Amitabh Budholiya

बीएससी (बायोलॉजी), पोस्ट ग्रेजुएशन हिंदी साहित्य, बीजेएमसी (जर्नलिज्म)। करीब 25 साल का लेखन और पत्रकारिता में अनुभव। एशियानेट हिंदी में जून, 2019 से कार्यरत। दैनिक भास्कर और उसके पहले दैनिक जागरण और अन्य अखबारों में सेवाएं। 5 किताबें प्रकाशित की हैं
  • All
  • 2675 NEWS
  • 394 PHOTOS
  • 8 VIDEOS
3077 Stories by Amitabh Budholiya

Sri Lanka Crisis: 2019 में छिड़े गृहयुद्ध के बाद सबसे बुरे हालात, हर चीज महंगी, वो भी मिल जाए तो किस्मत समझो

Jul 12 2022, 08:11 AM IST

वर्ल्ड न्यूज. 2009 में गृहयुद्ध समाप्त होने के बाद से श्रीलंका अपने आधुनिक इतिहास में सबसे गंभीर दौर से गुजर रहा है। हालत यह है कि सरकार के पास पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस जैसी जरूरी चीजें खरीदने के लिए पैसे नहीं बचे हैं। जो थोड़ा-बहुत सामान बचा है, वो इतना महंगा है कि खरीदने में पसीने छूट रहे हैं। स्कूल-कॉलेज बंद हैं। क्लासेस ऑनलाइन चलानी पड़ रही हैं। जो जरूरी नहीं, उन क्षेत्रों के कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम करने को कहा गया है। 22 मिलियन की आबादी वाले श्रीलंका पर इस समय 50 बिलियन डॉलर से अधिक का कर्ज है। इसमें से उसे 2027 तक 28 अरब डॉलर का भुगतान करना होगा। पढ़िए कुछ अन्य जानकारियां और देखिए फोटोज...
 

अमरनाथ यात्रा: दिल दहलाने वाले हादसे में भी सेना का साहस देखने लायक, जान हथेली पर लेकर ड्यूटी पर डटे हैं

Jul 11 2022, 02:46 PM IST

जम्मू. अमरनाथ की पवित्र गुफा के पास 8 जुलाई को बादल फटने(cloudburst near the holy cave shrine of Amarnath) से आई बाढ़ में अब भी 40 लोग लापता बताए जाते हैं। इस हादसे में प्रशासन ने 16 लोगों की मौत की पुष्टि की है। इस प्राकृतिक आपदा के चलते अमरनाथ यात्रा को रोक दिया गया था, जिसे 11 जुलाई को फिर से शुरू कर दिया। जम्मू की डिप्टी कमिश्नर अवनी लवासा ने बताया कि 11 जुलाई से सभी रजिस्टर्ड यात्रियों को भगवती नगर बेस कैम्प पहुंचने को कहा गया था। दक्षिण कश्मीर हिमालय में स्थित 3,880 मीटर ऊंचे गुफा मंदिर के बेस कैम्पों के लिए 4,000 से अधिक तीर्थयात्रियों का एक और जत्था रवाना होने से पहले मौसम खराब हो गया था, जिससे यात्रा रोकनी पड़ी थी। एक दिन के लिए स्थगित रहने के बाद सोमवार को अमरनाथ यात्रा फिर से शुरू हो गई। इस दौरान नेशनल डिजास्टर रिस्पांस फोर्स(NDRF) और आर्मी के अलावा अन्य रेस्क्यू टीम लगातार मलबे और पहाड़ियों के नीचे लापता लोगों की तलाश कर रही है। सेना बीमार लोगों की मदद कर रही है, यात्रियों के लिए भोजन-पानी का प्रबंध भी कर रही है। देखिए कुछ तस्वीरें और पढ़िए बाकी डिटेल्स...