• All
  • 1 PHOTOS
  • 551 VIDEOS
552 Stories by amal chowdhury
03:37

पटना की इन 5 सीटों पर होने वाला है दिलचस्प मुकाबला

Oct 27 2020, 12:47 PM IST

बिहार विधानसभा चुनाव में पहले चरण की 71 सीट पर चुनाव प्रचार का शोर सोमवार को शाम पांच बजे थम गया। ऐसे में पहले चरण की पांच सीटें राजधानी पटना जिले की भी हैं, जिनमें मोकामा, बाढ़, मसौढ़ी, पालीगंज और बिक्रम सीट शामिल हैं, जहां 28 अक्टूबर को मतदान है। एनडीए और महागठबंधन दोनों ने राजधानी पटना में जीत का परचम फहराने के लिए अपनी ताकत झोंक दी है। राजधानी पटना जिले में कुल 14 विधानसभा सीटें आती हैं, जिनमें से मोकामा, बाढ़, मसौढ़ी, पालीगंज और बिक्रम सीट पर पहले चरण में और बाकी सीटों पर दूसरे दौर में चुनाव हैं। इस बार के बदले हुए सियासी समीकरण में पटना के इन पांचों सीटों पर मुकाबला काफी दिलचस्प है।

04:28

ईस्ट ऑर वेस्ट, धोनी इज दी बेस्ट

Oct 25 2020, 01:14 PM IST

कोरोनावायरस के चलते आईपीएल 2020 पर शुरुआत में काफी संशय के बादल मंडरा रहे थे लेकिन आखिरकार बीसीसीआई ने इसे दुबई में करवाने का फैसला किया। और हर बार की तरह इस बार भी ऐसा लगा था कि चेन्नई एक मजबूत टीम की तरह उभरेगी, लेकिन टूर्नामेंट के शुरू होते ही सुरेश रैना के कथित होटल विवाद के चलते उनका प्रतियोगिता को छोड़ जाना टीम के मालिक तक को पसंद नहीं आया। इसके बाद जब टूर्नामेंट शुरू हुआ तो टीम भी कुछ खास परफॉर्म नहीं कर पाई और धोनी भी फॉर्म में नहीं दिखे। बस फिर क्या था हमारे देश के जितने भी सस्ते एक्सपर्ट हैं लग गए धोनी को ट्रोल करने। तो हमने लगाई उन ट्रोलर्स की क्लास, आईए देखते हैं कैसे

03:36

जिस महिषासुर का मां दुर्गा ने किया वध, उसकी यहां होती है पूजा

Oct 21 2020, 06:46 PM IST

जैसे ही नवरात्र शुरू होते हैं हम उस नौ दिन मां दुर्गा के अलग अलग रूपों की उपासना में लग जाते हैं। हर वो कोशिश करते हैं कि हम उन्हें प्रसन्न कर सकें। इस दौरान उनसे जुड़ी अलग अलग कहानियां सुनने को मिलती हैं जो हमें अचंभित करती हैं और हैरान भी। तो आज मां दुर्गा से जुड़ी एक ऐसी ही कहानी है जो हम आपको बताने जा रहे हैं। आज हम एक व‍िशेष पर्वत की बात कर रहे हैं ज‍िसका संबंध असुर महिष्‍सासुर से है। मान्‍यता है क‍ि इसी जगह पर मां भवानी ने उस असुर का वध क‍िया था। लेक‍िन आपको जानकर हैरानी होगी क‍ि यहां पर उस असुर के कटे हुए स‍िर की उपासना भी होती है।