amal chowdhury

  • All
  • 1 PHOTOS
  • 551 VIDEOS
552 Stories by amal chowdhury
Asianet Image03:19

भारी बारिश ने तेलंगाना में मचाया हाहाकार

Oct 14 2020, 02:26 PM IST

भारत के दक्षिणी राज्य तेलंगाना में भारी बारिश और भूस्खलन ने जनजीवन अस्त व्यस्त कर दिया है। भारी बारिश के चलते राज्य के कई इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति बन गई है। तेलंगाना में पिछले दो दिनों से लगातार बारिश हो रही है। राज्य के निचले इलाकों में जलजमाव हुआ है और सड़कें धंस गई हैं। उस्मानिया विश्वविद्यालय ने बारिश के चलते परीक्षाओं को स्थगित कर दिया है। मौसम विभाग ने राज्य के तटीय इलाकों में गरज के साथ भारी बारिश और तूफान की चेतावनी जारी है। वहीं, कई जगह बारिश के चलते दुर्घटनाएं भी हुई हैं। भारी बारिश के चलते अब तक 11 लोगों की मौत हो चुकी है।

Asianet Image03:29

खून से सने कपड़े कपड़े क्यों पहन रही हैं जापानी लड़कियां?

Oct 13 2020, 04:10 PM IST

परंपरागत सोच वाले देश जापान में इन दिनों एक अजबोगरीब फैशन ट्रेंड कर रहा है। यहां की सड़कों पर युवतियां खून के धब्बों से सने कपड़े, आंखों के नीचे काले घेरे और गले में खूनभरी सीरींज में दिखने लगी हैं। इतना ही नहीं इनके कपड़ों पर लिखा होता है कि मैं मरना चाहती हूं। जापान में ट्रेंड कर रहे इस फैशन को यामी कवई कहा जा रहा है। ये फैशन डिप्रेशन और खुदकुशी से जुड़ा हुआ है। यामी कवई दो जापानी शब्दों से मिलकर बना है। यामी का मतलब बीमार और कवई का मतलब क्यूट होता है। जापान की गलियों में बहुत सारी लड़कियां इस तरह के तैयार दिखती हैं। 

Asianet Image03:28

कौन हैं खुशबू सुंदर जिन्होंने कांग्रेस का दामन छोड़ थामा भाजपा का हाथ

Oct 12 2020, 06:27 PM IST

कांग्रेस पार्टी ने सोमवार को खुशबू सुंदर को तत्काल प्रभाव से राष्ट्रीय प्रवक्ता पद से हटा दिया। अब वे भाजपा में शामिल हो गई हैं। सुंदर को दक्षिण भारत में कांग्रेस पार्टी के चर्चित चेहरों के रूप में देखा जाता था। ऐसे में आइए जानते हैं, कौन हैं खुशबू सुंदर और क्या रहे हैं उनसे जुड़े विवाद। साल 2010 में खुशबू सुंदर की राजनीति में एंट्री हुई। उन्होंने डीएमके का दामन थामा था। तब तमिलनाडु में पार्टी सत्ता में थी। उस समय उन्होंने कहा था, 'मुझे लगता है कि मैंने सही निर्णय लिया है। मुझे लोगों की सेवा करना बहुत पसंद है। मैं महिलाओं की भलाई के लिए काम करना चाहती हूं।' 

Top Stories