amal chowdhury

  • All
  • 1 PHOTOS
  • 551 VIDEOS
552 Stories by amal chowdhury
Asianet Image03:08

पायल घोष पर ऋचा चड्ढा ने किया 1.1 करोड़ रुपये का मानहानि केस

Oct 06 2020, 09:12 PM IST

बॉलीवुड निर्देशक अनुराग कश्यप पर यौन शोषण का आरोप लगाने वाली अभिनेत्री पायल घोष अब खुद ही फंस गई हैं। दरअसल, अभिनेत्री ऋचा चड्ढा ने पायल घोष पर 1.1 करोड़ रुपये का मानहानि केस दर्ज किया है। वहीं, बॉम्बे हाईकोर्ट ने इस मामले में अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है और सुनवाई की तारीख सात अक्तूबर तय की है। कोर्ट की तरफ से ऐसा उत्तरदाताओं को नोटिस नहीं दिए जाने को लेकर किया गया है। दरअसल, अनुराग कश्यप के ऊपर यौन शोषण का आरोप लगाने वालीं अभिनेत्री पायल घोष ने एक बयान में कहा कि अनुराग ने उनसे कहा था कि ऋचा चड्ढा, हुमा कुरैशी और माही गिल समेत कई अभिनेत्रियां उनके साथ सहज हैं। पायल के इस बयान पर ऋचा ने उनके खिलाफ मानहानि का केस दर्ज किया है।

Asianet Image03:33

खतरनाक वायरस हेपेटाइटिस सी की खोज के लिए मिलेगा इस साल नोबेल

Oct 06 2020, 12:24 PM IST

साल 2020 में चिकित्सा के क्षेत्र में प्रतिष्ठित नोबेल पुरस्कार विजेता का एलान हो गया है। इस साल यह पुरस्कार हेपेटाइटिस सी वायरस की खोज करने वाले हार्वी जे ऑल्टर, माइकल ह्यूटन और चार्ल्स एम राइस को दिया जाएगा। नोबेल विश्व का सर्वोच्च पुरस्कार है जो  चिकित्सा के अलावा शांति, साहित्य, भौतिकी, रसायन और अर्थशास्त्र के क्षेत्र में दिया जाता है। ऑल्टर ने ट्रांसफ्यूजन संबंधी हेपेटाइटिस का अध्ययन किया, जिससे पता चला कि क्रॉनिक हेपेटाइटिस का एक सामान्य कारण एक अज्ञात वायरस था। ह्यूटन ने हेपेटाइटिस सी वायरस के जीनोम को अलग करने के लिए एक नई तकनीक का इस्तेमाल किया। राइस ने सिद्ध किया कि हेपेटाइटिस सी वायरस अकेले हेपेटाइटिस का कारण बन सकता है। 

Asianet Image03:51

इन देशों के पास है सबसे ज्यादा सोना, जानिए इस लिस्ट में भारत का स्थान

Oct 05 2020, 07:18 PM IST

दुनिया का लगभग हर देश ज्यादा से ज्याद सोने का भंडारण करना चाहता है। वहीं, जहां पूरे विश्व में कोरोना का संकट फैला हुआ है ऐसे में दुनियाभर के केंद्रीय बैंक चाह रहे हैं कि उनके पास इस धातु का ज्यादा से ज्यादा रिजर्व रहे। सोना खरीदने का यह ट्रेंड पूरे साल के दौरान देखने को मिल रहा है। केंद्रीय बैंकों के रिजर्व मैनेजमेंट में सोना अहम भूमिका निभाता है। हर देश अपने पास स्वर्ण भंडार यानी गोल्ड रिजर्व रखता है। यह गोल्ड भंडार उस देश के केंद्रीय बैंक के पास होता है। केंद्रीय बैंक यह गोल्ड रिजर्व किसी भी संकट के समय में देश की वित्तीय सुरक्षा के लिए इस्तेमाल करते हैं। 

Asianet Image03:14

शिवसेना के फिर बिगड़े बोल, सुशांत को बताया चरित्रहीन

Oct 05 2020, 04:04 PM IST

सुशांत सिंह राजपूत केस की जांच सीबीआई कर रही है। अभी तक इस मामले में जांच एजेंसी किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है लेकिन राजनीतिक बयानबाजी रुकने का नाम नहीं ले रही है। एक दिन पहले ही कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने बीजेपी पर आरोप लगाया था कि वह सुशांत केस में प्रोपेगेंडा कर रही है और शिव सेना के मुखपत्र सामना ने अपने एक लेख में सुशांत को 'चरित्रहीन' तक बता दिया है। शिव सेना के मुख पत्र सामना के संपादकीय में सुशांत सिंह राजपूत केस में एम्स के फरेंसिक पैनल की रिपोर्ट का जिक्र करते हुए लिखा गया, 'सुशांत विफलता और निराशा से ग्रस्त था। 

