheerendra Gopal

जोशीमठ के विस्थापितों को मिलेगा मनरेगा में काम, हर घर के लिए मुआवजा का ऐलान, जानिए एक परिवार को कितना मिलेगा?

Jan 13 2023, 06:14 PM IST

Joshimath sinking: जोशीमठ लगातार धंस रहा है। इसरो की ताजा तस्वीरों में भी यह सामने आया है। हालांकि, देश की सबसे प्राचीनतम आध्यात्मिक नगरी की दुर्दशा का जिम्मेदार कौन है? यह जवाबदेही अभी तय की जानी बाकी है। उत्तराखंड सरकार की देखरेख में आठ संस्थाएं यह पता लगाने में जुटी हैं कि जोशीमठ के धंसने की वजह क्या है? इस डूब रहे शहर के वहन क्षमता का आंकलन करने के साथ यहां विकास के नाम पर चल रहे प्रोजेक्ट्स का भविष्य भी इन्हीं की रिपोर्ट्स के बाद तय किया जाएगा। उधर, सरकार ने जोशीमठ के विस्थापितों के लिए मनरेगा में काम का प्रबंध कर दिया है। राहत शिविरों में भी लोगों को लगातार पहुंचाया जा रहा है। अभी तक चार हजार लोगों को राहत शिविरों तक पहुंचा जा चुका है।

एयर इंडिया की फ्लाइट में महिला पर पेशाब करने वाला आरोपी शंकर मिश्रा मुकरा, कहा-मैंने नहीं उस महिला ने किया...

Jan 13 2023, 04:53 PM IST

Shankar Mishra bail hearing: एयर इंडिया फ्लाइट में महिला पर पेशाब करने के मामले में आरोपी शंकर मिश्रा ने अब नया दावा किया है। टॉप अमेरिकी फाइनेंस कंपनी के बर्खास्त वाइस-प्रेसिडेंट शंकर मिश्रा ने महिला पर फ्लाइट में पेशाब करने की घटना से इनकार कर दिया है। उसने आरोप लगाया कि महिला ने स्वयं अपने ऊपर पेशाब किया था। उधर, पीड़िता ने आरोपी के लोगों द्वारा धमकी देने का आरोप लगाया गया है। पीड़ित बुजुर्ग महिला ने कहा कि आरोपी के पिता उसे लगातार मैसेज भेजकर धमकी दे रहे और उस मैसेज को डिलीट कर दे रहे हैं। महिला ने कोर्ट से धमकी देने से रोक लगाने की मांग की है।

10 बार सांसद रहे शरद यादव की कहानी: गोल्ड मेडलिस्ट इंजीनियर कैसे जेपी से प्रभावित होकर राजनीति में कूद पड़ा

Jan 13 2023, 01:21 AM IST

Sharad Yadav passes away: देश की राजनीति के दिग्गज राजनेता शरद यादव का निधन हो गया है। दस बार सांसद रहे शरद यादव की गिनती मंडल आंदोलन के प्रमुख नेताओं में होती है। जेपी के चेलों में अगली पंक्ति में शुमार शरद यादव के पास तीन राज्य से सांसद चुने जाने का भी अनोखा रिकॉर्ड है तो सबसे अधिक दलों का राष्ट्रीय अध्यक्ष भी बने रहने का। वह एनडीए के काफी दिनों तक संयोजक भी रहे हैं। समाजवादी आंदोलन की मुखर आवाज गुरुवार को खामोश हो गई। आईए जानते हैं दिग्गज राजनेता शरद यादव के राजनीतिक सफर के बारे में...