Amitabh Budholiya

बीएससी (बायोलॉजी), पोस्ट ग्रेजुएशन हिंदी साहित्य, बीजेएमसी (जर्नलिज्म)। करीब 25 साल का लेखन और पत्रकारिता में अनुभव। एशियानेट हिंदी में जून, 2019 से कार्यरत। दैनिक भास्कर और उसके पहले दैनिक जागरण और अन्य अखबारों में सेवाएं। 5 किताबें प्रकाशित की हैं
  • All
  • 2675 NEWS
  • 394 PHOTOS
  • 8 VIDEOS
3077 Stories by Amitabh Budholiya

असम बाढ़ की 12 शॉकिंग Photos: फिर से सामने आने लगीं जिंदगी को जोखिम में डालने वालीं स्टंट की ऐसी तस्वीरें

Jun 20 2022, 08:47 AM IST

गुवाहाटी, असम. असम में बाढ़ ने हालात( flood situation in Assam) बेहद खराब कर दिए हैं। बाढ़-लैंडस्लाइड(Landslide) से जुड़े हादसों में पिछले कुछ दिनों में तीन बच्चों समेत 9 और लोगों की मौत हो गई। एक ऑफिसियल बुलेटिन के अनुसार, बाढ़ से 31 जिलों में 42 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं।  असम स्टेट डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी (ASDMA) की रिपोर्ट के अनुसार, राज्य के विभिन्न हिस्सों में बाढ़ में 6 लोग डूब गए, जबकि भूस्खलन में तीन की मौत हो गई। इसके साथ ही इस साल आई बाढ़ और भूस्खलन में जान गंवाने वालों की कुल संख्या 71 हो गई है। बारपेटा जिला सबसे अधिक प्रभावित हुआ है। यहां 12.76 लाख से अधिक लोगों पर असर पड़ा है। दरांग में लगभग 3.94 लाख लोग प्रभावित हैं और नगांव में 3.64 लाख से अधिक लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। इस बीच मौसम विभाग ने 20 जून के लिए 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया है, जबकि मंगलवार से गुरुवार के लिए 'येलो अलर्ट' जारी किया गया है। यानी असम में फिर भारी और मध्यम बारिश की अलर्ट है। हालांकि साथ ही यह भी कहा है कि उसके बाद बारिश में कमी आएगी। ASDMA ने कहा कि इस समय 5,137 गांव पानी में डूबे हुए हैं और 1,07,370.43 हेक्टेयर फसल क्षेत्र को नुकसान पहुंचा है। अधिकारी 27 जिलों में 1,147 राहत शिविर(relief camp) और वितरण केंद्र( distribution centres) चला रहे हैं, जहां 29,722 बच्चों सहित 1,86,424 लोग शरण ले रहे हैं।  बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों से 8,760 लोगों को बचाया गया है। इस बीच प्रशासन बार-बार अलर्ट कर रहा है कि जब बाढ़ को पार करने का जोखिम न उठाएं। आगे देखें कुछ तस्वीरें...