Asianet Image03:14

बहुत ही आलीशाल अस्पताल में हो रहा है डोनाल्ड ट्रंप का इलाज, देखिए तस्वीरें

Oct 05 2020, 01:17 PM IST

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद उन्हें इलाज के लिए वॉशिंगटन के पास वाल्टर रीड राष्ट्रीय चिकित्सा केंद्र में भर्ती कराया गया है। यहां पर ट्रंप के इलाज के लिए सात हजार के करीब स्टाफ सदस्य और देश के कुछ शीर्ष डॉक्टर हैं। ट्रंप अस्पताल के एक हिस्से में बने 'प्रेसिडेंशियल सूट' में रह रहे हैं, जो अस्पताल के 88 बिल्डिंगों में से एक का भव्य हिस्सा है। ट्रंप का जिस वार्ड में इलाज चल रहा है, उसे वार्ड 71 के नाम से जाना जाता है। व्हाइट हाउस ने कहा कि ट्रंप कुछ दिनों के प्रवास के दौरान प्रेसिडेंशियल सूट से काम करेंगे। 

Asianet Image03:20

2012 में हुआ था कुछ ऐसा कि टूटने लगी थी अटल टनल को पूरा करने की हिम्मत

Oct 02 2020, 06:07 PM IST

अटल टनल के निर्माण में आस्ट्रिया की स्ट्राबेग एफकान कंपनी के संयुक्त प्रबंधक सुनील त्यागी  का 10 साल का अतुल्य योगदान है। त्यागी के नेतृत्व में ही स्ट्रॉबेग एफकॉन कंपनी ने अक्टूबर 2010 में अटल टनल निर्माण को लेकर पहला ब्लास्ट किया था। त्यागी एक ऐसे अधिकारी हैं जिन पर टनल को पूरा करने की जिम्मेवारी थी। अटल टनल निर्माण में बहुत सी बाधाएं भी आईं। सेरी नाले के कारण  बीआरओ सहित स्ट्रॉबेग एफकॉन कंपनी को 2012 से 2016 तक कई दिक्कतों का भी सामना करना पड़ा। सुनील त्यागी ने अक्टूबर 2010 से लेकर आज तक अटल टनल निर्माण के अनुभव साझा किए हैं।

Asianet Image03:41

बर्फ की चादर में देशसेवा कर रहे सैनिकों के कुछ यूं काम आएगा अटल टनल

Oct 02 2020, 05:16 PM IST

10 हज़ार फीट के अल्टिट्यूड पर किसी हाईवे पर बनी दुनिया की सबसे लंबी सुरंग है अटल टनल. मनाली के पास रोहतांग के क्षेत्र में अटल सुरंग बनकर तैयार है, जिसका उद्घाटन 3 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करने वालो हैं. पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर इस सुरंग का निर्माण असल में मई 2020 तक होना था, लेकिन कोरोना वायरस महामारी और फिर लॉकडाउन के कारण देर हुई. उत्तर भारत के कठिन पहाड़ी इलाके में बनी इस सुरंग के निर्माण की शुरूआत का सिलसिला काफी पुराना भी है और अहम भी. इस सुरंग के निर्माण से भारत को रणनीतिक तौर पर बढ़त मिलती है, तो हिमाचल प्रदेश के लिहाज़ से भी यह अहम है. 

Asianet Image03:11

पाकिस्तान में हिंदू दुष्कर्म पीड़िता ने की आत्महत्या, आरोपी कर रहे थे ब्लैकमेल

Oct 02 2020, 01:28 PM IST

पाकिस्तान में एक 17 साल की हिंदू लड़की ने एक वर्ष पूर्व हुए दुष्कर्म के मामले में बुधवार को खुदकुशी कर ली। थारपारकर जिले में रहने वाली इस हिंदू लड़की को जमानत पर रिहा दुष्कर्मी पिछले पिछले कुछ दिनों से लगातार ब्लैकमेल कर रहे थे। इसी के चलते उसने चेलहर शहर के पास गांव डालन-जो-तर इलाके के कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली। डॉन न्यूज ने बताया कि युवती के साथ पिछले साल हुए दुष्कर्म में तीन लोग शामिल थे। परिजनों ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने न सिर्फ उनकी बच्ची से दुष्कर्म किया बल्कि उसकी वीडियो भी बनाई जिसे लेकर वे पीड़िता को ब्लैकमेल कर रहे थे। वहां के मानवाधिकार कार्यकर्ताओं ने मामले की कड़ी निंदा की है।

Asianet Image03:14

ऐसा क्या खतरा है यहां कि 100 साल से नहीं गया कोई इंसान?

Oct 01 2020, 07:24 PM IST

दुनिया में ऐसी कई जगहें हैं, जो वीरान हैं, लेकिन रहस्यमय लगती हैं। वैसे तो ऐसी जगहों पर ज्यादातर लोग नहीं जाते, क्योंकि वहां से जुड़ी कई डरावनी कहानियां प्रचलित होती हैं। आज हम आपको एक ऐसी ही जगह के बारे में बताने जा रहे हैं, जो बिल्कुल वीरान है। वहां कोई भी आता-जाता नहीं है। दरअसल, 100 साल पहले इस जगह लोग रहा करते थे, लेकिन बाद में घटी एक घटना की वजह से अब वहां कोई भी नहीं जाता। यहां तक कि उस जगह पर जानवरों के भी जाने पर पाबंदी है। यह जगह फ्रांस के उत्तर-पूर्वी इलाके में स्थित है। यहां लोगों के नहीं आने के पीछे एक खतरनाक कहानी है, जो हैरान कर देती है। 

Top Stories