Amitabh Budholiya

बीएससी (बायोलॉजी), पोस्ट ग्रेजुएशन हिंदी साहित्य, बीजेएमसी (जर्नलिज्म)। करीब 25 साल का लेखन और पत्रकारिता में अनुभव। एशियानेट हिंदी में जून, 2019 से कार्यरत। दैनिक भास्कर और उसके पहले दैनिक जागरण और अन्य अखबारों में सेवाएं। 5 किताबें प्रकाशित की हैं
  • All
  • 2675 NEWS
  • 394 PHOTOS
  • 8 VIDEOS
3077 Stories by Amitabh Budholiya

आंखों देखी मौतें: भाजपा MLA ने सुनाई खौफनाक कहानी-मैं टट्टू से उतर रहा था, तब पहाड़ियों के नीचे बादल फटते देखा

Jul 09 2022, 11:00 AM IST

जम्मू-कश्मीर.दक्षिण कश्मीर में अमरनाथ की पवित्र गुफा के पास बादल फटने(cloudburst near the holy cave shrine of Amarnath) से आई बाढ़ ने कई श्रद्धालुओं की जान ले ली। तेलंगाना के BJP विधायक टी राजा सिंह(Telangana BJP MLA T Raja Singh) और उनकी फैमिली इस हादसे में बाल-बाल बच गई। एक हेलिकॉप्टर से अमरनाथ पहुंचे राजा सिंह और उनके परिवार के सदस्यों ने मौसम बिगड़ने से पहले पहाड़ियों से उतरने के लिए टट्टू का इस्तेमाल करने का फैसला किया था। हादसे में बाल-बाल बचे तेलंगाना के BJP विधायक टी राजा सिंह(Telangana BJP MLA T Raja Singh)  ने कहा-"हमने देखा कि मौसम अचानक खराब हो गया। ऐसे हालात में हेलिकॉप्टर सेवा भी कैंसल कर दी जाएगी। इसलिए हमने टट्टू का उपयोग करके पहाड़ियों पर उतरने का फैसला किया। मैंने पहाड़ियों से लगभग एक किलोमीटर नीचे बादल फटते हुए देखा। कई टेंट बाढ़ में बह गए। राजा को स्पेशल सिक्योरिटी मिली हुई है, इसलिए सेना ने उन्हें फैमिली सहित श्रीनगर पहुंचाया। आगे पढ़िए उन्हीं की जुबानी...

अमरनाथ यात्रा बेस कैम्प के बाद डोडा में फटे बादल,पहाड़ों से बरसी मौत, सड़कें बह गईं, shocking pictures

Jul 09 2022, 09:17 AM IST

जम्मू.दक्षिण कश्मीर में अमरनाथ की पवित्र गुफा के पास बादल फटने(cloudburst near the holy cave shrine of Amarnath) से आई बाढ़ के बाद अब डोडा में यही मंजर दिखाई दिया है। डोडा जिले के ठाठरी में शनिवार तड़के बादल फटने से तबाही मच गई। हालांकि इसमें कोई मौत की खबर नहीं है। बता दें कि मौसम विभाग ने अमरनाथ गुफा मंदिर के आसपास पहाड़ों पर फिर भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। यहां शुक्रवार को बाढ़ से तंबू और कम्यूनिटी किचन में कीचड़ और चट्टानें गिर गई थीं। नेशनल डिजास्टर रिस्पांस फोर्स(NDRF) के डीजी अतुल करवाल ने बताया कि उनकी एक टीम प्रभावित इलाके में मौजूद है। आसपास के बरारी मार्ग और पंचतरणी स्थानों से दो और पहुंची हैं। देखें कुछ शॉकिंग फोटोज...
 

जापान में बंदूक नहीं, छुरा है सबसे बड़ा हथियार, पुलिस भी पिस्टल नाम के लिए रखती है, जानिए 47 साल पहले की घटना

Jul 09 2022, 08:11 AM IST

टोक्यो. जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे(former Japanese Prime Minister Abe Shinzo) के शुक्रवार(8 जुलाई) को दिनदहाड़े हुए मर्डर ने सारी दुनिया को चौंका दिया है। लेकिन इस घटना ने जापान के सामने एक बड़ी टेंशन खड़ी कर दी दी है। दरअसल, जापान में गन लाइसेंस आसानी से नहीं बनता। यहां इसके लिए कड़े कानून ( Japan ultra-tight gun regulations) हैं। यहां ज्यादातर हमले छुरे से होते हैं। जापान पुलिस के अनुसार, 125 मिलियन की आबादी के वाले देश में पिछले साल में बंदूक से संबंधित केवल 10 क्राइम रिकॉर्ड किए गए थे। इनमे एक की मौत हुई थी और चार घायल हुए थे। इनमें से 8 मामले गैंग से जुड़े थे। लेकिन आबे की हत्या ने देश को सोचने पर विवश कर दिया है। बता दें कि शिंजो पर यह हमला सुबह लगभग 11: 30 बजे हुआ। आबे पश्चिमी जापान के नारा शहर में स्टंप स्पीच(stump speech-इलेक्शन या री-इलेक्शन के दौरान पब्लिक मीटिंग) करने गए थे। देखिए कुछ तस्वीरें और पढ़िए हैरान करने वाले फैक्ट्स...