Amitabh Budholiya

बीएससी (बायोलॉजी), पोस्ट ग्रेजुएशन हिंदी साहित्य, बीजेएमसी (जर्नलिज्म)। करीब 25 साल का लेखन और पत्रकारिता में अनुभव। एशियानेट हिंदी में जून, 2019 से कार्यरत। दैनिक भास्कर और उसके पहले दैनिक जागरण और अन्य अखबारों में सेवाएं। 5 किताबें प्रकाशित की हैं
  • All
  • 2675 NEWS
  • 394 PHOTOS
  • 8 VIDEOS
3077 Stories by Amitabh Budholiya

International yoga day: पीएम मोदी ने मैसूर में योग करके दुनिया को दिया हेल्थ इज वेल्थ का मैसेज

Jun 21 2022, 09:42 AM IST

मैसूर, कर्नाटक.  21 जून को इंटरनेशनल योग दिवस(international yoga day 2022) पर देश-दुनिया में लाखों लोगों ने योग किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी(Prime Minister Narendra Modi) 8वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सुबह  मैसूर पैलेस मैदान में सामूहिक योग प्रदर्शन में शामिल हुए। इस प्रोग्राम में हजारों लोग शामिल हुए। आजादी के अमृत महोत्सव को 8वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के समारोह के साथ जोड़कर मैसूर में प्रधानमंत्री द्वारा योग प्रदर्शन के साथ-साथ 75 केंद्रीय मंत्रियों के नेतृत्व में देश भर में 75 प्रतिष्ठित स्थानों पर सामूहिक योग प्रदर्शन किया गया। योग के जरिये भारत ने दुनिया भर को स्वास्थ्य ही धन है(health is wealth) का संदेश दिया।  बता दें कि PM मोदी 20 और 21 जून को कर्नाटक दौरे पर रहे। देखिए कुछ तस्वीरें...

Floods in Assam: 32 जिलों में 47 लाख लोगों का सबकुछ डूबा, 5400 से अधिक गांव बर्बाद, देखें कुछ तस्वीरें

Jun 21 2022, 09:03 AM IST

गुवाहाटी. असम में बाढ़(Assam floods) की स्थिति गंभीर बनी हुई है। इस समय सभी प्रमुख नदियां उफान पर हैं। बाढ़ से राज्य में 47 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। 20 जून को 11 और लोगों की जान गई है। पूर्वोत्तर राज्य असम पिछले एक सप्ताह से विनाशकारी बाढ़ की चपेट में है, जिससे 36 में से 32 जिलों में 47,72,140 लोग प्रभावित हुए हैं। असम स्टेट डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी (ASDMA) द्वारा जारी बुलेटिन के मुताबिक, इस साल असम में आई बाढ़ और भूस्खलन(floods and landslides in Assam) में मरने वालों की संख्या बढ़कर 82 हो गई है। इस बीच केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा से फोन पर हालात की जानकारी ली। अमित शाह ने असम में बाढ़ की स्थिति के बारे में पूछताछ करने के लिए सोमवार को सुबह से दो बार फोन किया। उन्होंने बताया कि प्राकृतिक आपदा से हुए नुकसान का आकलन करने के लिए गृह मंत्रालय जल्द ही अधिकारियों की एक टीम भेजेगा। सरमा ने ट्वीट करके यह जानकारी दी। शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा को फोन कर स्थिति का जायजा लिया था और उन्हें केंद्र की ओर से हर संभव मदद का आश्वासन दिया था। मौसम विभाग ने आजकल में फिर असम के पश्चिमी हिस्सों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। देखें कुछ तस्वीरें...

राष्ट्रपति चुनाव से पहले शिवसेना में गदर और इधर, TMC छोड़ना क्यों छोड़ना चाहते हैं यशवंत सिन्हा?

Jun 21 2022, 07:32 AM IST

राष्ट्रपति चुनाव(President Election 2022) को लेकर लंबे समय से चली आ रही कश्मकश के बीच महाराष्ट्र की राजनीति में बड़ा भूचाल आ गया है। MLC चुनाव में क्रॉस वोटिंग के बाद शिवसेना के एक मंत्री सहित 30 विधायक गायब हो गए हैं। उनके सूरत में होने की खबर है। राष्ट्रपति चुनाव को लेकर चली आ रही कश्मकश में आज(21 जून) का दिन खास होगा। राष्ट्रपति चुनाव के लिए उम्मीदवार का चयन करने भाजपा संसदीय बोर्ड ने बैठक बुलाई है। वहीं  विपक्षी दल भी इकट्ठा हो रहे हैं। बता दें कि राष्ट्रपति का चुनाव 18 जुलाई को होना है, जबकि रिजल्ट 21 जुलाई का आएगा।