Tue, 08 Jul, 2025 IST
hindi
MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaMarathimynation
Follow us on
  • whatsapp
  • YT video
  • Facebook
  • insta
  • Twitter
Download App
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • ज्योतिष
  • Home
  • National News
  • Bharat Jodo Yatra: पूजा भट्ट के बाद Ragini MMS फेम रिया सेन चली पैदल, कांग्रेस बोली-सड़कें क्रांति देख रहीं

Bharat Jodo Yatra: पूजा भट्ट के बाद Ragini MMS फेम रिया सेन चली पैदल, कांग्रेस बोली-सड़कें क्रांति देख रहीं

अकोला(Akola). अभिनेत्री रिया सेन गुरुवार(17 नवंबर) को यहां महाराष्ट्र के अकोला जिले में भारत जोड़ो यात्रा(Bharat Jodo Yatra) में शामिल हुईं।  इस महीने की शुरुआत में, अभिनेता-फिल्म निर्माता पूजा भट्ट भी हैदराबाद में यात्रा में शामिल हुई थीं। कांग्रेस के आधिकारिक twitter हैंडल ने गांधी के साथ सेन की तस्वीरों की एक सीरिज शेयर की। यात्रा का 71वां दिन है। कांग्रेस ने tweet किया-"अभिनेत्री रिया सेन #भारतजोड़ोयात्रा में शामिल हुईं। अब सड़कें क्रांति देख रही हैं।" आगे देखिए कुछ तस्वीरें...

2 Min read
Amitabh Budholiya
Published : Nov 17 2022, 01:45 PM IST | Updated : Nov 17 2022, 01:46 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
110

'झंकार बीट्स' और 'रागिनी एमएमएस' जैसी फिल्मों के लिए मशहूर रिया सेन ने भी यात्रा पर अपने विचार शेयर करने के लिए ट्विटर का सहारा लिया। 41 वर्षीय रिया सेन ने लिखा-"न केवल फिल्म उद्योग से बल्कि एक गर्वित नागरिक के रूप में भी इस मंच का हिस्सा बनकर खुश हूं!" 

210

रिया सेन ने tweet किया-"एक पहल का हिस्सा बनने के लिए आभारी हूं, जो इस देश के लोगों को एक साथ लाने पर केंद्रित है! @RahulGandhi एकता के एक शो में इस साहसिक पहल को बढ़ावा देने के लिए धन्यवाद। 

310

इससे  पहले रिया सेन ने Bharat JodoYatra को शो ऑफ यूनिटी बताया था। भारत जोड़ो यात्रा से सेलिब्रिटी के जुड़ने से लोगों की भीड़ पहुंच रही है।

410

भारत जोड़ो यात्रा, कांग्रेस की जन संपर्क पहल, 7 सितंबर को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू हुई। इसने 7 नवंबर को नांदेड़ जिले में महाराष्ट्र में प्रवेश किया।

510

गुरुवार को जिनिंग प्रेसिंग फैक्ट्री में रात्रि विश्राम के बाद यात्रा सुबह 6 बजे पातुर से शुरू हुई। यह शुक्रवार सुबह बुलढाणा जिले के शेगांव पहुंचेगी।

610

भारत जोड़ो यात्रा के दौरान ऐसे मंजर भी दिखाई दे रहे हैं। कांग्रेस ने ट्वीट किया-हम विभाजनकारी ताकतों को अपने भविष्य पर काला साया नहीं पड़ने देंगे।

710

नांदेड़ के अलावा, इसने अब तक राज्य के हिंगोली और वाशिम जिलों को कवर किया है। पैदल मार्च 20 नवंबर को मध्य प्रदेश जाने से पहले महाराष्ट्र के अकोला और बुलढाणा जिलों से होकर गुजरेगा। 

810

राज्य में अपने प्रवास के दौरान राहुल गांधी पार्टी को पुनर्जीवित करने के उद्देश्य से क्रॉस-कंट्री मार्च के हिस्से के रूप में 18 नवंबर को बुलढाणा जिले के शेगांव में सभा लेंगे। इससे पहले 10 नवंबर को नांदेड़ में रैली संबोधित की थी।
 

910

भारत जोड़ो यात्रा 150 दिनों की अवधि में 12 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों को कवर करेगी। यह तमिलनाडु में कन्याकुमारी से जम्मू और कश्मीर तक 3,570 किमी की दूरी तय करेगी। इसमें 22 बड़े शहरों में मेगा रैलियां होंगी।

यह भी पढ़ें-Bharat Jodo Yatra:राहुल गांधी के साथ 'सड़क' पर दिखीं फिल्मेमकर पूजा भट्ट, twitter पर पकड़ा ट्रेंड-'पाप वाली?'

1010

भारत जोड़ो यात्रा लगभग 150 दिनों के दौरान 3,570 किमी की दूरी तय करने के बाद जम्मू और कश्मीर में समाप्त होने से पहले 12 राज्यों से होकर गुजरेगी।

यह भी पढ़ें-Bharat Jodo Yatra: महाराष्ट्र में 'ठाकरे' के साथ कदमताल करते दिखे राहुल गांधी, देखिए 12 यूनिक तस्वीरें
 

Amitabh Budholiya
About the Author
Amitabh Budholiya
बीएससी (बायोलॉजी), पोस्ट ग्रेजुएशन हिंदी साहित्य, बीजेएमसी (जर्नलिज्म)। करीब 25 साल का लेखन और पत्रकारिता में अनुभव। एशियानेट हिंदी में जून, 2019 से कार्यरत। दैनिक भास्कर और उसके पहले दैनिक जागरण और अन्य अखबारों में सेवाएं। 5 किताबें प्रकाशित की हैं Read More...
नरेंद्र मोदी
राहुल गांधी
 
Recommended Stories
Top Stories
Asianet
Follow us on
  • whatsapp
  • YT video
  • Facebook
  • insta
  • Twitter
  • Andriod_icon
  • IOS_icon
  • About Us
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved